Responsive Scrollable Menu

Neeti Mohan Father Death: सिंगर नीति मोहन के पिता का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Neeti Mohan Father Death: सिंगर नीति मोहन के पिता का निधन 15 अक्टूबर को हो गया था। सिंगर के पिता बृज मोहन शर्मा के निधन की जानकारी देने के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल पोस्ट किया है।

Continue reading on the app

हरियाणा में दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पथराव, ड्राइवर ने सुनाई पूरी कहानी; 2 हिरासत में

हरियाणा के करनाल के पास दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्लीपर बस पर पत्थर और ईंटों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बस चालक ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पहले पार्किंग को लेकर उससे बहस की और फिर बस के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान एक यात्री के घायल होने की भी बात सामने आई है।

इस घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पहले ही सख्त कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। अब बस चालक वकर और हरियाणा पुलिस ने पूरे मामले को लेकर अपना बयान दिया है।

ड्राइवर वकर ने बताई पूरी घटना

बस चालक वकर ने बताया कि वह दिल्ली से श्रीनगर जा रहे थे। करनाल के आगे हरियाणा के नीलोखेड़ी स्थित डिवाइन स्टार होटल पर खाना खाने के लिए बस रोकी गई थी। वकर के मुताबिक, पार्किंग में कुछ लोग पहले से बैठे थे और वहां हरियाणा नंबर की बलेनो कार भी खड़ी थी। बस पार्क करने के करीब एक मिनट बाद किसी ने पास से चिल्लाकर कहा, "आतंकवादी गाड़ी यहां से निकाल।"

वकर ने बताया, "मैंने पूछा कि क्या बात है? उसने कहा, 'गाड़ी हटाओ! इसे जल्दी यहां से निकालो। तुम यहां पार्क नहीं कर सकते, हम इसकी इजाजत नहीं देंगे। जम्मू-कश्मीर की गाड़ी यहां खड़ी नहीं हो सकती।'" इसके बाद आरोपी ने बस के सामने के शीशे पर वार किया और वकर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: करनाल में कश्मीरी यात्रियों से भरी बस पर ईंट-पत्थर से हमला, उमर अब्दुल्ला ने की सख्त कार्रवाई की मांग

गाड़ी जला देंगे, गोली मार देंगे

वकर ने बताया कि हमलावरों ने पहले बस की आगे लगी नंबर प्लेट तोड़ी और फिर पीछे की नंबर प्लेट को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद कुछ और लोग भी उनके साथ आ गए। वकर के मुताबिक, वे लोग लगातार कह रहे थे कि जम्मू-कश्मीर की गाड़ी हरियाणा में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों ने धमकी देते हुए कहा, "हम तुम्हें गोली मार देंगे, गाड़ी में आग लगा देंगे, तुम्हें जान से मार देंगे।"

वकर ने कहा, "हम न्याय चाहते हैं। इस तरह की गुंडागर्दी बंद होनी चाहिए। हम सभी को सड़कों का इस्तेमाल करना है। उनकी तरफ की गाड़ियां भी हमारे इलाके में आती हैं और इस तरह का व्यवहार दोनों तरफ के लोगों के बीच तनाव का माहौल बनाता है।"

बस में 35 यात्री सवार थे

वकर ने बताया कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे। घटना के समय करीब 80 प्रतिशत यात्री बस से बाहर थे, जबकि सिर्फ 4-5 लोग अंदर थे। उन्होंने बताया कि बस में कुल 40 यात्रियों के बैठने की अनुमति है और इसमें सभी यात्रियों के लिए स्लीपर बर्थ हैं।

इसे भी पढ़ें: फ्लाइट में बम है! 12 साल की छात्रा की एक बात से मचा हड़कंप, जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

पुलिस ने पार्किंग विवाद बताया वजह

करनाल के डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे करनाल जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को नीलोखेड़ी के पास डिवाइन स्टार होटल में बस के शीशे टूटने और विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विवाद जम्मू-कश्मीर नंबर की बस के चालक और बलेनो कार में सवार कुछ स्थानीय युवकों के बीच पार्किंग को लेकर हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान दो स्थानीय युवकों मोहित और सावन ने बस में सवार एक यात्री के साथ मारपीट की और ईंटों से बस के शीशे तोड़ दिए।

बस यात्रियों ने नहीं दी शिकायत, बाद में दर्ज हुई एफआईआर

डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने घायल यात्री और बस में मौजूद लोगों से लिखित शिकायत देने को कहा था, लेकिन उन्होंने शिकायत नहीं दी और बस अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। हालांकि, स्थानीय ढाबा संचालक की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

पुलिस ने मामले में मोहित और सावन को हिरासत में लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में किसी दूसरे अपराध की जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

करियर की पहली 2 गेंदों में दो विकेट, 20 साल की भारतीय खिलाड़ी ने बनाया रिकॉर्ड

20 साल की युवा क्रिकेटर निकी प्रसाद ने पिछले मैच में ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और बल्ले से अपना कमाल दिखाया था. अब दूसरे मैच में उन्होंने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए रिकॉर्ड बना लिया Sun, 18 Oct 2026 21:29:49 +0530

  Videos
See all

Firing on Tiger Shroff LIVE : टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग | Mumbai Police | Lawrence Bishnoi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T16:41:52+00:00

Ratna Singh CJP : रांका,सौरव की रिहाई पर रत्ना सिंह ने दिया अपडेट ! #ratnasingh #cjp #delhipolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T16:46:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers