Kolkata हादसे में 19 मौतों के बाद Yogi Adityanath का निर्देश, UP के दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा जांचें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी जिलाधिकारियों और जिला पुलिस प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश शनिवार को कोलकाता में हुए हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद जारी किए हैं। राज्य सरकार द्वारा रविवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पंडालों में अग्नि सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा विद्युत व्यवस्था की जांच सुनिश्चित करने को कहा है।
बयान के अनुसार, आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की पड़ताल करें। उन्होंने अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की विशेष रूप से जांच करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान पंडालों में प्रवेश एवं निकास के रास्तों की जांच करें और आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने पंडालों में बिजली की व्यवस्था की भी जांच कराने को कहा है, ताकि बिजली से संबंधित किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लें और जहां भी कोई कमी मिले, उसे तत्काल दूर कराएं। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।
उत्तरी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई थी, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य लोग घायल हो गए।
रसोई में गैस जल्दी खत्म होती है? खाना बनाते समय अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
अक्सर हम सभी सोचते हैं कि रसोई में सिर्फ खाना बनाना ही काफी होता है। लेकिन अगर रसोई को स्मार्टली मैनेज किया जाए तो इससे पैसों की बचत भी हो सकती है। आज जब गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ते जा रहे हैं तो ऐसे में किचन में ही काफी खर्च हो जाता है। ऐसे में अगर खाना बनाने के तरीके को थोड़ा बदला जाए तो इससे गैस की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बर्तन को ढककर पकाने से लेकर सही आकार के बर्नर का इस्तेमाल करने तक, जैसे कई आसान टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं-
ढक्कन का करें इस्तेमाल
यह गैस बचाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। जब आप दाल, चावल या सब्जी को बिना ढक्कन के पकाते हैं, तो भाप और गर्मी बाहर निकलती रहती है। इससे खाना पकने में अधिक समय लग सकता है और गैस की खपत भी बढ़ सकती है। इसलिए, दाल, चावल, आलू और ऐसी सब्जियां पकाते समय बर्तन पर ढक्कन लगाएं। बीच-बीच में जरूरत के अनुसार चलाते रहें, ताकि खाना तले में न लगे।
इसे भी पढ़ें: Navratri Saptami पर Maa Kalaratri के लिए गुड़ से बनाएं Paneer Khurma
सही आकार का हो बर्तन
सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन बर्तन का आकार भी गैस की बचत कर सकता है। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि छोटे बर्तन के नीचे बड़ी लौ जल रही होती है? ऐसी स्थिति में आंच का कुछ हिस्सा बर्तन के किनारों से बाहर निकल सकता है। इससे गर्मी का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता। इसलिए, छोटे बर्तन के लिए छोटा बर्नर और बड़े बर्तन के लिए उपयुक्त बर्नर चुनें। ध्यान रखें कि लौ बर्तन के तले तक सीमित रहे और किनारों से बाहर न निकले। इससे गर्मी का बेहतर इस्तेमाल होगा।
कर लें सारी तैयारी
अक्सर गैस इसलिए भी बर्बाद होती है, क्योंकि हम पहले गैस जला देते हैं और फिर प्याज काटने, मसाले निकालने या सब्जियां धोने लगते हैं। इस दौरान बर्नर जलता रहता है, जबकि खाना पक नहीं रहा होता। इसलिए, खाना बनाने से पहले सब्जियां काट लें, मसाले निकाल लें और जरूरी बर्तन पास में रख लें। दाल या चावल बनाने हैं, तो पानी और बाकी सामग्री भी तैयार रखें। इससे बेवजह गैस जलती नहीं रहेगी।
प्रेशर कुकर का करें इस्तेमाल
दाल, छोले, राजमा और चावल जैसी चीजें पकाने में काफी समय लग सकता है। उपयुक्त स्थिति में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करने से खाना जल्दी पक सकता है और गैस की खपत कम करने में मदद मिल सकती है। दालों और साबुत अनाज को जरूरत के अनुसार पहले से भिगो दें। इससे पकाने का समय कम हो सकता है। कुकर में निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम मात्रा का ध्यान रखें और प्रेशर पूरी तरह निकलने के बाद ही ढक्कन खोलें।
- मिताली जैन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








