Responsive Scrollable Menu

सीएमजी का 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' प्रसारित

बीजिंग, 16 फरवरी (आईएएनएस)। चीन का सबसे महत्वपूर्ण पारंपरिक त्योहार वसंतोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। इससे पहले सोमवार की रात को यानी कि वसंतोत्सव की पूर्व संध्या पर, पेइचिंग समयानुसार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 5 बजे), चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा वर्ष 2026 स्प्रिंग फेस्टिवल गाला प्रस्तुत किया गया।

यह कार्यक्रम चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीनस्थ चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) के अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, अरबी, रूसी सहित 85 भाषाओं के टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 3,300 से अधिक मीडिया संस्थानों के सहयोग से वैश्विक दर्शकों तक प्रसारित किया गया।

चीनी पारंपरिक चंद्र कैलेंडर बारह राशियों पर आधारित है। वर्ष 2026 चीनी चंद्र कैलेंडर के अनुसार अश्व वर्ष है। चीनी संस्कृति में घोड़ा आत्म-सुधार और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष के गाला का विषय दौड़ता अश्व, अविराम गति है, जो लोगों को अपने सपनों की ओर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।

इस कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक के माध्यम से दृश्य चमत्कार प्रस्तुत किए गए और विभिन्न देशों के कलाकारों ने संगीत और नृत्य के माध्यम से वैश्विक एकता और नव वर्ष के स्वागत का संदेश दिया।

बता दें कि स्प्रिंग फेस्टिवल गाला चीन का सबसे प्रसिद्ध टेलीविजन सांस्कृतिक कार्यक्रम है। वर्ष 1983 से हर वसंतोत्सव की पूर्व संध्या पर चाइना मीडिया ग्रुप इसका सीधा प्रसारण करता आ रहा है। वसंतोत्सव के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ-साथ गाला देखना दुनिया भर के चीनी परिवारों के लिए एक अभिन्न अंग बन गया है।

गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में, वसंतोत्सव को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया था। वर्तमान में, लगभग 20 देशों और क्षेत्रों में वसंतोत्सव को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता प्राप्त है और दुनिया की लगभग 20 फीसदी आबादी इसे विभिन्न रूपों में मनाती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

JEE Main 2026 सेशन 1 रिजल्ट जारी, 12 छात्रों ने मारी बाजी, हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

JEE Mains Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट 16 फरवरी को जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में उत्साह का माहौल है.

इन कैंडिडेट्स ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल 

इस बार जेईई मेन 2026 सेशन 1 में कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं. ये छात्र देश के अलग-अलग राज्यों से हैं. 100 पर्सेंटाइल पाने वाले उम्मीदवारों में श्रेयस मिश्रा (दिल्ली), नरेंद्रबाबू गारी माहित (आंध्र प्रदेश), शुभम कुमार (बिहार), कबीर छिल्लर (राजस्थान), चिरंजीब कर (राजस्थान), भावेश पत्र (ओडिशा), अनय जैन (हरियाणा), अर्णव गौतम (राजस्थान), पासला मोहित (आंध्र प्रदेश), माधव विरादिया (महाराष्ट्र), पुरोहित निमय (गुजरात) और विवान शरद महीश्वरी (तेलंगाना) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026: 'तनाव मुक्त तैयारी, संतुलित जीवन जीने की सलाह'; परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड में PM मोदी ने दिए ये मंत्र

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • नई विंडो में मांगी गई जानकारी भरें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा में शामिल हुए गुजरात सीएम, छात्रों को दिए साकारात्मक संदेश

परीक्षा में कितने छात्र शामिल

अगर परीक्षा में शामिल छात्रों की बात करें तो पेपर 1 के लिए कुल 13,04,653 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 96.26 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच किया गया था. 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्टों में हुई, जबकि 29 जनवरी को बीआर्क और बीप्लानिंग (पेपर 2) की परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की गई.

यह भी पढ़ें: JPSC Exam Update: JPSC परीक्षा में उम्र सीमा छूट मामले में अभ्यर्थियों को HC से मिली बड़ी राहत

यह भी पढ़ें: बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गुजरात सरकार अलर्ट, छात्रों के लिए शांतिपूर्ण-तनावमुक्त माहौल बनाने के दिए निर्देश

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs Pak: भारत की जीत पर पाकिस्तानी यूट्यूबर ने खोया आपा, अपनी बहन के मुंह पर केक दे मारा, वीडियो वायरल

Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा भावनाओं से भरा होता है। लेकिन इस बार मैदान से ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही। टी20 विश्व कप में कोलंबो में खेले गए मैच के बाद एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो वायरल हो रहा।

मैच में पाकिस्तान की टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट गंवा बैठी थी। मीम्स की बाढ़ आ चुकी थी कि तभी यह वीडियो सामने आया। वीडियो में यूट्यूबर हाथ जोड़कर कहते दिखता है, 'हमें दे दो ऐसा अभिषेक शर्मा।' तभी उसकी बहन बताती है कि उन्होंने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने के लिए पहले से केक मंगाया था।'

अपनी टीम की हार से नाराज यूट्यूबर अचानक गुस्से में केक उठाकर अपनी ही बहन के चेहरे पर दे मारता है। माहौल बिगड़ता देख उनकी मां बीच-बचाव करती नजर आती हैं। यह वीडियो एक्स पर @ccdx_2 नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद बहस छिड़ गई।

कुछ यूजर्स ने इस हरकत को गलत बताया। एक ने लिखा, 'बहन के लिए बुरा लगा। गुस्से में उसका व्यवहार अपमानजनक और गलत था।ट दूसरे ने कहा, 'आज बहन के साथ ऐसा किया, सोचिए दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करता होगा।' हालांकि कुछ लोग इसे भाई-बहन के बीच मजाक भी बता रहे हैं।

मैदान पर बात करें तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। पूरी टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई। सिर्फ उस्मान खान ने 44 रन की जुझारू पारी खेली, बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए।

भारत की गेंदबाजी ने मैच पर पूरा नियंत्रण रखा। बुमराह (2/17), अक्षर पटेल (2/29), वरुण चक्रवर्ती (2/17) और हार्दिक पंड्या (2/16) ने शानदार गेंदबाजी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल कर लगातार दबाव बनाए रखा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे और 61 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली, जहां पहले से वेस्टइंडीज टीम क्वालीफाई कर चुकी थी।

हार ने पाकिस्तान के फैंस को झटका जरूर दिया लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने बहस को और हवा दे दी है। क्रिकेट की हार-जीत अपनी जगह है, लेकिन खेल की भावना और निजी व्यवहार भी उतने ही अहम हैं।

Tue, 17 Feb 2026 11:10:50 +0530

  Videos
See all

West Bengal News: Bengal Vidhan Sabha Election से ठीक पहले CM Mamata का बड़ा ऐलान! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:26+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | पीएम मोदी के AI वाले महाकुंभ देख दुनिया हैरान ! | Ai Summit Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T05:02:40+00:00

Rashtragarv | PM Modi के किस काम पर दुनिया की आंखें फटी रह गईं? | Sushant Sinha | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:52:28+00:00

France President Emanuel Macron on India Visit:भारत आए इमैनुएल मैक्रों,होने जा रही ये बड़ी डील #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T04:50:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers