Responsive Scrollable Menu

इजरायल ने खोला करोड़ों भारतीयों का राज, हुआ बड़ा ऐलान!

भारत के दूसरे पक्के दोस्त इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी करोड़ों भारतीयों पर एक होश उड़ा देने वाला बयान दिया है। नेतन्याहू ने यह बयान यरूशलम में प्रमुख अमेरिकी यहूदी संगठनों के अध्यक्षों के सामने दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में जी लॉबी सबसे ताकतवर प्रेशर ग्रुप में मानी जाती है। पर्दे के पीछे से अमेरिका को यहूदी लॉबी ही चलाती है। अब इन्हीं ताकतवर लोगों से नेतन्याहू ने भारतीय लोगों के बारे में एक सवाल पूछ लिया। नेतन्याहू ने भारतीय लोगों के दिल का एक बड़ा राज भी खोल दिया। इसके बाद नेतन्याहू ने यहां बैठे सभी लोगों से सवाल पूछा कि क्या आप जानते हैं कि अगले हफ्ते यहां कौन आने वाला है? यू नो दैट? दरअसल इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नितिन याू ने भारत और भारतीय लोगों की जमकर तारीफ की है। नेतन्याहू  ने पहली बार 1.5 अरब भारतीयों का जिक्र अपने बयान में किया है। यरूशलम में भाषण देते हुए नेतन्याहू ने अमेरिका के ताकतवर यहूदियों से पूछा कि क्या आपको पता है अगले हफ्ते यहां कौन आने वाला है? 

इसे भी पढ़ें: इजरायल का अब फिलिस्तीनी 'वेस्ट बैंक' पर कब्जा, मुस्लिम देश हैरान

यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। मजे की बात देखिए कि भारत के ऐलान से पहले नेतन्याहू ने ही प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा का ऐलान कर दिया। इसके बाद नेतन्याहू ने बताया कि आप शायद ना जानते हो लेकिन करोड़ों भारतीय इजराइल से बहुत प्यार करते हैं। भारत में इजरायल इतना पॉपुलर है कि उसका अंदाजा तक आप नहीं लगा सकते। दरअसल नेतन्याहू ने यहां पर यह बताया कि भारतीय लोगों के दिलों में इजराइल के प्रति कितना प्यार है। जो उस समय सबने देखा जब हमास ने इजराइल पर हमला कर दिया था। उस दौरान सैकड़ों भारतीयों ने इजराइल से कहा था कि हमास के खिलाफ हम इजराइली सेना के लिए काम करने को तैयार हैं। ठीक यही प्यार इजराइल का भारत के प्रति भी है। भारत में कोई त्यौहार हो इजराइल वो पहला देश है जो भारतीय लोगों को बधाई संदेश भेजता है। 

इसे भी पढ़ें: अत्यंत शक्तिशाली देश...मोदी के आने से पहले इजरायल का भारत पर बड़ा ऐलान

महाशिवरात्रि पर भी इजराइल ने एक शानदार पोस्ट करते हुए भारत को बधाई दी थी। नेतन्याहू  इजराइल के प्रति भारतीय लोगों के इसी प्यार के बारे में अमेरिका के ताकतवर यहूदियों को बता रहे थे। सूत्रों के मुताबिक इजराइल पाकिस्तान को ठोकने के लिए भारत को नए हथियार दे सकता है। एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। इजराइल आने वाले दिनों में भारत को स्पाइस थाउजेंड गाइडेड बम दे सकता है। इसके अलावा रैंपेज एयर टू सरफेस मिसाइल भी दे सकता है। इजराइल ने भारत को आइस ब्रेकर मिसाइल सिस्टम, ड्रोंस, रडार और सर्विलांस गियर देने का भी ऐलान कर दिया है।

Continue reading on the app

मुंबई पहुंचते ही फ्रांस के राष्ट्रपति का हुआ धमाकेदार स्वागत! PM मोदी बोले- मिलते हैं डियर फ्रेंड

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुंबई पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इमैनुएल मैक्रों का जोरदार स्वागत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता नवाचार वर्ष 2026 का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के निमंत्रण पर मैक्रों की ये चौथी भारत यात्रा है। भारत और फ्रांस के संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे। भारत और फ्रांस के बीच और भी कई साली डील्स होने की संभावना है। मैक्रों के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि उनकी इस भारत यात्रा का मकसद भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करना तथा फ्रांस की आर्थिक और व्यापारिक साझेदारियों में विविधता लाना है।

इसे भी पढ़ें: Emmanuel Macron का भारत दौरा: Rafale, पनडुब्बी... Defence Deals से और मजबूत होगी दोस्ती

17 फरवरी | मुंबई

15:15 बजे — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

स्थान: लोक भवन

16:30 बजे — समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान और प्रेस विज्ञप्ति

स्थान: राज भवन, मुंबई

17:20 बजे — भारत-फ्रांस नवाचार मंच

स्थान: ताज महल पैलेस होटल

19:15 बजे — भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष और सांस्कृतिक स्मरणोत्सव

स्थान: गेटवे ऑफ इंडिया

इसे भी पढ़ें: President Macron का भारत दौरा: Horizon 2047 रोडमैप पर टिकी नजरें, दोस्ती का नया अध्याय शुरू

आपसे मुलाकात मुंबई में होगी: मोदी

इमैनुएल मैक्रों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत आपकी यात्रा का स्वागत करता है और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ने को उत्सुक है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी बातचीत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करेगी और वैश्विक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगी। मेरे प्रिय मित्र, आप से मुंबई में मुलाकात होगी और उसके बाद दिल्ली में भी। 

भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करेंगे। मैक्रोन एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। बैठक में भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा और हिंद-प्रशांत सहयोग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता और नवाचार जैसे उभरते क्षेत्रों सहित प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। शाम को, दोनों नेता संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं, स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं और नवोन्मेषकों के साथ बातचीत करेंगे, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ते प्रौद्योगिकी-संचालित आयाम को उजागर किया जाएगा। 

Continue reading on the app

  Sports

Imran Khan: इमरान खान की मदद के लिए आगे आए कपिल देव-सुनील गावस्कर, पाकिस्तान की सरकार से की ये 3 मांग

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मदद के लिए 14 पूर्व कप्तान आगे आए हैं. इसमें कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज भी शामिल हैं. इमरान खान इस वक्त जेल में बंद हैं और उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब है. Tue, 17 Feb 2026 14:08:15 +0530

  Videos
See all

Bangladesh New PM: शपथ ग्रहण से पहले बड़ा खेल! Tarique Rahman ने क्या किया? |Bangladesh Oath Ceremony #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T08:30:19+00:00

Munir Big Action on Mohsin Naqvi After India vs Pakistan LIVE: भारत से हार नहीं सह पाए मुनीर! | T20 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T08:27:23+00:00

Ind vs Pak: आपने देखा दिल्ली पुलिस का ये मजेदार ट्वीट। #shorts #delhipolice #viralmemes #pakteam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T08:31:30+00:00

Surya Grahan 2026 Live: काल बनेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण! हो गया अंधेरा | Solar Eclipse | Astrology #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T08:46:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers