Responsive Scrollable Menu

Google Search में बड़ा बदलाव! AI Overviews और AI Mode के जवाबों में अब मिलेंगे डायरेक्ट लिंक

गूगल ने Search के AI Overviews और AI Mode में नए फीचर्स का ऐलान किया है, जिनकी मदद से यूजर्स AI के जवाबों में ही संबंधित वेबसाइटों के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकेंगे. कंपनी आधिकारिक वेबसाइटों को प्रमुखता से दिखाने, सोर्स चुनने की वजह बताने और ‘Dive deeper’ सेक्शन के जरिए ज्यादा जानकारी हासिल करने जैसे फीचर्स पर काम कर रही है. जानें इन बदलावों से Google Search का अनुभव कैसे बदलेगा और वेबसाइट पब्लिशर्स के ट्रैफिक पर क्या असर पड़ सकता है.

Continue reading on the app

गावस्कर बोले- हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता:टीम इंडिया को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना बंद कर देना चाहिए, 4 बॉलर्स खिलाने चाहिए

पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत को हार्दिक पंड्या का विकल्प तलाशना बंद करना चाहिए। पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता। 77 साल के गावस्कर ने शनिवार रात को कहा कि इंडियन टीम को अलग-अलग रोल प्ले करने वाले प्लेयर्स पर ध्यान देना चाहिए। उसे अपनी गेंदबाजी मजबूत रखने के लिए कम से कम 4 स्पेशलिस्ट बॉलर्स खिलाने चाहिए। गावस्कर ने जियोस्टार पर कहा कि 5वें और छठे गेंदबाजी विकल्प के तौर पर ऐसे ऑलराउंडर होने चाहिए, जो बल्लेबाजी भी कर सकें। हार्दिक के विकल्प पर गावस्कर की राय गावस्कर ने कहा, ‘हम कभी-कभी हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट तलाशने में जरूरत से ज्यादा जुट जाते हैं। हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता।’ उन्होंने कहा, ‘अगर आपको उनकी क्षमता वाला खिलाड़ी नहीं मिलता, तो ऐसे खिलाड़ी को चुनिए, जो थोड़ा अलग काम कर सके।’ पंड्या इंजरी के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने इसी साल मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार भारत के लिए खेला था। नमन धीर के प्रदर्शन की तारीफ की गावस्कर ने नमन धीर का उदाहरण देते हुए कहा- ‘युवा बल्लेबाज बल्ले और गेंद, दोनों से अलग भूमिका निभा सकता है। वे यह काम कर रहे हैं।’ गावस्कर ने कहा, 'धीर वह अपने ओवर अच्छी तरह गेंदबाजी कर रहे हैं। इस मैच में उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह भी देखने लायक थी।' 8 नंबर तक बैटिंग से गेंदबाजी कमजोर हो रही- गावस्कर गावस्कर ने कहा कि सीरीज से सबसे बड़ी सीख गेंदबाजी को लेकर है। भारत को कम से कम चार नियमित विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘पांचवां और छठा विकल्प आपके ऑलराउंडर हो सकते हैं। वे ऐसे खिलाड़ी हों, जो बल्लेबाजी भी कर सकें।’ गावस्कर ने बल्लेबाजी को आठवें नंबर तक बढ़ाने की रणनीति पर भी चेताया। उन्होंने कहा, ‘जब आप आठवें नंबर तक बल्लेबाजी लेकर जाते हैं, तो अपनी गेंदबाजी कमजोर कर देते हैं। यहीं आपको हार मिलती है।’ बारिश से गेंदबाजी परखने का मौका नहीं मिला बेंगलुरु में बारिश के कारण आखिरी टी-20 मैच रद्द हो गया। गावस्कर ने कहा कि रद्द हुए निर्णायक मुकाबले के कारण भारत की गेंदबाजी परखने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा, ‘हम गेंदबाजी देख ही नहीं सके। नौ ओवर के इस मैच में भारतीयों ने कैसे गेंदबाजी की होती, यह देखना दिलचस्प होता।’ स्पिनरों को लगातार समर्थन देने की सलाह गावस्कर ने भारत के पसंदीदा स्पिन विकल्प तय करने और उन्हें लगातार समर्थन देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि ये स्पिनर नियमित रूप से अंतिम एकादश का हिस्सा हों या नहीं, उन्हें टीम के बड़े सेटअप में शामिल रखना चाहिए। गावस्कर ने कहा, ‘यही संदेश खासकर स्पिनरों तक पहुंचना चाहिए। छोटे फॉर्मेट में वे जल्दी आत्मविश्वास खो सकते हैं।’ ---------------------------------------------------- टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… श्रेयस बोले- वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा:कहा- 2 मैच में बेहतर गेंदबाजी करते तो नतीजा अलग होता; सीरीज 2-2 से बराबर भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका जरूर मिलेगा। उन्हें इंतजार करना होगा। बेंगलुरु में शनिवार को 5वें टी-20 मैच के बाद श्रेयस से वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में नहीं रखने पर सवाल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत

भारतीय क्रिकेट में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर चर्चा तेज है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है, जिसके बाद अब दूसरे सीनियर खिलाड़ियों को भी दोबारा मौका मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और पूरी तरह फिट है, तो उसकी उम्र को टीम में चयन के रास्ते में नहीं आने देना चाहिए।

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर करीब 1,425 दिन बाद भारतीय टीम में वापसी की है। उनके चयन से यह संकेत मिला है कि चयनकर्ता अनुभवी खिलाड़ियों को फिर से मौका देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की संभावित वापसी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सुनील गावस्कर ने इस चर्चा के बीच क्रुणाल पांड्या का नाम आगे रखा है, जो पिछले कुछ समय से अपने खेल से प्रभावित कर रहे हैं।

क्रुणाल ने 2026 के आईपीएल सत्र में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने 16 मैचों में 14 विकेट हासिल किए। इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 30.35 और रन देने की दर 8.45 रही। बल्लेबाजी में भी उन्होंने 226 रन बनाए। इसमें मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई मैच जिताने वाली अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। बता दें कि क्रुणाल अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पिछली 2 खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं।

जियोस्टार से बातचीत के दौरान सुनील गावस्कर ने क्रुणाल की गेंदबाजी को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि क्रुणाल गेंद को बहुत ज्यादा घुमाने वाले गेंदबाज नहीं हैं, लेकिन वह अपनी लाइन और लेंथ में लगातार बदलाव करते हैं। वह बल्लेबाज के इरादे को समझकर गेंदबाजी करते हैं और कभी पैड की तरफ गेंद डालते हैं, तो कभी बाउंसर का इस्तेमाल करते हैं। उनका मकसद केवल विकेट लेना ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने से रोकना भी होता है।

गावस्कर के मुताबिक, क्रुणाल खेल को समझने वाले खिलाड़ी हैं और मैदान पर हमेशा कोई न कोई योजना बनाकर उतरते हैं। उन्होंने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी क्रुणाल के योगदान की सराहना की। गावस्कर का मानना है कि विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए टीम में उन खिलाड़ियों को शामिल करना जरूरी है, जो अपने प्रदर्शन से जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने साफ कहा कि टीम चुनते समय खिलाड़ियों की उम्र के बजाय उनके प्रदर्शन और फिटनेस को महत्व दिया जाना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अच्छा खेल रहा है और शारीरिक रूप से फिट है, तो उसे भारतीय टीम में मौका देने पर विचार होना चाहिए। उनके अनुसार, बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए चयन का आधार खिलाड़ी की उपयोगिता होनी चाहिए, न कि उसकी उम्र।

गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या ने आखिरी बार 2021 में श्रीलंका दौरे पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। अब गावस्कर के समर्थन के बाद उनके दोबारा भारतीय टीम में चुने जाने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर चयनकर्ताओं की ओर से कोई फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में उनका प्रदर्शन आगे की राह तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Sun, 18 Oct 2026 23:24:00 +0530

  Videos
See all

Gold Price Today: ₹1 लाख तक गिर जाएगा सोना? जानिए Gold Price Forecast | Gold Price Fall | Gold News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T01:15:11+00:00

Israel Iran War News | ईरान से आर-पार की जंग करेंगे नेतन्याहू? | Middle East Crisis | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T01:15:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers