Weather Update: देशभर में बदल रहा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप कमा; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, देखिए वेदर रिपोर्ट
Weather Update: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. अब ठंड का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है और दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगी है. हालांकि, इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में फिर से बारिश और मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. IMD के अनुसार, अगले 12 से 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है. तो आइए नजर डालते हैं आज (17 फरवरी) और आने वाले दिनों के वेदर रिपोर्ट पर.
पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी विक्षोभ और नमी वाली हवाओं के कारण 17 से 18 फरवरी के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत और कुछ दक्षिणी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बना रहेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि फिसलन और कम दृश्यता से परेशानी हो सकती है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (16.02.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 16, 2026
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 और 18 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा/गरज की संभावना है।
YouTube : https://t.co/WGOOvgrEUT
Facebook :… pic.twitter.com/zR0JUROFpe
दक्षिण भारत का मौसम
दक्षिण भारत में भी मौसम बदलने वाला है. तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में 21 और 22 फरवरी को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं तटीय कर्नाटक, कोकण और गोवा में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.
उत्तर भारत में मौसम का हाल
उत्तर भारत में अभी भी कई जगहों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात का मौसम सुहावना रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखें और यात्रा या दैनिक कार्यों की योजना मौसम के अनुसार बनाएं.
यह भी पढ़ें- Kal ka Mausam: उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम, जानें पहाड़ी राज्यों का हाल
'भारत बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय राष्ट्र', PM मोदी के दौरे से पहले बोले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के आखिरी सप्ताह में इजरायल की यात्रा पर जाने वाले हैं. पीएम मोदी के इस दौरे से पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है. नेतन्याहू ने कहा कि भारत कोई साधारण देश नहीं है बल्कि ये बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय राष्ट्र है. सोमवार को इजरायली पीएम नेतन्याहू ने घोषणा की कि पीएम मोदी 25-26 फरवरी तक दो दिवसीय इजरायल यात्रा पर रहेंगे. उन्होंने यह घोषणा प्रमुख अमेरिकी यहूदी संगठनों के अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए की. नेतन्याहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "संसद में भाषण देने की तैयारी चल रही है. अगले सप्ताह यहां कौन आ रहा है? नरेंद्र मोदी."
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने की भारत की तारीफ
भारत के बारे में इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आगे कहा, "इजरायल और भारत के बीच एक मजबूत गठबंधन है और हम हर तरह के सहयोग पर चर्चा करने जा रहे हैं. आप जानते ही हैं, भारत कोई छोटा देश नहीं है. इसकी आबादी 1.4 बिलियन है. भारत बेहद शक्तिशाली और बेहद लोकप्रिय है."
क्योंकि खास है पीएम मोदी का इजरायल दौरा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा कई मायनों में बेहद खास है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा और तकनीकी संबंधों को नई गति मिलेगी. इस दौरे की खास बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपने तीसरे कार्यकाल में इजराइल की पहली यात्रा पर जा रहे हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार 2017 में इजराइल का दौरा किया था, जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 25 साल पूरे होने का प्रतीक था. अपनी पिछली यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू ने रक्षा, साइबर सुरक्षा, कृषि और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर बातचीत की थी.
पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति पर हो सकती है चर्चा
इस बार, दोनों नेताओं द्वारा पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा करने की उम्मीद है. भारत-इजराइल ने द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर किए हैं. पिछले साल नवंबर में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की इजराइल यात्रा के दौरान मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए संदर्भ शर्तों (TRO) पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद, सितंबर में इजराइली वित्त मंत्री बेज़लेल स्मोट्रिच की यात्रा के दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) पर हस्ताक्षर किए.
उसी वर्ष पीयूष गोयल की यात्रा के दौरान, भारत और इज़राइल ने रक्षा, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे सह-विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी को साझा करना संभव हो सकेगा. जिसकी जानकारी एक आधिकारिक सरकारी विज्ञप्ति में दी गई थी.
ये भी पढ़ें: आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेगा भारत-इज़राइल, नेतन्याहू ने मोदी से कहा- आपका स्वागत है मेरे दोस्त
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















