SL vs AUS: मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की फिफ्टी, करो या मरो वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दिया 181 रनों का लक्ष्य
SL vs AUS: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 181 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 56 रन और मिचेल मार्श ने 54 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और कमाल की गेंदबाजी की.
ट्रेविड हेड ने जड़ा शानदार फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ओपनिंग करने उतरे और दोनों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 8.3 ओवर में 104 रनों की साझेदारी हुई थी, लेकिन फिर ट्रेविस हेड को दुशान हेमंथा ने पवेलियन भेजा. हेड 29 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका 3 छक्का निकला.
मिचेल मार्श ने लगाया अर्धशतक
इसके बाद 26 रन के भीतर ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट गंवा दिए. कैमरून ग्रीन सिर्फ 3 रन बनाकर डुनिथ वेललेज का शिकार बने. इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श को दुशान हेमंथा ने चलता किया. मार्श ने 27 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. वहीं टिम डेविड कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें कामिन्दु मेंडिस ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.
इसके बाद दुशान हेमंथा ने ही ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजा. मैक्सवेल 15 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जोश इंग्लिस 22 गेंद पर 27 रन बनाकर चमीरा का शिकार बने.
Travis Head races to a blazing half-century against Sri Lanka ????
— ICC (@ICC) February 16, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of #T20WorldCup ???? pic.twitter.com/VLs0lN4GK2
Mitchell Marsh is back and how ????
— ICC (@ICC) February 16, 2026
The Australia skipper launched a boundary blitz at the stroke of Powerplay at #T20WorldCup ????
Watch the action ????https://t.co/RMYXbtlHGc
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनॉली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा.
श्रीलंका की प्लेइंग 11: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, डुनिथ वेललेज, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम, पिता ने कही ये बात
Bangladesh Elections: बांग्लादेश में ये हिंदू नेता भी बन सकते हैं मंत्री, रहमान सरकार में मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
Bangladesh Elections: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने आम चुनावों में भारी बहुमत हासिल कर लिया है. पार्टी अब सरकार बनाने की तैयारी में है. निर्वाचित सांसदों की आधिकारिक गजट अधिसूचना भी सरकार की ओर से जारी कर दी गई है. पार्टी से दो हिंदू सांसद भी चुने गए हैं. इनमें से ढाका-3 सीट से जीते गोयेश्वर चंद्र रॉय को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है. रॉय को बीएनपी का प्रभावशाली नेता माना जाता है. वे करीब 30 साल पहले खालिदा जिया की सरकार में भी राज्य मंत्री थे.
बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद के अलावा पांच बड़े विभाग अपने पास रख सकते हैं. संविधान के अनुच्छेद 148 के अनुसार, आधिकारिक नतीजे आने के तीन दिन के अंदर निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ लेनी होती है. इसी वजह से मंगलवार को सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे. वहीं, कैबिनेट भी मंगलवार को ही शपथ लेगी.
जिया परिवार के करीबी हैं गोयेश्वर चंद्र रॉय
रॉय बांग्लादेश की राजनीति में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं. एक नवंबर 1951 को उनका जन्म ढाका जिले के केरानीगंज के एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था. वे साल 1978 से ही बीएनपी से जुड़े हए हैं. वे वर्तमान में पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य हैं, जो बीएनपी का सर्वोच्च नीति-निर्माण निकाय है. 1990 के दशक में खालिदा जिया की सरकार में वे राज्य मंत्री का जिम्मा निभा चुके हैं. वे पर्यावरण, वन, मत्सय और पशुपालन मंत्रालय के प्रभारी थे.
जमात के शाहिनुर इस्लाम को हराया
ढाका-3 सीट से उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार मोहम्मद शाहिनुर इस्लाम को लगभग 17,000 वोटों से हराया था. वे खुद को धरती का बेटा बोलते हैं. उनका कहना है कि बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक अलग नहीं है. सभी नागरिकों को बांग्लादेश में समान अधिकार मिले हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















