रश्मिका मंदाना को 100 बार शादी के लिए क्यों किया विजय देवरकोंडा को प्रपोज? 'कॉफी विद करण 9' में खोली पोल
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda on Koffee with Karan 9: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म राणाबाली को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों ने शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में साथ में काम किया है. ऐसे में इनके फैंस भी इन दोनों का साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के फैंस लिए डबल खुशी की बात है. ये कपल जल्दी ही चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में नजर आने वाला है.
चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' का नया प्रोमो सामने आ चुका है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. इस बार शो के मशहूर काउच पर साउथ सिनेमा के सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ नजर आने वाले हैं. यह पहला मौका है जब दोनों एक्टर्स बतौर कपल इस मंच पर एक साथ दिखाई देंगे. शो के इस नए प्रोमो में दोनों की शानदार और क्यूट केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प राज भी खोले हैं. इस दौरान रश्मिका ने बताया कि उन्होंने विजय को एक साल में शादी के लिए 100 बार प्रपोज किया.
रश्मिका ने विजय को शादी के लिए 100 बार किया प्रपोज
शो के सामने आए प्रोमो में होस्ट करण जौहर कपल से मजेदार सवाल पूछते नजर आते हैं. करण जब यह पूछते हैं कि क्या तुम दोनों ने एक-दूसरे को शादी के लिए प्रपोज किया था, तो रश्मिका हां में सिर हिलाती हैं. इस पर विजय देवरकोंडा मजेदार खुलासा करते हुए बताते हैं कि रश्मिका लगातार उनसे कहती रहती थीं कि 'चलो शादी कर लेते हैं.' विजय ने आगे बताया कि उन्होंने जवाब में कहा था, "ठीक है, तुम सौ बार पूछ चुकी हो, तो अब कर लेते हैं." विजय की यह बात सुनकर करण जौहर भी काफी हैरान रह जाते हैं और रश्मिका से पूछते हैं कि क्या सच में ऐसा हुआ था.
एक साल तक पूछने के बाद विजय ने कहा हां
करण के सवाल का जवाब देते हुए रश्मिका मंदाना शर्माते हुए बताती हैं कि वह लगभग एक साल तक लगातार विजय से शादी के लिए पूछती रहीं, तब जाकर कहीं एक्टर ने इसके लिए हामी भरी. इस एपिसोड के जरिए रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद करण' के काउच पर अपना डेब्यू किया है, जबकि विजय देवरकोंडा इससे पहले अनन्या पांडे के साथ इस शो में आ चुके हैं. दोनों की कैमिस्ट्री से भरे इस प्रोमो वीडियो ने ही दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.
यह भी देखें- कभी विराट कोहली को 'कॉफी विद करण' में नहीं बुलाएंगे करण जौहर, ये है वजह
विजय-रश्मिका की मस्ती ने बनाया माहौल
शो के हमेशा की तरह 'रैपिड-फायर' राउंड में भी खूब मस्ती देखने को मिली. करण जौहर ने रश्मिका से सवाल किया कि वह अपनी फिल्मों के को-स्टार्स में से अल्लू अर्जुन और रणबीर कपूर में से किसे चुनेंगी. इस पर रश्मिका बिना एक पल की भी देरी किए तुरंत अल्लू अर्जुन का नाम लेती हैं.
वहीं, जब करण विजय से पूछते हैं कि रश्मिका के अलावा किस एक्ट्रेस के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सबसे अच्छी बैठती है, तो विजय के जवाब देने से पहले ही रश्मिका बीच में बोल पड़ती हैं, "कोई नहीं!" उनका यह क्यूट और पजेसिव जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.
विजय ने बताया शादी का सबसे बढ़िया नियम
बातचीत के दौरान विजय देवरकोंडा ने एक बेहद मजेदार बात कहते हुए बताया कि शादी का सबसे पहला और जरूरी नियम यह है कि हमेशा अपनी पत्नी की बात से सहमत रहो. विजय की इस बात को सुनकर रश्मिका अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं और जोर-जोर से हंसने लगती हैं. प्रोमो में दोनों की यह प्यारी केमिस्ट्री देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाला एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है. बता दें कि 'कॉफी विद करण 9' का नया एपिसोड हर हफ्ते बुधवार को शाम 7 बजे स्ट्रीम होता है.
यूपी में बनेंगे 3 नए एक्सप्रेस-वे, 651 गांवों से होकर गुजरेंगे; जानें किन जिलों को मिलेगा फायदा
उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए तीन नए एक्सप्रेस-वे बनाने की तैयारी है. इनमें मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे, विंध्य एक्सप्रेस-वे और विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे शामिल हैं. इन तीनों परियोजनाओं के रूट तय कर लिए गए हैं. इनके निर्माण के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है. प्रस्तावित योजनाओं के तहत कुल 8,193 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है. तीनों एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के 651 गांवों से होकर गुजरेंगे. इन परियोजनाओं से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विंध्य क्षेत्र और पूर्वांचल के बीच सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है.
मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे से इन जिलों को होगा फायदा
गंगा एक्सप्रेस-वे के पश्चिमी छोर को हरिद्वार तक बढ़ाने की योजना है. प्रस्तावित मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेस-वे अमरोहा और बिजनौर से होते हुए हरिद्वार तक पहुंचेगा. इसके लिए अलग-अलग जिलों में जमीन खरीदने की तैयारी की गई है. अमरोहा जिले के 52 गांवों में 555.94 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी. वहीं, बिजनौर के 108 गांवों में 1,058.44 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी. इसके अलावा हरिद्वार के 24 गांवों से 406 एकड़ जमीन खरीदी जानी है. इस परियोजना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरिद्वार के बीच आवागमन आसान बनाने में मदद मिल सकती है.
विंध्य एक्सप्रेस-वे चार जिलों से होकर गुजरेगा
तीनों प्रस्तावित परियोजनाओं में विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए सबसे ज्यादा जमीन खरीदी जानी है. इसका रूट प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र से होकर गुजरेगा. इस परियोजना के लिए कुल 4,613.93 हेक्टेयर जमीन खरीदने की योजना है. एक्सप्रेस-वे चार जिलों के 327 गांवों को अपने दायरे में लेगा.
जिलेवार जमीन का विवरण इस प्रकार है:
प्रयागराज: 71 गांवों में 862.76 हेक्टेयर जमीन.
भदोही: 58 गांवों में 472.74 हेक्टेयर जमीन.
मिर्जापुर: 89 गांवों में 1,258.79 हेक्टेयर जमीन.
सोनभद्र: 109 गांवों में 2,019.64 हेक्टेयर जमीन.
इन आंकड़ों के अनुसार, विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए सबसे ज्यादा जमीन सोनभद्र जिले में खरीदी जाएगी. यह परियोजना क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है.
विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तीन जिलों को जोड़ेगा
तीसरा प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे विंध्य-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे है. यह लिंक एक्सप्रेस-वे मिर्जापुर, चंदौली और गाजीपुर क्षेत्र को जोड़ेगा. इसके निर्माण के लिए कुल 1,558.93 हेक्टेयर जमीन खरीदने की योजना है. इसका रूट तीन जिलों के 140 गांवों से होकर गुजरेगा. इस परियोजना के तहत चंदौली के 52 गांवों में 663.72 हेक्टेयर, गाजीपुर के 52 गांवों में 576.91 हेक्टेयर और मिर्जापुर के 36 गांवों में 318.30 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है.
जल्द शुरू हो सकती है जमीन खरीद की प्रक्रिया
तीनों एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन की जरूरत और प्रस्तावित रूट तय किए जा चुके हैं. अब जिला प्रशासन के स्तर पर जमीन खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी है. इन परियोजनाओं के पूरा होने पर प्रदेश के कई जिलों के बीच यात्रा और माल ढुलाई को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. हालांकि, निर्माण कार्य शुरू होने और परियोजनाओं के पूरा होने की समयसीमा के बारे में अभी दी गई जानकारी में कोई स्पष्ट तारीख नहीं बताई गई है.
ये भी पढे़ं: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










