Samajwadi Party संविधान दिवस पर 26 नवंबर को लाएगी 2027 चुनाव का घोषणापत्र
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र 26 नवंबर को जारी करेगी, जिस दिन संविधान दिवस भी है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीट के लिए चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में होने हैं। चुनाव कार्यक्रम की अभी घोषणा नहीं की गई है।
यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, सत्ताईस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र।’’ उन्होंने कहा, संविधान दिवस 26 नवंबर, 2026 के लोकतांत्रिक और पावन अवसर पर हम जारी करेंगे जन-मन का मैनीफेस्टो’ (घोषणापत्र)।’’ पीडीए यादव द्वारा गढ़ा गया संक्षिप्त नाम है, जिसमें ‘पिछड़े’, दलित और ‘अल्पसंख्यक’ शामिल हैं। यह समाजवादी पार्टी की राजनीतिक पहुंच की रणनीति का एक प्रमुख आधार है। यादव ने पहले कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से प्रत्येक पर केंद्रित अलग-अलग घोषणापत्र भी तैयार करेगी।
उत्तर प्रदेश में 2017 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है। इससे पहले, अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, जबकि 2007 से 2012 तक मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी सत्ता में थी।
राहुल गांधी के Foreign Trip पर BJP का हमला, प्रदीप भंडारी ने Navratri में सवाल उठाए
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने उन खबरों का जिक्र किया, जिनके अनुसार लोकसभा में विपक्ष के नेता छुट्टियों पर विदेश गए हैं। भंडारी ने नवरात्रि के दौरान उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाए और उन पर काम करने के बजाय छुट्टियों में ज्यादा समय बिताने का आरोप लगाया। प्रदीप भंडारी ने 'X' (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि राहुल गांधी फिर से वही कर रहे हैं जिसमें वे सबसे माहिर हैं: ब्रेक लेना और छुट्टियों का आनंद लेना! उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी भारत में नहीं हैं और पूछा कि नवरात्रि के दौरान कांग्रेस नेता विदेश में क्या कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: BJP के वरिष्ठ नेता LK Advani की तबीयत में सुधार, Apollo Hospital से मिली छुट्टी
प्रदीप भंडारी ने यह भी कयास लगाए कि क्या राहुल गांधी अपने 'अराजकता फैलाने वाले साथियों' से मिल रहे थे, और बीजेपी पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाने के लिए उनकी आलोचना की। बीजेपी प्रवक्ता की यह टिप्पणी, राहुल गांधी द्वारा दक्षिण गोवा के मारगाओ में एक रैली के दौरान बीजेपी नेतृत्व पर चुनावी गड़बड़ियां कराने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आई है। यह रैली अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आयोजित की गई थी।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कथित "वोट चोरी" को अंजाम दिया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लागू किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरी योजना को तैयार किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि मतदाता सूची से विपक्ष के समर्थकों के नाम हटाए जा रहे हैं और बीजेपी अपने वोटों की गिनती बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रही है। राहुल ने एक रैली में ये आरोप लगाए।
इसे भी पढ़ें: गैरसैंण सत्र में Congress का विधानसभा घेराव नकारात्मक राजनीति का हिस्सा: Mahendra Bhatt
राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहली बात, चुनावों के दौरान आपको बहुत सतर्क रहना होगा। आप संविधान के रक्षक हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के रूप में, यह आपकी जिम्मेदारी है कि अगर वे कहीं भी वोट चुराने की कोशिश करें, तो आप उन्हें पकड़ें। कांग्रेस नेता ने बताया कि उन पर मानहानि के 45 से ज्यादा मामले चल रहे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह द्वारा दर्ज कराए गए मामले भी शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उनके "वोट चोरी" वाले आरोपों को लेकर उन पर कोई अलग से मामला दर्ज नहीं किया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










