MP में ऊंट-भेड़ों के लिए नया कॉरिडोर, 40 साल पुराने नियम बदले, पशुपालकों को बड़ा फायदा
राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से हर साल हजारों ऊंट और भेड़ें चराई की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर निकलती हैं। पीढ़ियों से पशुपालक अपने जानवरों के साथ लंबी यात्राएं करते आए हैं, लेकिन रास्तों की सीमित संख्या और पुराने नियमों की वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब सरकार के …
Weather Update: देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप कमा; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, देखिए वेदर रिपोर्ट
Weather Update: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है और दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. हालांकि, इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में फिर से बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, अगले 12 से 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है. तो आइए नजर डालते हैं आज (17 फरवरी) और आने वाले दिनों के वेदर रिपोर्ट पर.
पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के कारण 17 से 18 फरवरी के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत और कुछ दक्षिणी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बना रहेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि फिसलन और कम दृश्यता से परेशानी हो सकती है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (16.02.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 16, 2026
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 और 18 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा/गरज की संभावना है।
YouTube : https://t.co/WGOOvgrEUT
Facebook :… pic.twitter.com/zR0JUROFpe
दक्षिण भारत का मौसम
दक्षिण भारत में भी मौसम बदलने वाला है. तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं तटीय कर्नाटक, कोकण और गोवा में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.
उत्तर भारत में मौसम का हाल
उत्तर भारत में अभी भी कई जगहों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात का मौसम सुहावना रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखें और यात्रा या दैनिक कार्यों की योजना मौसम के अनुसार बनाएं.
यह भी पढ़ें- Kal ka Mausam: उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें पहाड़ी राज्यों का हाल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation
























