Responsive Scrollable Menu

ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग, पेट्रोल भी होगा सस्ता, लेकिन तेहरान ने रखी ये शर्त

Iran America War: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका और ईरान की तरफ से अलग-अलग संकेत मिल रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने जल्द युद्ध खत्म होने और पेट्रोल की कीमतों में राहत मिलने का भरोसा जताया है. वहीं, तेहरान ने स्थायी शांति के लिए कुछ शर्तें रखी हैं.

The post ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग, पेट्रोल भी होगा सस्ता, लेकिन तेहरान ने रखी ये शर्त appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Mayawati ने आकाश आनंद को चुनावी मैदान में उतारा, 28 अक्टूबर से शुरू होगा दौरा

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को दोबारा सक्रिय जिम्मेदारी देने के बाद अब चुनावी मैदान में उतार दिया है। मायावती ने 28 अक्टूबर से आकाश आनंद के चुनावी दौरे और जनसभाओं का कार्यक्रम जारी किया है।

इसके साथ ही मायावती ने साफ किया है कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। उन्होंने कहा है कि अशोक सिद्धार्थ को किसी भी स्थिति में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।

28 अक्टूबर से शुरू होगा आकाश आनंद का चुनावी दौरा

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, आकाश आनंद आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और दूसरे राज्यों के कार्यक्रमों को देखते हुए रैलियों और विचार गोष्ठियों में शामिल होंगे।

उनका कार्यक्रम इस तरह है:

- 28 अक्टूबर: बुलंदशहर जिला

- 2 नवंबर: सहारनपुर जिला

- 20 नवंबर: अयोध्या जिला

- 22 नवंबर: आगरा जिला

- 26 नवंबर: पंजाब, संविधान दिवस के मौके पर विचार संगोष्ठी में मुख्य अतिथि

- 29 नवंबर: कानपुर नगर जिला

- 6 दिसंबर: हरिद्वार, उत्तराखंड, डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर विचार संगोष्ठी और जनसभा

इसे भी पढ़ें: Kolkata हादसे में 19 मौतों के बाद Yogi Adityanath का निर्देश, UP के दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचें

अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी नहीं होगी

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बारे में साफ निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद अपने रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद पार्टी और आंदोलन के काम को समझदारी, परिपक्वता और प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

मायावती ने अपने बयान में कहा कि पिछले दिनों हुए अप्रिय घटनाक्रम के लिए आकाश आनंद से ज्यादा उनके रिश्तेदार अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार थे। इसी वजह से उन्हें पार्टी से बाहर किया गया था।

मायावती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने दो टूक कहा, "ऐसी अफवाहों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है, अब अशोक सिद्धार्थ को किसी भी स्थिति में व किसी भी कीमत पर पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।"

इसे भी पढ़ें: Mayawati ने Akash Anand को सौंपी रैलियों की कमान, ससुर की वापसी की संभावना पूरी तरह खारिज

ईशान आनंद संभालेंगे दिल्ली कार्यालय का काम

संगठन में बदलाव के तहत मायावती ने यह भी बताया कि आनंद कुमार के छोटे बेटे और आकाश आनंद के भाई ईशान आनंद पार्टी सुप्रीमो के दिशा-निर्देशन में सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर बसपा के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में काम करेंगे। ईशान आनंद खास तौर पर पार्टी के चुनाव और दूसरे कागजी काम से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करेंगे।

कार्यकर्ताओं से आकाश आनंद के कार्यक्रम सफल बनाने की अपील

मायावती ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और समर्थकों से अपील की है कि वे स्वार्थी लोगों की ओर से फैलाई जा रही गलत जानकारी से सावधान रहें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आकाश आनंद को सौंपे गए सभी कार्यक्रमों को पूरी ताकत से सफल बनाने की अपील की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए आकाश आनंद की चुनावी मैदान में वापसी से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

निषाद कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीते दो गोल्ड मेडल, बनाया खास रिकॉर्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निषाद कुमार ने कमाल कर दिया है। उन्होंने 2 गोल्ड मेडल जीतकर खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे एक ही एशियन पैरा गेम्स में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय प्लेयर बन गए हैं।  Tue, 20 Oct 2026 19:03:38 +0530

  Videos
See all

Ritu Barala Case: कांग्रेस का अल्टीमेटम, रातभर धरने पर बैठे रहे गोविंद सिंह डोटासरा |Delhi Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T14:15:39+00:00

Badalta Maharashtra : महाराष्ट्र के किसानों की दिवाली होगी खुशहाल... खाते में आएंगे ₹5,000 | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T14:16:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers