रसोई में गैस जल्दी खत्म होती है? खाना बनाते समय अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
अक्सर हम सभी सोचते हैं कि रसोई में सिर्फ खाना बनाना ही काफी होता है। लेकिन अगर रसोई को स्मार्टली मैनेज किया जाए तो इससे पैसों की बचत भी हो सकती है। आज जब गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ते जा रहे हैं तो ऐसे में किचन में ही काफी खर्च हो जाता है। ऐसे में अगर खाना बनाने के तरीके को थोड़ा बदला जाए तो इससे गैस की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बर्तन को ढककर पकाने से लेकर सही आकार के बर्नर का इस्तेमाल करने तक, जैसे कई आसान टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं-
ढक्कन का करें इस्तेमाल
यह गैस बचाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। जब आप दाल, चावल या सब्जी को बिना ढक्कन के पकाते हैं, तो भाप और गर्मी बाहर निकलती रहती है। इससे खाना पकने में अधिक समय लग सकता है और गैस की खपत भी बढ़ सकती है। इसलिए, दाल, चावल, आलू और ऐसी सब्जियां पकाते समय बर्तन पर ढक्कन लगाएं। बीच-बीच में जरूरत के अनुसार चलाते रहें, ताकि खाना तले में न लगे।
इसे भी पढ़ें: Navratri Saptami पर Maa Kalaratri के लिए गुड़ से बनाएं Paneer Khurma
सही आकार का हो बर्तन
सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन बर्तन का आकार भी गैस की बचत कर सकता है। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि छोटे बर्तन के नीचे बड़ी लौ जल रही होती है? ऐसी स्थिति में आंच का कुछ हिस्सा बर्तन के किनारों से बाहर निकल सकता है। इससे गर्मी का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता। इसलिए, छोटे बर्तन के लिए छोटा बर्नर और बड़े बर्तन के लिए उपयुक्त बर्नर चुनें। ध्यान रखें कि लौ बर्तन के तले तक सीमित रहे और किनारों से बाहर न निकले। इससे गर्मी का बेहतर इस्तेमाल होगा।
कर लें सारी तैयारी
अक्सर गैस इसलिए भी बर्बाद होती है, क्योंकि हम पहले गैस जला देते हैं और फिर प्याज काटने, मसाले निकालने या सब्जियां धोने लगते हैं। इस दौरान बर्नर जलता रहता है, जबकि खाना पक नहीं रहा होता। इसलिए, खाना बनाने से पहले सब्जियां काट लें, मसाले निकाल लें और जरूरी बर्तन पास में रख लें। दाल या चावल बनाने हैं, तो पानी और बाकी सामग्री भी तैयार रखें। इससे बेवजह गैस जलती नहीं रहेगी।
प्रेशर कुकर का करें इस्तेमाल
दाल, छोले, राजमा और चावल जैसी चीजें पकाने में काफी समय लग सकता है। उपयुक्त स्थिति में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करने से खाना जल्दी पक सकता है और गैस की खपत कम करने में मदद मिल सकती है। दालों और साबुत अनाज को जरूरत के अनुसार पहले से भिगो दें। इससे पकाने का समय कम हो सकता है। कुकर में निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम मात्रा का ध्यान रखें और प्रेशर पूरी तरह निकलने के बाद ही ढक्कन खोलें।
- मिताली जैन
Donald Trump ने Russia पर नए प्रतिबंधों से छूट देने का किया बचाव, बताया अच्छा फैसला
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 18 अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए कानून के तहत रूस को व्यापक प्रतिबंधों से छूट देने के अपने फैसले की कड़ी आलोचना के बीच इसे ‘अच्छा फैसला’ बताया और कहा कि लोगों को अभी यह नहीं पता कि इसका वास्तव में क्या मतलब है। ट्रंप ने शनिवार शाम मियामी स्थित अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में संवाददाताओं से कहा, “आपमें से कई लोगों को अभी यह नहीं पता कि मेरा फैसला क्या है लेकिन आप समझ जाएंगे....।” उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा फैसला है और देश के लिए अच्छा साबित होगा। मुझे लगता है कि यह दुनिया के लिए भी अच्छा होगा।” ट्रंप ने शुक्रवार को एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत रूस को नए प्रतिबंध कानून ‘ग्राहम अधिनियम’ से छूट दी गई।
अमेरिकी संसद ने पिछले महीने इस कानून को मंजूरी दी थी। इस आदेश के तहत रूस से तेल व गैस खरीदने वाले चीन और भारत समेत पांच सबसे बड़े देशों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने के प्रावधान से भी छूट दी गई है। आदेश में कहा गया है कि ये छूट तब तक लागू रहेंगी, जब तक राष्ट्रपति या विदेश मंत्री, आवश्यकता के अनुसार वित्त मंत्री और व्यापार प्रतिनिधि से परामर्श करने के बाद यह तय नहीं कर लेते कि आगे कोई कार्रवाई करना उचित है।
रूस को प्रतिबंधों से छूट देने के ट्रंप के फैसले की रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक, दोनों दलों के नेताओं ने आलोचना की है। दोनों दलों के सांसदों ने पिछले महीने मिलकर ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट’ को भारी बहुमत से पारित किया था। दक्षिण कैरोलाइना की रिपब्लिकन सांसद डार्लिन ग्राहम ने रूस को प्रतिबंध कानून से छूट देने के ट्रंप के फैसले की आलोचना की।
इस कानून को उनके भाई लिंडसे ग्राहम ने आगे बढ़ाया था और इसका नाम भी उन्हीं के नाम पर रखा गया है। लिंडसे ग्राहम का निधन हो गया है। डार्लिन ग्राहम ने कहा, “निजी तौर पर, मैं युद्ध समाप्त कराने और गैस की कीमतें कम करने के लिए रूस पर दबाव बनाने का विकल्प चुनती, क्योंकि मुझे (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन और रूस पर भरोसा नहीं है।” उत्तरी कैरोलाइना के रिपब्लिकन सांसद थॉम टिलिस ने सोशल मीडिया पर ट्रंप के फैसले को ‘बेहद गैर-जिम्मेदाराना’ बताया।
टिलिस ने कहा, “सीनेट में 86 के मुकाबले 11 मतों से पारित कानून को लागू करने की बात राष्ट्रपति और उनके सलाहकारों को समझ में क्यों नहीं आती?” उन्होंने कहा, “यह अक्षम्य है कि यह प्रशासन उस रूसी तानाशाह के सामने झुक रहा है जिसने यूक्रेन पर अवैध रूप से हमला किया।” टिलिस ने कहा कि यदि ट्रंप वास्तव में ऊर्जा की कीमतें कम करना चाहते हैं, तो उन्हें ईरान के साथ युद्ध समाप्त करना चाहिए, जिसे ईंधन की कीमतें बढ़ने का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप को इसके बजाय व्लादिमीर पुतिन पर कोई एहसान नहीं करना चाहिए। टेक्सास के रिपब्लिकन सीनेटर जॉन कॉर्निन ने कहा, “लिंडसे इस फैसले से बेहद नाराज होते।” उन्होंने दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम का जिक्र करते हुए यह बात कही, जिन्होंने इस गर्मी में अपनी मृत्यु से पहले विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









