घर खरीदने की औसत उम्र 38 से 34 साल हुई:74% खरीदार 35 साल से कम उम्र वाले; Gen-Z नौकरी लगते ही घर लेना चाहते हैं
पहले आम भारतीय परिवार ‘पैसा जमा करो, फिर घर खरीदो’ का नियम मानते थे। अब ट्रेंड शुरू हुआ है कि नौकरी लगते ही घर खरीद लो। देश में बिकने वाले 74% घर 35 साल से कम उम्र वाले खरीद रहे हैं। इनमें 32% खरीदार 25 साल से छोटे हैं। घर खरीदने वालों की औसत उम्र 6 साल में 38 से घटकर 34 साल हो गई है। ये बातें होम लोन एग्रीगेशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म बेसिक होम लोन के सर्वे ‘घर का सपना कैसे पूरा करता है भारत’ में सामने आईं। सर्वे के मुताबिक, हाई इंकम वर्ग वाले अपने घर के लिए सालाना कमाई का 50% तक ईएमआई देने को तैयार है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेज प्रोसेसिंग नई उम्र के खरीदारों को आकर्षित कर रही है। हालांकि, ये उसी वित्तीय संस्था से लोन लेने पर जोर देते हैं, जो कम से कम 50 साल पुरानी और विश्वसनीय हो। सर्वे अलग-अलग उम्र के 23 हजार लोगों पर किया गया। इनमें से 31% की सालाना आय 50 लाख से ज्यादा थी। इनके अलावा, 5 लाख तक वाले 29%, 5 से 10 लाख के 20%, 11 से 20 लाख के 7%, 21 से 35 लाख के 4% और 36 से 40 लाख तक आमदनी वाले 9% लोग शामिल थे। इनमें 91% पुरुष और 9% महिलाएं थीं। महिलाओं की घर खरीदने में हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। महिलाओं ने 2024 में शीर्ष शहरों में 1.29 लाख आवासीय लेनदेन किए। यह उन शहरों में हुए कुल डील का 14% था। होम लोन में ब्याज दर, प्रोसेसिंग और भरोसा अहम घर खरीदने में Gen-Z कम मानते हैं दोस्तों की सलाह कम आय वाले आमदनी की 25% ईएमआई को तैयार 5 लाख तक आय वाले आमदनी का 25% हिस्सा ईएमआई में देने को तैयार हैं। 11 से 40 लाख तक आय वाले 40% ईएमआई को तैयार थे। इससे ऊपर वाले 50% हिस्से से ईएमआई भरकर घर खरीदना चाहते हैं। ------------ ये खबर भी पढ़ें… थोक महंगाई 10 महीने में सबसे ज्यादा:जनवरी में बढ़कर 1.81% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें महंगी हुईं जनवरी में थोक महंगाई (WPI) बढ़कर 1.81% पर पहुंच गई है। इससे पहले दिसंबर में थोक महंगाई 0.83% पर थी। ये 10 महीनों में सबसे ज्यादा है। मार्च 2025 को ये 2.05% पर थी। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज यानी 16 फरवरी को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
उत्तम स्वामी की कथा में महिलाओं पर फेंका पानी:धक्का देने का भी वीडियो सामने आया; रेप के आरोप के बाद कथा बीच में छोड़कर गए
जबलपुर के पास हीरापुर बेका गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दिन (15 फरवरी) विवाद खड़ा हो गया। कथा वाचक उत्तम स्वामी के कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं से बदसलूकी और मंच से पानी फेंकने के आरोप लगाए गए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया है। बता दें कि उत्तम स्वामी दुष्कर्म के आरोपों से घिरे हैं। जानकारी के मुताबिक 9 से 15 फरवरी तक गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। रविवार को समापन कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच के पास भीड़ बढ़ गई। सामने आए वीडियो में कुछ लोग महिलाओं को धक्का देते और मंच से पानी फेंकते दिखाई दे रहे हैं। महिलाओं ने की कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। कुछ महिलाओं ने मंच के पास हुए व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला और तूल पकड़ता जा रहा है। सरपंच बोले-भीड़ को नियंत्रित करने ऐसा किया गांव के सरपंच सौरभ पटेल ने पूरे घटनाक्रम पर सफाई देते हुए कहा कि कथा के दौरान मंच के पास बच्चों और लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा कर लोगों को पीछे करने की कोशिश की गई। उनका कहना है कि भीड़ नियंत्रित नहीं की जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की बात कही जा रही है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहा है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




