Responsive Scrollable Menu

Explainer: राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट क्यों? जानें 'राखी का इंसाफ' शो से जुड़े विवाद की पूरी कहानी

Explainer Why Rakhi Sawant Faces Non Bailable Warrant: अक्सर अपने बयानों और ड्रामों से लोगों का ध्यान खींचने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत लाइमलाइट में बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. राखी सावंत अटेंशन पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं. कभी अतरंगी ड्रेस पहनना, तो कभी दूसरे सेलिब्रिटीज के मुद्दों में नाक घुसाना राखी का पुराना पेशा रहा है. हालांकि, राखी इन दिनों अपने किसी बयान या ड्रेस की वजह से सुर्खियों में नहीं है. इस बार राखी एक कानूनी मामले में फंसती नजर आ रही है. राखी के फैंस के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है.

राखी के लिए उनका एक 16 साल पुराना शो मुसीबत का कारण बना हुआ है. कोर्ट ने राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है. इसकी जड़े राखी के एक पुराने टीवी रियलिटी शो 'राखी का इंसाफ' से जुड़ी हुई हैं. आइए जानें, राखी सावंत के खिलाफ क्यों जारी किया गया गैर-जमानती वारंट? क्या है राखी सावंत से जुड़ा 16 साल पुराना वो केस, जिसने बढ़ाई ड्रामा क्वीन की मुश्किलें? 

क्या है राखी सावंत का 16 साल पुराना विवाद?

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुए इस गैर-जमानती वारंट की जड़ें साल 2010 के एक विवादित टेलीविजन एपिसोड में धंसी हुई हैं. यह साल 2010 का दौर था, जब राखी सावंत एनडीटीवी इमेजिन चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो 'राखी का इंसाफ' को होस्ट कर रही थीं. इस शो का असली मकसद लोगों के आपसी पारिवारिक और शादी से जुड़े विवादों को सुलझाना था, लेकिन कई बार शो के दौरान होने वाले कमेंट्स विवादों के घेरे में आ जाते थे. 

इसी शो के एक एपिसोड के दौरान राखी सावंत ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रहने वाले लक्ष्मण अहिरवार के खिलाफ कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था. इस पूरे विवाद ने तब तूल पकड़ लिया जब लक्ष्मण अहिरवार की आत्महत्या की खबर सामने आई, जिसके बाद उनकी मां ने कानूनी रास्ता अपनाया.

कैसे विवादों में फंसी राखी सावंत? 

इस पूरे मामले की शुरुआत 23 अक्टूबर 2010 को प्रसारित हुए 'राखी का इंसाफ' के एक एपिसोड से हुई थी. झांसी के प्रेमनगर इलाके में रहने वाले लक्ष्मण अहिरवार और उनकी पत्नी अपने आपसी वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए इस टेलीविजन शो का हिस्सा बने थे. बताया जाता है कि उस समय यह कपल एक-दूसरे से अलग रह रहा था और अपने घरेलू मुद्दों को लेकर परेशान था. 

शो के सेट पर जब दोनों को आमने-सामने बिठाया गया, तो मंच पर काफी हंगामा हुआ. लक्ष्मण के परिवार का आरोप था कि शो के दौरान राखी सावंत ने सार्वजनिक रूप से लक्ष्मण को बहुत अपमानित किया. जिसे लक्ष्मण झेल नहीं पाए और उन्होंने आत्महत्या कर ली.

लक्ष्मण के लिए राखी ने कहे थे भद्दे शब्द

लक्ष्मण अहिरवार के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शुरुआती शिकायतों के अनुसार, शो की शूटिंग के दौरान राखी सावंत ने लक्ष्मण को लेकर बेहद भद्दे, अपमानजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया था. मीडिया रिपोर्ट्स और परिवार के दावों के मुताबिक, राखी ने ऑन-एयर शो के दौरान लक्ष्मण को नेशनल टेलीविजन पर 'नामर्द' तक कह दिया था. 

इस अपमान को लक्ष्मण बर्दाश्त नहीं कर पाए और वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए. परिवार का दावा है कि शो के बाद से ही वह गंभीर डिप्रेशन में चले गए थे और उन्होंने सुसाइड कर लिया. 

यह भी देखें- उमराह करने मक्का पहुंचीं राखी सावंत, काबा शरीफ के सामने अल्लाह से Gen-Z के लिए मांगी की दुआ

राखी सावंत पर किसने किया केस? 

लक्ष्मण की मौत के बाद उनकी मां सावित्री अहिरवार ने झांसी के प्रेमनगर पुलिस स्टेशन में राखी सावंत के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. यह शिकायत धीरे-धीरे एक गंभीर आपराधिक मामले में तब्दील हो गई और यह कानूनी लड़ाई पिछले 16 सालों से अदालतों में लंबित चली आ रही थी.

अब क्यों जारी हुआ गैर-जमानती वारंट?

पिछले 16 सालों से खींचे चले आ रहे इस कानूनी मामले में अब अचानक बड़ा मोड़ आ गया है, जिससे राखी सावंत की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. कोर्ट ने इस पुराने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए 'ड्रामा क्वीन' के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है. इस वारंट के आने के बाद राखी को कानूनी रूप से अदालत के सामने पेश होना ही होगा. इस मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है और सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में इसकी चर्चा होने लगी है.

कोर्ट ने राखी के लिए क्यों जारी किया गैर-जमानती वारंट?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में कोर्ट की तरफ से बार-बार समन भेजे जा रहे थे और राखी सावंत या उनकी कानूनी टीम को सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन लगातार पेशियों से गैर-हाजिर रहने के कारण अदालत ने यह कदम उठाया है.

अब आगे क्या करेंगी राखी सावंत?

इस गंभीर कानूनी परिस्थिति में अब राखी सावंत के पास बहुत कम ऑप्शन बचे हैं. इस गैर-जमानती वारंट के बाद कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक राखी को अदालत के सामने आत्मसमर्पण करना होगा. इसके साथ ही उन्हें अपने वकीलों के जरिए जमानत के लिए अर्जी दाखिल करनी होगी. इसके बाद आगे की सुनवाई में क्या फैसला आएगा और कोर्ट इस पर क्या रुख अपनाता है, यह पूरी तरह से न्यायिक प्रक्रिया और राखी के अगले कानूनी कदमों पर निर्भर करता है.

यह भी देखें- नमाज पढ़ने से राखी सावंत में आया बदलाव, बोली-'एक ही कमी है ढंग के कपड़े नहीं पहनती हूं'

'गैर-जमानती वारंट' क्या है? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'गैर-जमानती वारंट' का मतलब यह होता है कि अदालत ने पुलिस या संबंधित अधिकारियों को सीधे तौर पर यह निर्देश दिया है कि वे आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करें. हालांकि, इसका यह बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि आरोपी व्यक्ति कानूनी रूप से दोषी साबित हो चुका है.

'राखी का इंसाफ' शो क्या था? 

बात अगर 'राखी का इंसाफ' शो की करें, तो यह उस समय के सबसे विवादित रियलिटी शोज में से एक था. इस शो का कॉन्सेप्ट कपल्स के बीच चल रहे टूटे रिश्तों, शादी में चल रहे कलेश और पारिवारिक विवादों को ऑन-कैमरा सुलझाना था. राखी सावंत खुद कपल्स के बीच मीडिएटर की भूमिका निभाती थीं और शो में आने वाले लोगों के मुद्दों को सुनती थीं.

यह भी देखें- 'राखी सावंत को पैसे मिले...', Tanushree Dutta ने ड्रामा क्वीन को लेकर किया बड़ा दावा

Continue reading on the app

मंत्री हाथ में गन लिए ड्रग अड्डे की तरफ दौड़ा! सोशल मीडिया पर छापे का वीडियो हो रहा वायरल

ढाका की एक झुग्गी बस्ती में शनिवार को नशीले पदार्थों के संदिग्ध अड्डे पर बांग्लादेश के एक मंत्री ने छापा मारा. इसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. इस छापे के दौरान मंत्री के पास एक पिस्तौल थी और उनके साथ कुछ साथी भी थे, इसमें से कम से कम एक के पास हैंडगन देखी गई. मुक्ति युद्ध मामलों के राज्य मंत्री इशराक हुसैन ने इस छापे का एक वीडियो साझा किया. इसमें वे एक गाड़ी से बाहर निकलते दिख रहे हैं. एक हाथ में मेगाफोन और दूसरे में पिस्तौल लिए हुए. इसके बाद फिर गंडारिया रेलवे स्टेशन के पास लोगों के एक समूह का पीछा करते नजर आते हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फुटेज में 39 वर्षीय हुसैन को एक समूह से यह कहते हुए सुना गया, "तुम पूरे शहर को बर्बाद कर रहे हो, पूरे इलाके को नष्ट कर रहे हो." उसके साथियों को पकड़ लिया गया है. कुछ लोगों ने दावा किया कि वे बेकसूर हैं. इस पर हुसैन को यह कहते हुए सुना गया, "पुलिस को आने दो, फिर बात होगी."

छह लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने जानकारी दी कि मंत्री ने उन्हें छापेमारी के बारे में पहले से किसी तरह की जानकारी नहीं दी थी. अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने और उनके साथियों ने छह लोगों को हिरासत में लिया. उन्हें स्थानीय पुलिस थाने को सौंप दिया गया. ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त मसूद राणा ने मीडिया को बताया, "मंत्री ने हमें छापेमारी के बारे में पहले से नहीं बताया था; हमें इसके बारे में बाद में पता चला."

अभियान को जारी रखने का संकल्प

प्रधानमंत्री तारिक रहमान की 'बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी'(BNP) के सदस्य हुसैन, 12 फरवरी के चुनावों में इस इलाके से संसद के लिए चुने गए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ कैप्शन  लिखा था, "इशराक का एक्शन: नशीले पदार्थों के अड्डों को को तोड़ा गया और तस्करों को पुलिस के हवाले   किया गया. के हवाले कर दिया गया." पोस्ट में यह भी बताया गया कि उन्होंने पहले भी ढाका के अपने चुनावी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की थी, और इलाके को नशा-मुक्त बनाने के लिए इस अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया. 

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

गंडारिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी मुनिरुज्जमान मुनिर ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने  की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा, "छह लोगों को हिरासत में लिया गया है.  ऐस दावा किया जा रहा है कि वे नशा करते हैं, इसलिए हम वहां गए और उन्हें अपने साथ ले आए." उन्होंने आगे बताया, "उनके पास से कुछ पाउडर मिला है. इसके जांच की जाएगी. इस तरह से यह पता चल सकेगा कि वह कोई नशीला पदार्थ है या नहीं."

ये भी पढ़ें: रामलीलाओं में फिल्मी तड़का, स्कॉर्पियो से शूर्पणखा की एंट्री और लक्ष्मण को 'I Love You', देखें वीडियो

Continue reading on the app

  Sports

वापसी पर सलमान आगा का शतकीय प्रहार, अफरीदी की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने श्रीलंका से छीनी जीत

Pakistan Snatched Victory from Sri Lanka: पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रनों से हरा दिया. सलमान अली आगा के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने 305 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका एक समय मजबूत स्थिति में था, लेकिन कप्तान शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 268 रनों पर ढेर हो गई. इस मैच में बाबर आजम ने अपने 16,000 इंटरनेशनल रन भी पूरे किए. Sun, 18 Oct 2026 23:05:38 +0530

  Videos
See all

Actor Tiger Shroff Firing In Juhu Mumbai Breaking: मुंबईः हिरासत में लिया गया एक शख्स | Juhu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T17:43:07+00:00

UP News: UP का महासंग्राम, 'शाह' संभालेंगे कमान! | Amit Shah | Latest | CM Yogi | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T17:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers