‘स्पिरिट’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी:दीपिका पर लगा था मूवी की कहानी लीक करने का आरोप, जानिए फिल्म किन-किन वजहों से चर्चा में रही
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर रविवार शेयर किया। इसमें प्रभास काले कपड़ों, टोपी और चश्मे में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका लुक काफी गंभीर दिख रहा है। इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आई है। ‘स्पिरिट’ 29 अक्टूबर 2027 को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा और प्रभाकर रेड्डी वांगा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ‘स्पिरिट’ में प्रभास पुलिस अफसर के रोल में मेकर्स ने इससे पहले फिल्म से 2026 के न्यू ईयर के दिन प्रभास का फिल्म से पहला लुक जारी किया था। पोस्टर में वह घायल पीठ के साथ गंभीर अंदाज में नजर आए थे। पोस्टर में फीमेल लीड तृप्ति डिमरी प्रभास के किरदार को सिगरेट जलाते हुए दिखी थीं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी हैं। ऐश्वर्या देसाई इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने पर विवाद हुआ स्पिरिट से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर फिल्म चर्चा में आ गई थी। वहीं, संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने को लेकर बड़ा दावा किया था। NTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि दीपिका ने फिल्म के लिए भारी फीस के साथ 10% प्रॉफिट शेयर मांगा था। मेकर्स उनकी मांग से सहमत नहीं हुए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे कलाकारों पर विचार शुरू किया था। प्रणय के मुताबिक, इसी दौरान फिल्म की कहानी और किरदार से जुड़ी जानकारी लीक हो गई थी। उन्होंने कहा था कि इससे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा नाराज हुए थे। प्रणय ने बिना नाम लिए दीपिका पर सवाल भी उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि मेकर्स की मेहनत वाली कहानी लीक करना कौन सा फेमिनिज्म है। दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया था। प्रणय रेड्डी वांगा ने फिल्म समीक्षकों को चुनौती दी थी इसके अलावा प्रणय रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म ‘रोमांचकम’ की समीक्षा करने वाले समीक्षकों को ‘स्पिरिट’ को लेकर चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि समीक्षक उनकी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ को भी उसी नजरिए से परखें। प्रणय ने कहा था कि फिल्म बनाना आसान नहीं होता। प्रोडक्शन का हिस्सा बनने पर ही पता चलता है कि कहानी को पर्दे पर उतारने में कितनी मेहनत लगती है। उन्होंने यह भी कहा था कि समीक्षाएं किसी फिल्म की कमाई तय नहीं करतीं। कई बार खराब समीक्षाओं के बावजूद फिल्में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। प्रणय ने ‘रोमांचकम’ की आलोचना पर तंज कसते हुए कहा था कि छोटी फिल्मों को ज्यादा जांच-परख का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समीक्षकों को ‘स्पिरिट’ के साथ भी ऐसा ही रवैया अपनाने की चुनौती दी थी।
Google Search में बड़ा बदलाव! AI Overviews और AI Mode के जवाबों में अब मिलेंगे डायरेक्ट लिंक
गूगल ने Search के AI Overviews और AI Mode में नए फीचर्स का ऐलान किया है, जिनकी मदद से यूजर्स AI के जवाबों में ही संबंधित वेबसाइटों के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकेंगे. कंपनी आधिकारिक वेबसाइटों को प्रमुखता से दिखाने, सोर्स चुनने की वजह बताने और ‘Dive deeper’ सेक्शन के जरिए ज्यादा जानकारी हासिल करने जैसे फीचर्स पर काम कर रही है. जानें इन बदलावों से Google Search का अनुभव कैसे बदलेगा और वेबसाइट पब्लिशर्स के ट्रैफिक पर क्या असर पड़ सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18









