स्मृति शेष: लाला अमरनाथ ने अपने बल्ले और कप्तानी से रचा था इतिहास
स्मृति शेष: लाला अमरनाथ ने अपने बल्ले और कप्तानी से रचा था इतिहास
'हम अपने देश में एक अजीब समय से गुजर रहे हैं', राहुल गांधी ने RSS को लेकर कही ये बात
Rahul Gandhi on RSS: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को 'वाइको इन पार्टियामेंट' किताब के लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) को लेकर कई बातें कहीं. इसके साथ कांग्रेस नेता ने पिछले महीने दिल्ली में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन और पेपर लीक के मामलों पर भी अपनी बात रखी. राहुल गांधी ने देश की शिक्षा प्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए.
'हम अपने देश में एक अजीब समय से गुजर रहे हैं'
कांग्रेस सांसद ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम अपने देश में एक अजीब समय से गुजर रहे हैं. उन्होंने कहा, "छात्र सड़क पर हैं, बहुत दर्द में हैं, वे परीक्षाओं में निष्पक्षता मांग रहे हैं, वे एक ऐसी शिक्षा प्रणाली मांग रहे हैं जो काम करे. दूसरी तरफ हमारे प्रधानमंत्री हैं जो उन्हें माफ कर रहे हैं. उन्हें यह विचार कहां से आया कि उन्हें भारत के भविष्य को माफ करने का हक है. राहुल गांधी ने कहा कि मुझे नहीं पता लेकिन वे यही करना चाहते हैं. प्रधानमंत्री की सोच और उनके साथियों, और खासकर आरएसएस की सोच के पीछे बहुत अलग विचार है.
#WATCH | Delhi: At the launch of the book "Vaiko in Parliament", Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "...Every state has the right to express itself. Every state has the right to its own culture, the right to its own history, the right to its own language. And here we have,… pic.twitter.com/jVcp12Exh6
— ANI (@ANI) August 4, 2026
हर राज्य को अपनी बात कहने का हक: राहुल गांधी
इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा, "हर राज्य को अपनी बात कहने का हक है. हर राज्य को अपनी संस्कृति, अपने इतिहास और अपनी भाषा का हक है. और यहां अचानक कुछ ऐसे नासमझ लोग आ गए हैं जो तमिल भाषा, तमिल लोगों, मराठी लोगों, बंगाली लोगों और केरल के लोगों को नहीं समझते और कहते हैं कि 'नहीं, इनमें से कोई भी इतिहास, कोई भी सोच या कोई भी भाषा मायने नहीं रखती." राहुल गांधी ने कहा कि भारत कभी भी अपनी किसी संस्कृति, भाषा या इतिहास को किसी के भी द्वारा कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation


















