Rajnath Singh दुशांबे में SCO शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में करेंगे भारत की अगुवाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19-20 अक्टूबर को ताजिकिस्तान के दुशांबे में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद की आगामी बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में एससीओ के सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जाएगा और विशेष रूप से व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, संपर्क, नवाचार और संस्कृति जैसे क्षेत्रों पर चर्चा होगी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत एससीओ की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। मंत्रालय के अनुसार, भारत स्टार्टअप और नवाचार, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे क्षेत्रों में पहल के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग में लगातार योगदान दे रहा है। इसने कहा, “राजनाथ सिंह 19-20 अक्टूबर को होने वाली शंघाई सहयोग संगठन की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए दुशांबे जाएंगे।” इस बैठक में जारी सहयोग पहलों की प्रगति की समीक्षा करने और संगठन के वित्तीय व संस्थागत कामकाज से जुड़े फैसलों पर विचार किए जाने की भी उम्मीद है।
Pakistan Airspace में भारतीय उड़ानों पर लगी रोक 24 नवंबर तक बढ़ी
पाकिस्तान ने भारत में पंजीकृत और भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर लगी रोक एक महीने के लिए और बढ़ा दी है। देश के हवाई अड्डा प्राधिकरण के अनुसार, यह रोक अब 24 नवंबर तक लागू रहेगी। यह प्रतिबंध पहली बार 23 अप्रैल, 2025 को लगाया गया था।
इसके बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच, समय-समय पर इसे बढ़ाया जाता रहा है। पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए प्रतिबंध बढ़ाने की घोषणा की। प्राधिकरण ने कहा कि यह रोक सैन्य उड़ानों पर भी लागू होगी।
प्राधिकरण के अनुसार, प्रतिबंध अब 24 नवंबर, 2026 को स्थानीय समय के अनुसार तड़के 4:59 बजे तक लागू रहेगा। अप्रैल 2025 में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए थे। भारत ने इस हमले में पाकिस्तान की भूमिका होने का आरोप लगाया था, जबकि इस्लामाबाद ने इस आरोप से इनकार किया था।
इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य तनाव काफी बढ़ गया था। पाकिस्तान के कदम के जवाब में भारत ने 30 अप्रैल, 2025 को पाकिस्तानी विमानन कंपनियों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







