Responsive Scrollable Menu

Varanasi Ramleela: बेकाबू हुआ काशी नरेश का हाथी: महावत को सूंड से उठाकर पटका, कई दीवारें-दुकानें तोड़ीं

Varanasi Ramleela: वाराणसी की मशहूर रामलीला में शामिल हुआ एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया. वह इधर-उधर भागने लगा. आसपास रखी चीजों को सूंड से उठाकर फेंकने लगे. बिजली के खंभे तोड़ दिए. दीवारें और दुकानें भी तोड़ दीं. यह देखकर आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भाग गए. 

महावत को हाथी ने पटका

महावत ने हाथी को काबू में करने की कोशिश की तो हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया. पैरों से भी कुचलने की भी कोशिश की. उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना पंचवटी मैदान में रविवार सुबह 10.30 बजे की है. महावत छापलू तीन हाथियों को खाना देने जा रहा था. इसी दौरान, उनमें से एक हाथी भड़क गया. वह मैदान से निकलकर सड़क पर भागने लगा. 

200 लोग हाथी को काबू करने में जुटे

सूचना पर पहुंची पुलिस ने 2 किमी के इलाके को सील कर दिया है. आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. लोगों से इलाके से दूर रहने के लिए कहा है. वन विभाग और एनडीआरएफ सहित 200 लोग हाथी को काबू करने में जुटे हुए हैं. रामनगर इलाके की बिजली भी काट दी गई है. 

काशी नरेश के बेटे इन्हीं हाथी पर सवार होकर देखने जाते रामलीला

पंचवटी मैदान में आज भगवान राम और रावण का युद्ध हो रहा है. मैदान की दूरी जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर जबकि काशी विश्वनाथ मंदिर से 10 किलोमीटर है. यहां रामलीला के लिए आए हाथियों को रखा जाता है. रामलीला में हिस्सा लेने वाले एक्टर्स और अन्य लोग भी यहीं रहते हैं. काशी नरेश डॉ. अनंत नारायण सिंह के बेटे इसी हाथी पर सवार होकर रामलीला देखने जाते हैं.  

13 साल से काशी नरेश का हाथी टकराया

महावत का नाम छपालु है. वह आजमगढ़ का रहने वाला है और पिछले 13 वर्षों से वह काशी नरेश के हाथी की देखभाल कर रहा है. रविवार सुबह रोज की तरह उन्होंने हाथी को नहलाया और खाना खिलाया. इस दौरान, हाथी अचानक बेकाबू हो गया. उसने छपालु को सूंड से उठाकर पटक दिया और दातों से शरीर के कई हिस्सों को चोट पहुंचाई. घायल महावत को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें करीब 50 टांके लगे हैं.

 

Continue reading on the app

Explainer: राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट क्यों? जानें 'राखी का इंसाफ' शो से जुड़े विवाद की पूरी कहानी

Explainer Why Rakhi Sawant Faces Non Bailable Warrant: अक्सर अपने बयानों और ड्रामों से लोगों का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत लाइमलाइट में बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. राखी सावंत अटेंशन पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं. कभी अतरंगी ड्रेस पहनना, तो कभी दूसरे सेलिब्रिटीज के मुद्दों में नाक घुसाना राखी का पुराना पेशा रहा है. हालांकि, राखी इन दिनों अपने किसी बयान या ड्रेस की वजह से सुर्खियों में नहीं है. इस बार राखी एक कानूनी मामले में फंसती नजर आ रही है. राखी के फैंस के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है.

राखी के लिए उनका एक 16 साल पुराना शो मुसीबत का कारण बना हुआ है. कोर्ट ने राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है. इसकी जड़े राखी के एक पुराने टीवी रियलिटी शो 'राखी का इंसाफ' से जुड़ी हुई हैं. आइए जानें, राखी सावंत के खिलाफ क्यों जारी किया गया गैर-जमानती वारंट? क्या है राखी सावंत से जुड़ा 16 साल पुराना वो केस, जिसने बढ़ाई ड्रामा क्वीन की मुश्किलें? 

क्या है राखी सावंत का 16 साल पुराना विवाद?

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुए इस गैर-जमानती वारंट की जड़ें साल 2010 के एक विवादित टेलीविजन एपिसोड में धंसी हुई हैं. यह साल 2010 का दौर था, जब राखी सावंत एनडीटीवी इमेजिन चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'राखी का इंसाफ' को होस्ट कर रही थीं. इस शो का असली मकसद लोगों के आपसी पारिवारिक और शादी से जुड़े विवादों को सुलझाना था, लेकिन कई बार शो के दौरान होने वाले कमेंट्स विवादों के घेरे में आ जाते थे. 

इसी शो के एक एपिसोड के दौरान राखी सावंत ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रहने वाले लक्ष्मण अहिरवार के खिलाफ कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. इस पूरे विवाद ने तब तूल पकड़ लिया जब लक्ष्मण अहिरवार की आत्महत्या की खबर सामने आई, जिसके बाद उनकी मां ने कानूनी रास्ता अपनाया.

कैसे विवादों में फंसी राखी सावंत? 

इस पूरे मामले की शुरुआत 23 अक्टूबर 2010 को प्रसारित हुए 'राखी का इंसाफ' के एक एपिसोड से हुई थी. झांसी के प्रेमनगर इलाके में रहने वाले लक्ष्मण अहिरवार और उनकी पत्नी अपने आपसी वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए इस टेलीविजन शो का हिस्सा बने थे. बताया जाता है कि उस समय यह कपल एक-दूसरे से अलग रह रहा था और अपने घरेलू मुद्दों को लेकर परेशान था. 

शो के सेट पर जब दोनों को आमने-सामने बिठाया गया, तो मंच पर काफी हंगामा हुआ. लक्ष्मण के परिवार का आरोप था कि शो के दौरान राखी सावंत ने सार्वजनिक रूप से लक्ष्मण को बहुत अपमानित किया. जिसे लक्ष्मण झेल नहीं पाए और उन्होंने आत्महत्या कर ली.

लक्ष्मण के लिए राखी ने कहे थे भद्दे शब्द

लक्ष्मण अहिरवार के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शुरुआती शिकायतों के अनुसार, शो की शूटिंग के दौरान राखी सावंत ने लक्ष्मण को लेकर बेहद भद्दे, अपमानजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था. मीडिया रिपोर्ट्स और परिवार के दावों के मुताबिक, राखी ने ऑन-एयर शो के दौरान लक्ष्मण को नेशनल टेलीविजन पर 'नामर्द' तक कह दिया था. 

इस अपमान को लक्ष्मण बर्दाश्त नहीं कर पाए और वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए. परिवार का दावा है कि शो के बाद से ही वह गंभीर डिप्रेशन में चले गए थे और उन्होंने सुसाइड कर लिया. 

यह भी देखें- उमराह करने मक्का पहुंचीं राखी सावंत, काबा शरीफ के सामने अल्लाह से Gen-Z के लिए मांगी की दुआ

राखी सावंत पर किसने किया केस? 

लक्ष्मण की मौत के बाद उनकी मां सावित्री अहिरवार ने झांसी के प्रेमनगर पुलिस स्टेशन में राखी सावंत के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. यह शिकायत धीरे-धीरे एक गंभीर आपराधिक मामले में तब्दील हो गई और यह कानूनी लड़ाई पिछले 16 सालों से अदालतों में लंबित चली आ रही थी.

अब क्यों जारी हुआ गैर-जमानती वारंट?

पिछले 16 सालों से खींचे चले आ रहे इस कानूनी मामले में अब अचानक बड़ा मोड़ आ गया है, जिससे राखी सावंत की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. कोर्ट ने इस पुराने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए 'ड्रामा क्वीन' के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है. इस वारंट के आने के बाद राखी को कानूनी रूप से अदालत के सामने पेश होना ही होगा. इस मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है और सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में इसकी चर्चा होने लगी है.

कोर्ट ने राखी के लिए क्यों जारी किया गैर-जमानती वारंट?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में कोर्ट की तरफ से बार-बार समन भेजे जा रहे थे और राखी सावंत या उनकी कानूनी टीम को सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन लगातार पेशियों से गैर-हाजिर रहने के कारण अदालत ने यह कदम उठाया है.

अब आगे क्या करेंगी राखी सावंत?

इस गंभीर कानूनी परिस्थिति में अब राखी सावंत के पास बहुत कम ऑप्शन बचे हैं. इस गैर-जमानती वारंट के बाद कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक राखी को अदालत के सामने आत्मसमर्पण करना होगा. इसके साथ ही उन्हें अपने वकीलों के जरिए जमानत के लिए अर्जी दाखिल करनी होगी. इसके बाद आगे की सुनवाई में क्या फैसला आएगा और कोर्ट इस पर क्या रुख अपनाता है, यह पूरी तरह से न्यायिक प्रक्रिया और राखी के अगले कानूनी कदमों पर निर्भर करता है.

यह भी देखें- नमाज पढ़ने से राखी सावंत में आया बदलाव, बोली-'एक ही कमी है ढंग के कपड़े नहीं पहनती हूं'

'गैर-जमानती वारंट' क्या है? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'गैर-जमानती वारंट' का मतलब यह होता है कि अदालत ने पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सीधे तौर पर यह निर्देश दिया है कि वे आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करें. हालांकि, इसका यह बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि आरोपी व्यक्ति कानूनी रूप से दोषी साबित हो चुका है.

'राखी का इंसाफ' शो क्या था? 

बात अगर 'राखी का इंसाफ' शो की करें, तो यह उस समय के सबसे विवादित रियलिटी शोज में से एक था. इस शो का कॉन्सेप्ट कपल्स के बीच चल रहे टूटे रिश्तों, शादी में चल रहे कलेश और पारिवारिक विवादों को ऑन-कैमरा सुलझाना था. राखी सावंत खुद कपल्स के बीच मीडिएटर की भूमिका निभाती थीं और शो में आने वाले लोगों के मुद्दों को सुनती थीं.

यह भी देखें- 'राखी सावंत को पैसे मिले...', Tanushree Dutta ने ड्रामा क्वीन को लेकर किया बड़ा दावा

Continue reading on the app

  Sports

स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने पहली टी20 सीरीज जीती, शेफाली वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

INDW vs ZIMW 2nd T20: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से शिकस्त दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 102 रन ही बना सकी. जवाब में भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा के तूफानी अर्धशतक और कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार नाबाद पारी की बदौलत महज 8.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. Sun, 18 Oct 2026 21:39:14 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का वीडियो आया सामने #shorts #tigershrofffiring #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T16:41:05+00:00

Firing on Tiger Shroff LIVE : टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग | Mumbai Police | Lawrence Bishnoi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T16:41:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers