Responsive Scrollable Menu

"गुस्सा छोड़ दो भाई", कुलदीप यादव के लिए 'बाबू भैया' बने कप्तान सूर्यकुमार यादव, IND vs PAK मैच में हार्दिक से हुई थी बहस

Suryakumar Yadav Kuldeep Yadav Reel: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की ये 8वीं जीत है. वहीं इस मैच के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जो कप्तान सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या से जुड़ा है.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद मैदान पर हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और सूर्यकुमार यादव के बीच थोड़ी तीखी बातचीत हुई थी. हाथ मिलाते समय कप्तान सूर्या गुस्से में कुलदीप से कुछ कहते दिखे. वहीं हार्दिक और कुलदीप भी तीखी बातचीत करते नजर आए. वहां मौजूद तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने माहौल को शांत कराने की कोशिश की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप यादव के साथ शेयर किया वीडियो

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच के एक दिन बाद 16 फरवरी की शाम एक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें सूर्या कुलदीप यादव के पास जाकर उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं. कुलदीप ने भी गले लगाया, लेकिन वहां से बिना बोले चले गए. इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'हेरा फेरी' का एक फेमस डॉयलग चल रहा है. सूर्या ने कैप्शन में लिखा, “गुस्सा छोड़ दो भाई.”

फैंस ने इसे दोनों के बीच अच्छी बॉन्ड‍िंग बताया. सूर्या ने भी इस रील्स के जरिए सभी अफवाहों को खत्म कर दिया. बता दें कि टीम इंडिया कोलंबो से भारत रवाना हो चुकी है. भारत अब अपना अगला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा.

कुलदीप यादव ने छोड़ा था शाहीन अफरीदी का कैच

कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 18वें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर शाहीन अफरीदी का आसान सा कैच छोड़ दिया था, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या गुस्से में नजर आए. मैच खत्म होने के बाद सूर्या टीम प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाने के वक्त सूर्या ने कुलदीप को डांट लगाई थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया. अब सूर्या ने वीडियो शेयर किया है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा CBSE 10वीं बोर्ड एग्जाम, पिता ने कही ये बात

Continue reading on the app

जोमो केन्याटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कर्मचारियों की हड़ताल से उड़ानें प्रभावित

नैरोबी, 16 फरवरी (आईएएनएस)। केन्या के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सोमवार को कई उड़ानें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

केन्याई विमानन अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि स्थिति को सामान्य करने के लिए वैकल्पिक (कंटिन्जेंसी) व्यवस्थाएं लागू कर दी गई हैं। हड़ताल की शुरुआत सोमवार सुबह केन्या एविएशन वर्कर्स यूनियन और केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (केसीएए) के बीच श्रम विवाद के चलते हुई।

हड़ताल के कारण कई उड़ानों में देरी हुई, जिससे बड़ी संख्या में यात्री हवाई अड्डे पर फंस गए। यह हवाई अड्डा अफ्रीका के सबसे व्यस्त विमानन केंद्रों में से एक है, जहां हर साल लाखों यात्री और भारी मात्रा में कार्गो का आवागमन होता है।

केन्या हवाई अड्डा प्राधिकरण ने नैरोबी में जारी बयान में कहा, “कंटिन्जेंसी प्लान सक्रिय कर दिए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ान के समय की ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें।”

यह श्रम विवाद सामूहिक सौदेबाजी समझौते (सीबीए) को लेकर है, जो 2015 से लंबित है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले एक दशक से वेतन पुनरीक्षण सहित कई वादे लागू नहीं किए गए हैं। यूनियन ने सात दिन पहले हड़ताल की चेतावनी दी थी, जबकि विमानन नियामक ने हड़ताल रोकने के लिए अदालत का रुख किया था।

केन्या एयरवेज ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें। एयरलाइन ने कहा कि यात्री उसकी वेबसाइट, मोबाइल ऐप और आधिकारिक संचार माध्यमों के जरिए वास्तविक समय (रियल-टाइम) अपडेट प्राप्त करें।

एयरलाइन ने यह भी बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल में देरी के कारण कुछ उड़ानों के आगमन और प्रस्थान प्रभावित हो रहे हैं।

केसीएए के महानिदेशक एमिल अराओ ने कहा कि स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं और उड़ानों का संचालन चरणबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “यात्रियों की लंबित संख्या को व्यवस्थित तरीके से कम किया जा रहा है। संचालन धीरे-धीरे स्थिर हो रहा है और जल्द ही सामान्य समय-सारिणी बहाल होने की उम्मीद है।”

अधिकारियों ने यात्रियों से हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान संबंधी जानकारी की पुष्टि करने और अतिरिक्त समय लेकर पहुंचने की अपील की है। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन स्थिति को पूरी तरह सामान्य करने में जुटा हुआ है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पुष्य नक्षत्र में शुक्र का गोचर बदल सकता है इन 3 राशियों का जीवन, धनलाभ और सफलता के संकेत 

दैत्यों की गुरु शुक्र (Shukra) समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। जिसका असर सभी बार राशियों के जीवन पर पड़ता है। जून 2026 में शुक्र का गोचर पुष्य नक्षत्र में होने वाला है। इस नक्षत्र का वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बेहद ही खास महत्व होता है। इसे “नक्षत्रों का राजा” भी माना जाता है। … Tue, 17 Feb 2026 00:13:08 GMT

  Videos
See all

DA Hike News: 1 बजते ही केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! | 8th Pay Commission Update | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T20:30:25+00:00

Pakistan Cricket Team| T20 World Cup : Arzoo Kazmi ने डिबेट में अपने ही देश को लगाई लताड़ ! | PCB #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T20:18:46+00:00

Pakistan Cricket Team| T20 World Cup : आरजू काजमी ने पाकिस्तान को धोया ! #pakistancricket #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T20:26:50+00:00

Was Alexei Navalny killed by a dart frog toxin? | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T20:30:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers