Responsive Scrollable Menu

Will Jacks: विल जैक्स के छक्के से टूटा महिला का मुंह, जानिए कौन देगा इलाज का पैसा, क्या है नियम?

इंग्लैंड ने सुपर 8 में जगह बना ली है. टी20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी लीग मैच में उसने इटली को 24 रनों से हरा दिया. विल जैक्स जीत के हीरो रहे, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक लगाया. हालांकि इस खिलाड़ी के हाथों से एक महिला को चोट भी लग गई, जानिए क्या हुआ?

Continue reading on the app

Reveals: पहले अफेयर, फिर ब्रेकअप, अब दोस्ती... रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी संग रिश्ते पर तोड़ी तुप्पी

Raveena Tandon: 90 के दशक में बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक रही रवीना टंडन और अक्षय कुमार की निजी जिंदगी उस दौर में खूब सुर्खियों में रही। उनके अफेयर और फिर अलगाव को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं।

यहां तक कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ कथित मनमुटाव की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, इन खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। अब सालों बाद रवीना टंडन ने इन पुरानी बातों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि समय के साथ सभी लोग मैच्योर हो जाते हैं और आगे बढ़ना सीखते हैं। रवीना ने साफ किया कि आज वह अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी- दोनों के साथ अच्छी दोस्ती साझा करती हैं।

akshay kumar and raveena tandon

हर कोई लिंक-अप और ब्रेक-अप से गुजरता है’

ज़ूम पॉडकास्ट पर अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर फैली अफवाहों और शिल्पा शेट्टी के साथ अनबन की खबरों के बारे में बात करते हुए रवीना टंडन ने कहा, "मुझे लगता है कि हम सब दोस्त बन गए हैं। देखिए, हम सब जवान थे। हम सब एक ही इंडस्ट्री में हैं। इन सब चीजों से कौन नहीं गुजरा? कौन लिंक-अप, ब्रेक-अप, रिश्तों से नहीं गुजरा, कौन नहीं? आज अक्षय और मैं दोस्त हैं, शिल्पा और मैं दोस्त हैं। हम सब दोस्त हैं। हम आगे बढ़ चुके हैं।"

Shilpa Shetty and Raveena Tandon

रवीना ने आगे कहा- "हम अपने परिवारों के लिए बहुत खुश हैं, हम अपने बच्चों के लिए बहुत खुश हैं। अक्षय और मैंने अभी-अभी 'वेलकम 3' की है और हमने अपनी पूरी टीम के साथ खूब एन्जॉय किया, फिल्म के दौरान खूब हंसे, कितनी मजेदार फिल्म थी। हमें दोबारा साथ काम करने में बहुत मजा आया। देखिए, आपको बड़ा होना पड़ता है, समझदार बनना पड़ता है। हम सब एक-दूसरे के लिए खुश हैं।"

पुरानी दोस्ती बरकरार

रवीना ने यह भी जोड़ा कि उनके और अक्षय के बीच हमेशा अच्छी दोस्ती रही है। समय के साथ रिश्तों में आई दूरी अब पीछे छूट चुकी है और सभी कलाकार अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय और रवीना के अलावा दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव और अरशद वारसी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

Continue reading on the app

  Sports

जीरन कॉलेज में अभाविप का उग्र प्रदर्शन, विरोध में गेट पर जड़ा ताला

नीमच के शासकीय महाविद्यालय जीरन में प्रभारी प्राचार्य दीपा कुमावत पर लगे मारपीट और अशोभनीय व्यवहार के आरोपों के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप विद्यार्थियों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर तालाबंदी कर दी और प्राचार्य व कॉलेज प्रशासन के खिलाफ … Mon, 16 Feb 2026 20:39:39 GMT

  Videos
See all

कपड़े सुखाने का काम बन गया खतरनाक हादसा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T15:05:30+00:00

India AI Impact Summit 2026: PM Modi ने AI Summit में Jio AI Pavilion का किया दौरा |Akash Ambani #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T15:04:54+00:00

PM Modi ने भारत AI Summit में Jio AI पवेलियन का किया दौरा| #pmmodi #akashambani #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T15:05:12+00:00

हर्षवर्धन त्रिपाठी क्यों मनुस्मृति ले आए? | UGC Protest | Desh Nahin Jhukne Denge with Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T15:08:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers