Responsive Scrollable Menu

कुमार सानू का वो गाना, जिसने युवाओं को सिखाई आशिकी, 2 नौसिखियों को बनाया रोमांस का गुरु

बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों का जिक्र होता है तो ‘आशिकी’ का नाम अपने आप ही जहन में आ जाता है. राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की फिल्म ‘आशिकी’ हिंदी सिनेमा की सबसे एवरग्रीन रोमांटिक फिल्म है. इनके गाने आजतक गूंजते हैं. कुमार सानू की आवाज में गाना ‘मैं दुनिया भूला दुंगा’ उस दौर में हर गली-नुक्कड़ में गूंजता था. आज भी इस गाने के बजते न जाने कितने लोगों के जहन में पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. महेश भट्ट की ‘आशिकी’ ने राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को स्टार बना दिया था.

Continue reading on the app

पालक से खजूर तक, रोजाना करें इन पौष्टिक चीजों का सेवन, शरीर में नहीं होगी खून की कमी

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। शरीर में खून की कमी (एनीमिया) से सुस्ती, थकान, चक्कर आना, कमजोरी और सांस फूलने जैसी परेशानियां होती हैं। इसे रोकने के लिए रोजाना आयरन युक्त चीजें खाना फायदेमंद होता है। पालक, चुकंदर, अनार, खजूर, गुड़, काले चने, राजमा और दालें समेत अन्य पौष्टिक चीजों के नियमित सेवन से एनर्जी बनी रहेगी और खून की कमी नहीं होगी।

नेशनल हेल्थ मिशन ने एनीमिया (खून की कमी) को खत्म करने के लिए देशव्यापी जागरुकता अभियान तेज किया है। इस अभियान का मुख्य संदेश है, एनीमिया को हराएं, स्वस्थ जीवन अपनाएं। एनीमिया एक ऐसी समस्या है जो खासकर महिलाओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं में आम है। यह थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना और बच्चों में विकास रुकने जैसी परेशानियां पैदा करती है, लेकिन सही आहार, नियमित जांच और जागरूकता से एनीमिया-मुक्त हुआ जा सकता है।

एनीमिया से बचने के लिए सबसे जरूरी है रोजाना आयरन, विटामिन सी और प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार लेना। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है, जो खून में ऑक्सीजन पहुंचाता है। विटामिन सी आयरन को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है, जबकि प्रोटीन शरीर की मरम्मत और विकास के लिए आवश्यक होता है।

आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, सरसों का साग, बथुआ, चौलाई, चना, राजमा, सोयाबीन, काले चने, ज्वार, बाजरा, गुड़, चुकंदर, अनार, सेब, खजूर) के साथ ही विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां (आंवला, नींबू, संतरा, मौसमी, अमरूद, कीवी, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च) के साथ ही प्रोटीन युक्त आहार जैसे मूंग, अरहर, मसूर, उड़द, दूध, दही, छाछ, पनीर, सोया चंक्स, राजमा, चना और बीज (बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, तिल, चिया सीड्स, अलसी, कद्दू के बीज आदि) का सेवन फायदेमंद होता है।

एक्सपर्ट के अनुसार, आयरन युक्त भोजन के साथ विटामिन सी वाला फल या नींबू जरूर लें, ताकि आयरन अच्छे से सोखा जाए।

चाय-कॉफी भोजन के तुरंत बाद न पिएं, क्योंकि ये आयरन के अवशोषण को रोकती हैं। हर 3-6 महीने में हीमोग्लोबिन जांच करवाएं। गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को डॉक्टर की सलाह से आयरन सप्लीमेंट लेने चाहिए।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पुष्य नक्षत्र में शुक्र का गोचर बदल सकता है इन 3 राशियों का जीवन, धनलाभ और सफलता के संकेत 

दैत्यों की गुरु शुक्र (Shukra) समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका असर सभी बार राशियों के जीवन पर पड़ता है। जून 2026 में शुक्र का गोचर पुष्य नक्षत्र में होने वाला है। इस नक्षत्र का वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बेहद ही खास महत्व होता है। इसे “नक्षत्रों का राजा” भी माना जाता है। … Tue, 17 Feb 2026 00:13:08 GMT

  Videos
See all

IND vs PAK Highlights: भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ तो ऐसे तिलमिलाया पाकिस्तान|T20 World Cup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T23:00:44+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha| हार के बाद Mohsin Naqvi को पड़ रही गालियां ? #mohsinnaqvi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T22:03:27+00:00

UP Crime News: सोते पति की हत्या, बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उजाड़ा अपना ही सुहाग | Sultanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T22:00:25+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | भारत ने दिया पाकिस्तान को नया जख्म! | IND Vs PAK | T20 World Cup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T22:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers