Salman Khan के नाना ने क्यों नहीं की थी 5 सालों तक सलीम खान से बात? बिग बॉस 20 पर छलका भाईजान का दर्द, बोले- धर्म को लेकर...
Salman Khan on His Nanaji: सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे हैं. सलमान खान हाल ही में कॉफी विद करण सीजन 9 के पहले गेस्ट बनकर भी आए थे. इस दौरान करण जौहर ने उनसे उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल किए, लेकिन एक्टर ने हर सवाल का बहुत ही स्मार्टली जवाब दिया है. बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक दिलचस्प खुलासे के कारण सुर्खियों में हैं.
हाल ही में 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ खुलकर बातचीत की. इस बातचीत के दौरान उन्होंने अपने माता-पिता, सलीम खान और सलमा खान की शादी से जुड़ा एक ऐसा राज साझा किया, जिसके बारे में शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे.
सलीम खान से क्यों नाराज थे नाना?
शो में बात करते हुए सलमान खान ने बताया कि उनके माता-पिता की शादी के समय धर्म कोई मुद्दा नहीं था, बल्कि असली परेशानी कुछ और ही थी. उनके नाना इस बात से बेहद नाराज और चिंतित थे कि उनकी बेटी की शादी एक ऐसे हैंडसम शख्स से हो रही है जो फिल्मों में एक्टर बनना चाहता है और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है. नाना को डर था कि ऐसे माहौल में उनकी बेटी का जीवन कैसे सुरक्षित रहेगा. इसी बात को लेकर उनके नाना ने सलीम खान से करीब पांच साल तक कोई बातचीत नहीं की थी.
पांच साल बाद नाना को हुआ पछतावा
सलमान खान ने आगे बताया कि पांच साल की इस खामोशी के बाद जब उनके छोटे भाई सोहेल खान का जन्म हुआ, तो उनके नाना मिलने के लिए आए. उस मुलाकात का जिक्र करते हुए एक्टर ने बताया कि उनके नाना माहीम से बांद्रा तक जलेबी का डिब्बा लेकर आए थे. इस दौरान उनके नाना ने अपनी गलती का अहसास करते हुए अफसोस जताया कि उनसे बहुत बड़ी भूल हो गई है और उन्होंने अपने नाती-नातिनों को बचपन से बड़े होते हुए नहीं देखा.
मां सलमा और पिता सलीम खान की सीख
बातचीत को आगे बढ़ाते हुए सलमान खान ने अपने घर से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि जब कभी उनकी मां सलमा खान, पिता सलीम खान के साथ किसी बात पर झगड़ा होने के कारण अपने मायके चली जाती थीं, तब उनके नाना उन्हें एक बहुत ही सख्त हिदायत देते थे. सलमान के नाना अपनी बेटी सलमा से कहते थे कि वह जब चाहें अपनी मर्जी से मायके आ सकती हैं, लेकिन कभी भी घर में लड़ाई करके मायके नहीं आना चाहिए.
सलीम खान और सलमा खान की शादी
मालूम हो कि सलीम खान और सलमा खान साल 1964 में शादी के बंधन में बंधे थे और आज भी उनका परिवार बॉलीवुड के सबसे सम्मानित और मजबूत परिवारों में गिना जाता है. सलमान की मां सलमा के परिवार को कभी भी उनके दामाद के धर्म से दिक्कत नहीं थी, उन्हें केवल उनके पेशे से दिक्कत थी.
आसिफ खान ने बयां किया भाई के लिए दर्द
इसी बातचीत में बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट आसिफ खान ने भी अपने बड़े भाई का किस्सा शेयर किया. आसिफ ने बताया कि उनके बड़े भाई किसी दर्द की वजह से नशे करने लगे. इस पर एक दिन उन्हें बहुत गुस्सा आया और उन्होंने अपने बड़े भाई पर हाथ उठाया, जिसका उन्हें आज भी पछतावा है. इसी तरह कनिका और माही ने भी अपने पछतावे पर बात की.
'अपनी मां को अपनी आंखों के सामने मरते देखा', कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के पीड़ित ने सुनाई आपबीती
Kolkata Durga Puja Stampede: कोलकाता के चोरबागान में शनिवार को दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ के मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है. जबकि कई लोग घायल हुए हैं. इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है.
हादसे के पीड़ितों का छलका दर्द
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ ये हादसा कई परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द दे गया. इन्हीं में शामिल हैं कुमारटोली के रहने वाले 25 वर्षीय सोनू पाल. जो उन लोगों में से एक हैं जो हादसे के वक्त चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल गए थे. उनके साथ उनकी मां भी मौजूद थीं. हालांकि, उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है. कुमारटोली इस हादसे के बाद सदमे में हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बताया, "मेरी मां मेरी आंखों के सामने गुजर गईं; हो सकता है कि मैं भी न बच पाता."
बारिश के दौरान हुआ हादसा
कोलकाता के दुर्गा पंडाल में हुए हादसे को याद करते हुए कुमारटोली ने बताया कि उस समय बारिश हो रही थी. कोई भी बाहर नहीं जाना चाहता था, और जो लोग प्रवेश द्वार पर खड़े हुए थे, वे बारिश से बचने के लिए अंदर की तरफ धक्का दे रहे थे. वह भी इस भीड़ में फंस गए और दबाव इतना ज्यादा था कि उसे सहना मुश्किल हो गया.
उन्होंने पीटीआई को बताया, "दबाव न झेल पाने के कारण, अंदर मौजूद सभी लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े. मैं भी भीड़ के नीचे दब गया था. किसी तरह मैंने खुद को संभाला और अपनी मां के पास पहुंच गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी."
'मेरी बहन अब नहीं रही'
इस घटना ने एक बार फिर ऐसे पंडालों और आयोजनों में सुरक्षा नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोग अब प्रशासन और पुलिस से सवाल पूछ रहे हैं. एक व्यक्ति, जो इस हादसे में अपनी 30 साल की बहन को खो चुका है, वह बेहद भावुक नजर आया. उसने पूछा कि वहां कोई इंतजाम क्यों नहीं किए गए थे. शुभम सोनकर, जिनकी बहन अपनी शादी की योजना बना रही थी और अपने परिवार के साथ चोरबागान गई थी. शुभम ने पीटीआई को बताया, "आज वह चली गई. इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उनके साथ मौजूद बाकी लोग तो बच गए, लेकिन मेरी बहन अब नहीं रही."
सनी नाम के एक युवक की बहन भी इस हादसे का शिकार हो गई. सनी ने भी प्रशासन पर सवाल उठाए और चोरबागान में भीड़ प्रबंधन के खराब होने का आरोप लगाया. उन्होंने पीटीआई से कहा, "हम शव तो ले लेंगे, लेकिन इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उस समय पुलिस और प्रशासन कहां थे?"
सीएम अधिकारी ने दुर्गा पंडालों की सुरक्षा की समीक्षा का दिया आदेश
इस घटना के बाद बंगाल के दुर्गा पंडालों में बरती गई लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं. इसे देखते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के सभी प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रमुख पूजा स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, बाहर निकलने के रास्तों और ढांचे की सुरक्षा की जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी. यह समिति ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी सुझाएगी.
ये भी पढ़ें: कोलकाता दुर्गा पूजा हादसे पर बड़ा एक्शन, 7 लोग गिरफ्तार, हाईकोर्ट के मौजूदा जज करेंगे जांच
उन्होंने बताया कि इस समिति में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव राजेश सिन्हा, अग्निशमन सेवा के महानिदेशक अनुज शर्मा और पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जावेद शमीम शामिल होंगे. उन्होंने आगे कहा कि शनिवार को हुई घटना की जांच एक विशेष जांच दल (SIT) करेगा, जिसकी अध्यक्षता कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश करेंगे.
ये भी पढ़ें: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: आयोजकों समेत 12 हिरासत में, निष्पक्ष जांच के लिए बनेगी एसटीएफ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








