Responsive Scrollable Menu

Amla Benefits: LDL से लेकर हेयर फॉल तक, आंवला कैसे सुधारता है सेहत?

Amla Benefits For Health: आंवला खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) घटाने, दिल की सेहत सुधारने और वजन कंट्रोल में मदद करता है। जानिए रोज़ ½ से 1 कच्चा आंवला या जूस पीने से बाल, त्वचा और डायबिटीज पर क्या फायदे होते हैं।

Continue reading on the app

सीएमजी का 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' प्रसारित

बीजिंग, 16 फरवरी (आईएएनएस)। चीन का सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार वसंतोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। इससे पहले सोमवार की रात को यानी कि वसंतोत्सव की पूर्व संध्या पर, पेइचिंग समयानुसार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 5 बजे), चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रस्तुत किया गया।

यह कार्यक्रम चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीनस्थ चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी, रूसी सहित 85 भाषाओं के टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 3,300 से अधिक मीडिया संस्थानों के सहयोग से वैश्विक दर्शकों तक प्रसारित किया गया।

चीनी पारंपरिक चंद्र कैलेंडर बारह राशियों पर आधारित है। वर्ष 2026 चीनी चंद्र कैलेंडर के अनुसार अश्व वर्ष है। चीनी संस्कृति में घोड़ा आत्म-सुधार और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष के गाला का विषय दौड़ता अश्व, अविराम गति है, जो लोगों को अपने सपनों की ओर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।

इस कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक के माध्यम से दृश्य चमत्कार प्रस्तुत किए गए और विभिन्न देशों के कलाकारों ने संगीत और नृत्य के माध्यम से वैश्विक एकता और नव वर्ष के स्वागत का संदेश दिया।

बता दें कि स्प्रिंग फेस्टिवल गाला चीन का सबसे प्रसिद्ध टेलीविजन सांस्कृतिक कार्यक्रम है। वर्ष 1983 से हर वसंतोत्सव की पूर्व संध्या पर चाइना मीडिया ग्रुप इसका सीधा प्रसारण करता आ रहा है। वसंतोत्सव के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ-साथ गाला देखना दुनिया भर के चीनी परिवारों के लिए एक अभिन्न अंग बन गया है।

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में, वसंतोत्सव को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया था। वर्तमान में, लगभग 20 देशों और क्षेत्रों में वसंतोत्सव को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता प्राप्त है और दुनिया की लगभग 20 फीसदी आबादी इसे विभिन्न रूपों में मनाती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND Vs PAK: 'पाकिस्‍तान को भारत की C टीम ही हरा देगी, नहीं हैं खिलाड़ी तो मत खेलो T20 मैच...' पूर्व क्रिकेटर ने मोहसिन नकवी को बता दी औकात

वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को एक और करारी शिकस्त मिली है। सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को मौजूदा चैंपियन भारत ने 61 रन से पटखनी दे दी। Tue, 17 Feb 2026 10:04:33 +0530

  Videos
See all

Pakistan Reaction on India Victory: पाकिस्तान में भयंकर बवाल, हालात बेकाबू! |IND vs PAK |World Cup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:30:36+00:00

SHORTS: दूल्हा-दुल्हन गिफ्ट लेते रहे,चोर उड़ा ले गया 4 लाख |#jaipurnews #jaipurweddings #jaipurviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:45:00+00:00

15 minute Threat : हिन्दुओं को फिर से 15 मिनट वाली धमकी ! | Sahar Shaikh | Owaisi | AIMIM | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:30:08+00:00

Bageshwar Dham Wedding Video: बाबा बागेश्वर को देख रोने लगे दूल्हा-दुल्हन! | Dhirendra Shastri #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers