महाराष्ट्र- बीड में बस और कार की टक्कर, 5 मौतें:1 की हालत गंभीर; सभी श्रद्धालु तुलजापुर मंदिर जा रहे थे
महाराष्ट्र के बीड में तुलजापुर जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही एक कार की राज्य परिवहन की बस से टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के लिए जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव का काम शुरू किया। हादसे की तस्वीरें… खबर अपडेट हो रही है…
Rajnath Singh दुशांबे में SCO शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में करेंगे भारत की अगुवाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19-20 अक्टूबर को ताजिकिस्तान के दुशांबे में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद की आगामी बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में एससीओ के सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जाएगा और विशेष रूप से व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, संपर्क, नवाचार और संस्कृति जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होगी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत एससीओ की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। मंत्रालय के अनुसार, भारत स्टार्टअप और नवाचार, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में पहल के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग में लगातार योगदान दे रहा है। इसने कहा, “राजनाथ सिंह 19-20 अक्टूबर को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए दुशांबे जाएंगे।” इस बैठक में जारी सहयोग पहलों की प्रगति की समीक्षा करने और संगठन के वित्तीय व संस्थागत कामकाज से जुड़े फैसलों पर विचार किए जाने की भी उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi







