Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन:संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, हाथ जोड़कर बैठे रहे

क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों ने केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों की इस साल प्रेमानंद जी से यह चौथी मुलाकात है। इस दौरान दोनों संत के सामने हाथ जोड़े बैठे रहे। प्रेमानंद महाराज से अनुष्का-विराट कब-कब मिले, और क्या बातें हुईं.... 16 दिसंबर 2025: गुरु दीक्षा की कंठी पहनी 16 दिसंबर को विराट और अनुष्का के गले में तुलसी माला कंठी दिखी। दोनों ने संत प्रेमानंद से दीक्षा ली है। वैष्णव परंपरा में दीक्षा लेने के बाद ही गुरु कंठी माला देता है। हालांकि केलीकुंज आश्रम ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। अनुष्का ने कहा- महाराज जी हम आपके हैं और आप हमारे। इस पर प्रेमानंद जी ने हंसते हुए कहा- हम सब श्रीजी के हैं। खूब आनंद पूर्वक रहो। मस्त रहो। भगवान के आश्रित रहो। प्रेमानंद जी ने कहा- अपने काम को भगवान की सेवा समझिए। गंभीर भाव से रहिए। विनम्र रहिए। जिंदगी को उन्नतिशील बनाना है। जब तक भगवान न मिल जाएं, हमारी यात्रा रुकनी नहीं है। हम लौकिक-पारलौकिक सब क्षेत्रों को पार करते हैं। एक बार ठाकुरजी को भी देखें, जिसके हम असली में हैं। 14 मई, 2025: विराट-अनुष्का 2 घंटे 20 मिनट आश्रम में रहे विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। दोनों ने दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का से पूछा- प्रसन्न हो? इस पर विराट ने मुस्कुराकर कहा- हां। महाराज ने दोनों को आशीर्वाद दिया- जाओ, खूब आनंदित रहो, नाम जप करते रहो। इस पर अनुष्का ने पूछा- बाबा क्या नाम जप से सबकुछ पूरा हो जाएगा? महाराज ने कहा- हां, सब पूरा होगा। प्रेमानंद महाराज ने कहा- वैभव मिलना कृपा नहीं है। यह पुण्य है। भगवान की कृपा अंदर का चिंतन बदलना है। इससे आपके अनंत जन्मों के संस्कार भस्म होते हैं और अगला जन्म बड़ा उत्तम होता है। भगवान जब कृपा करते हैं तो संत समागम देते हैं। दूसरी कृपा जब होती है तो विपरीतता देते हैं और फिर अंदर से एक रास्ता देते हैं। यह शांति का रास्ता नहीं। भगवान वो रास्ता देते हैं और जीव को अपने पास बुला लेते हैं। बिना प्रतिकूलता के संसार का राग नष्ट नहीं होता। अनुष्का-विराट करीब 2 घंटे 20 मिनट आश्रम में रहे थे। 10 जनवरी, 2025: प्रेमानंद महाराज ने कहा था- अभ्यास जारी रखें, जीत निश्चित विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से भक्ति के लिए आशीर्वाद मांगा। बातचीत के दौरान विराट ने पूछा, 'असफलता से कैसे निकलें। महाराज ने जवाब में कहा, 'अभ्यास जारी रखें, जीत निश्चित है। अपने अभ्यास को निरंतर और नियंत्रण में रखते हुए आगे बढ़ें। जैसे मेरे लिए नाम जप एक साधना है, वैसे ही विराट के लिए क्रिकेट ही साधना है। बस बीच-बीच में भगवान का नाम लेते रहें।' उन्होंने कहा, 'विजय के लिए दो चीजों की आवश्यकता होती है। एक अभ्यास और दूसरा प्रारब्ध। यदि प्रारब्ध नहीं है, सिर्फ अभ्यास है, तब जीत मुश्किल हो जाती है। इसके लिए प्रभु के ज्ञान के साथ-साथ उनका नाम जपना आवश्यक है।' अनुष्का ने पूछा- पिछली बार जब हम आए थे तो मन में कुछ सवाल थे, लेकिन मैं पूछ नहीं पाई। मैं आपसे मन ही मन बात कर रही थी। मेरे मन में जो सवाल थे, उसे कोई न कोई पूछ लेता था। प्रेमानंद महाराज बोले- श्रीजी वो व्यवस्था कर देती हैं। सबसे बड़ी बात, हम साधना देकर लोगों को प्रसन्नता दे रहे हैं। और ये पूरे भारत को प्रसन्नता एक खेल में देते हैं। अगर ये विजयी हुए तो हमारे पूरे भारत में पटाखे छूटते हैं। पूरे भारत में आनंद मनाया जाता है। क्या ये इनकी साधना नहीं है? ये भी तो उनकी साधना है। इनके साथ पूरा भारत जुड़ा हुआ है। अगर ये विजयी हुए तो बच्चा-बच्चा आनंदित हो जाता है, तो ये भी एक साधना है। विराट ने पूछा- असफलता में हमें कैसे रहना है? महाराज बोले- उस समय हमको भगवान का चिंतन करते हुए धैर्य रखना है। ये बड़ा कठिन है। असफलता में कोई धैर्यपूर्वक मुस्कुरा के निकल जाए, ये बहुत बड़ी बात होती है। असफलता हमेशा नहीं रहेगी। दिन है तो रात आएगी, रात है तो दिन आएगा। हमको धैर्यपूर्वक भगवान का स्मरण करना चाहिए। पर यह बहुत कठिन है, क्योंकि जो सम्मान सफलता में मिलता है वो असफलता में नहीं मिलता।

Continue reading on the app

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:फिल्म ने चौथे दिन कमाए 5 करोड़, वैलेंटाइन डे पर मेकर्स ने दिया खास ऑफर

फिल्म ओ रोमियो को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार यानी चौथे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कुल कमाई 39.61 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर बाय वन गेट वन का खास ऑफर दिया था। इस ऑफर की वजह से देशभर के कई प्रमुख सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में कई लोग फिल्म को देखने पहुंचे थे। एक नजर फिल्म की कमाई पर… शुक्रवार (पहला दिन)- 9.01 करोड़ शनिवार(दूसरा दिन)- 14.50 करोड़ रविवार (तीसरा दिन)- 11 करोड़ सोमवार (चौथा दिन)- 5.10 करोड़ टोटल कलेक्शन- 39.61 करोड़ फिल्म की कहानी कैसी है? फिल्म की कहानी 1995 के मुंबई में सेट है, जहां अपराध और सत्ता का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। शाहिद कपूर उस्तरा नाम के एक खतरनाक सुपारी किलर बने हैं, जो समुद्र किनारे एक पुराने जहाज में रहता है। वह अपराधियों को मारता है, लेकिन उसके अपने नियम हैं। इंस्पेक्टर खान (नाना पाटेकर) के साथ उसका रिश्ता भी सीधा नहीं है, बल्कि जरूरत और मजबूरी से जुड़ा हुआ है। उस्तरा की दुनिया में अफशां (तृप्ति डिमरी) की एंट्री होती है। अफशां सुपारी देने आई है, लेकिन उसकी असली वजह फिल्म के पहले हिस्से में पूरी तरह सामने नहीं आती। यहीं से कहानी में सस्पेंस पैदा होता है। उस्तरा और अफशां के बीच एक अजीब सा रिश्ता बनता है, जिसमें भरोसा भी है और शक भी। बता दें कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना और अविनाश तिवारी नजर आए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK T20 World Cup: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला? समझिए पूरा समीकरण, सौरभ गांगुली ने क्या कहा

IND vs PAK T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने एक बार फिर से पाकिस्तान को करारी मात दी है। पाकिस्तान को हराने के बाद भी भारतीय फैंस का दिल भरा नहीं है। कई फैंस के मन में यह सवाल है कि दोबारा इस वर्ल्ड कप में कब भिड़ेंगे। Tue, 17 Feb 2026 21:50:07 +0530

  Videos
See all

कैसे होता है Surya Grahan? जानें #shorts #suryagrahan #solareclipse #suryagrahan2026 #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T16:36:58+00:00

Iran Ground Report : ईरान के सभी सीक्रेट इलाके में आजतक | Middle East | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T16:38:07+00:00

Panchkula में Congress ने किया HPSC के कार्यालय का घेराव, Deependra Hooda हुए शामिल। Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T16:41:39+00:00

CM Yogi ने Akhilesh Yadav और Rahul Gandhi पर पलटवार करते हुए क्या-क्या कह दिया?| Yogi Adityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T16:47:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers