Responsive Scrollable Menu

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक हुआ प्रदर्शन, आगजनी और लूटपाट से मचा हड़कंप; 1200 लोग गिरफ्तार

France Protest: फ्रांस में इनदिनों बढ़ती महंगाई, सार्वजनिक सेवाओं की स्थिति और आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच कई शहरों में चल रहे इन प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है. शनिवार को राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में प्रदर्शन के दौरान आगजनी, तोड़फोड़ और दुकानों में लूटपाट की कई घटनाएं सामने आईं.

1200 प्रदर्शनकारियों को किया गया गिरफ्तार

सबसे गंभीर घटना लिमोज शहर में हुई, जहां 143 साल पुराना ऐतिहासिक टाउन हॉल में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी. जिसेस टाउन हॉल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. फ्रांसीसी प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के मुताबिक, प्रदर्शनों के सिलसिले में करीब 1,200 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

बता दें कि फ्रांस में हुए इन प्रदर्शनों का असर यूरोप के दूसरे देशों में भी दिखाई दे रहा है. शनिवार को बेल्जियम, पुर्तगाल और इटली में भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. वहीं अल्बानिया में भी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप, रोजगार की कमी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए.

लिमोज के ऐतिहासिक टाउन हॉल को हुआ भारी नुकसान

शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान लिमोज शहर में नकाब पहने कुछ लोगों ने नगर निगम की ऐतिहासिक इमारत में आग लगा दी. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि इमारत की छत का बड़ा हिस्सा ढह गया और बाहरी हिस्से को भी भारी नुकसान हुआ है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि इमारत का पश्चिमी हिस्सा छोड़कर छत और निचली मंजिलों गिर गईं.

उनके मुताबिक, इमारत के बाहरी हिस्से का लगभग दो-तिहाई हिस्सा नष्ट हो गया. अधिकारियों ने इस घटना को ऐतिहासिक धरोहर के लिए बड़ा नुकसान बताया और इसे जानबूझकर की गई तोड़फोड़ करार दिया. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल नकाबपोश लोगों के एक समूह ने पहले टाउन हॉल के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी में आग लगाई. इसके बाद उन्होंने इमारत की खिड़कियां तोड़ीं और भीतर घुसकर आग लगा दी. आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को देर रात तक मशक्कत करनी पड़ी.

इस घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. आग में ऐतिहासिक इमारत को नुकसान पहुंचता देख नगर निगम का एक कर्मचारी भावुक हो गया. वहां मौजूद एक स्थानीय पार्षद ने उसे संभालने की कोशिश की.

Continue reading on the app

Viral Video: सुबह पक्षियों की चहचहाहट सुनकर मन को मिलता है सुकून, प्रकृति की मधुर आवाज ने जीता दिल

Viral Video: सुबह पक्षियों की चहचहाहट सुनकर मन को मिलता है सुकून, प्रकृति की मधुर आवाज ने जीता दिल

Continue reading on the app

  Sports

सबसे ज्यादा रन और अर्धशतक… शेफाली वर्मा ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड, मंधाना के साथ रचा इतिहास

टीम इंडिया की नई उप-कप्तान बनाई गईं शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सिर्फ 25 गेंदों में 55 रन की पारी खेली. इस पारी ने भारत को जीत दिलाई और शेफाली को नए रिकॉर्ड. Sun, 18 Oct 2026 23:18:46 +0530

  Videos
See all

Live video of firing on Tiger Shroff surfaces | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T21:07:35+00:00

छतरपुर मंदिर में मां की आरती से भक्तिमय हुई सुबह |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T21:10:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers