Reveals: पहले अफेयर, फिर ब्रेकअप, अब दोस्ती... रवीना टंडन ने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी संग रिश्ते पर तोड़ी तुप्पी
Raveena Tandon: 90 के दशक में बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक रही रवीना टंडन और अक्षय कुमार की निजी जिंदगी उस दौर में खूब सुर्खियों में रही। उनके अफेयर और फिर अलगाव को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं।
यहां तक कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ कथित मनमुटाव की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, इन खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। अब सालों बाद रवीना टंडन ने इन पुरानी बातों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि समय के साथ सभी लोग मैच्योर हो जाते हैं और आगे बढ़ना सीखते हैं। रवीना ने साफ किया कि आज वह अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी- दोनों के साथ अच्छी दोस्ती साझा करती हैं।
‘हर कोई लिंक-अप और ब्रेक-अप से गुजरता है’
ज़ूम पॉडकास्ट पर अक्षय कुमार के साथ अपने रिश्ते को लेकर फैली अफवाहों और शिल्पा शेट्टी के साथ अनबन की खबरों के बारे में बात करते हुए रवीना टंडन ने कहा, "मुझे लगता है कि हम सब दोस्त बन गए हैं। देखिए, हम सब जवान थे। हम सब एक ही इंडस्ट्री में हैं। इन सब चीजों से कौन नहीं गुजरा? कौन लिंक-अप, ब्रेक-अप, रिश्तों से नहीं गुजरा, कौन नहीं? आज अक्षय और मैं दोस्त हैं, शिल्पा और मैं दोस्त हैं। हम सब दोस्त हैं। हम आगे बढ़ चुके हैं।"
रवीना ने आगे कहा- "हम अपने परिवारों के लिए बहुत खुश हैं, हम अपने बच्चों के लिए बहुत खुश हैं। अक्षय और मैंने अभी-अभी 'वेलकम 3' की है और हमने अपनी पूरी टीम के साथ खूब एन्जॉय किया, फिल्म के दौरान खूब हंसे, कितनी मजेदार फिल्म थी। हमें दोबारा साथ काम करने में बहुत मजा आया। देखिए, आपको बड़ा होना पड़ता है, समझदार बनना पड़ता है। हम सब एक-दूसरे के लिए खुश हैं।"
पुरानी दोस्ती बरकरार
रवीना ने यह भी जोड़ा कि उनके और अक्षय के बीच हमेशा अच्छी दोस्ती रही है। समय के साथ रिश्तों में आई दूरी अब पीछे छूट चुकी है और सभी कलाकार अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं।
‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय और रवीना के अलावा दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, राजपाल यादव और अरशद वारसी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'फ्लाइट छूटी, स्टाफ ने टॉर्चर किया': प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, Air India पर निकाली भड़ास
Meerra Chopraa: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की कज़िन अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर अपने साथ बदसलूकी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने एयर इंडिया (Air India) एयरलाइन सर्विसेस पर अपनी नाराज़गी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एयरलाइन के खिलाफ अपनी आपबीती साझा करते हुए आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर मौजूद होने के बावजूद वह अपनी फ्लाइट नहीं पकड़ सकीं और उन्हें स्टाफ की ओर से कोई ठोस मदद नहीं मिली।
‘गेट बदला, कोई सूचना नहीं दी’
16 फरवरी को मीरा ने एक्स पर लिखा कि वह समय से एयरपोर्ट पर थीं, लेकिन फ्लाइट का गेट बदल दिया गया और उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। उनके मुताबिक न तो कॉल, न ईमेल और न ही कोई अन्य सूचना उन्हें मिली।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नई फ्लाइट बुक करने के बाद भी एयरलाइन स्टाफ ने कोई सहायता नहीं की और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। मीरा ने अपनी पोस्ट में इसे बेहद निराशाजनक अनुभव बताया और एयरलाइन के स्टाफ की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
Can domestic travel ever be comfortable. @airindia i missed my flight sitting at the airport. You changed the gate without informing, no call, no email, no call. Booked a new flight and nobody frm @airindia is bothered to help regarding a new flight. Tortured and harrased by…
— Meerra Chopraa (@MeerraChopra) February 16, 2026
उन्होंने आगे लिखा- "मुझे कुछ भी नहीं भेजा गया। दरअसल, गेट पर मौजूद आपके कर्मचारियों ने मुझे यह बताने की ज़हमत तक नहीं उठाई कि गेट बदल दिया गया है, मैंने उनसे दो बार पूछा था। और आपका ग्राउंड स्टाफ बेहद गैर-पेशेवर और असभ्य था। मेरी नई फ्लाइट के बारे में मदद करने के बजाय, उन्होंने यही कहना बेहतर समझा कि "हमें खेद है, हम आपकी मदद नहीं कर सकते"। ऐसा कौन करता है?? क्या ग्राहक सेवा का कोई मतलब है?"
एयर इंडिया की सफाई
मीरा की शिकायत पर एयर इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया। एयरलाइन ने कहा कि परिचालन कारणों से गेट बदला गया था और इसकी सूचना पंजीकृत संपर्क विवरण पर भेजी गई थी। साथ ही उन्होंने नई फ्लाइट को लेकर किसी भी अतिरिक्त सहायता की पेशकश भी की।
मीरा चोपड़ा का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो मीरा चोपड़ा हाल ही में फिल्म 'सफेद' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ बरखा बिष्ट, छाया कदम और जमील खान जैसे कलाकार थे। फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण संदीप सिंह ने किया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















