Responsive Scrollable Menu

Datia उपचुनाव में हार पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav की बैठक, समीक्षा समिति गठित

भोपाल, चार अगस्त मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के अगले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पार्टी संगठन और सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक की, जिसके बाद हार की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की गई। पार्टी के एक बयान में कहा गया कि प्रदेश पार्टी महामंत्री गौरव रणदीवे एवं वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को समिति का सदस्य बनाया गया है। बयान के मुताबिक समिति चुनाव से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर चुनावी हार के कारणों का विश्लेषण करेगी और अपने निष्कर्षों की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को सौंपेगी।

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से पराजित किया है। सोमवार को मतगणना के बाद घनश्याम सिंह को 66,757 मत मिले, जबकि तिवारी को 60,741 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दामोदर यादव 22,527 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भाजपा ने इस उपचुनाव में छह बार के विधायक नरोत्तम मिश्रा की जगह तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। राज्य के प्रमुख क्षेत्रीय नेताओं में शुमार मिश्रा को टिकट नहीं देने के भाजपा के फैसले के खिलाफ उनके गृह जिले दतिया में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ था। मिश्रा ने अपने दशकों लंबे राजनीतिक करियर में डबरा (ग्वालियर जिला) से तीन विधानसभा चुनाव और दतिया से इतने ही चुनाव जीते हैं।

राज्य के पूर्व गृह मंत्री मिश्रा के सैकड़ों समर्थकों ने 10-11 जुलाई को दतिया में एक महत्वपूर्ण राजमार्ग को 12 घंटे से अधिक समय तक अवरुद्ध कर दिया, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुलिस के साथ झड़प की, जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक और कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में तिवारी ने उपचुनाव में कुछ पार्टी नेताओं की ओर से भीतरघात किये जाने की शिकायत की। सूत्रों के अनुसार तिवारी ने अपनी शिकायतों के साथ सबूत के रूप में कुछ वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपे है।

इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र लोधी, तुलसी सिलावट, नरेन्द्र शिवाजी पटेल, दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपचुनाव प्रभारी भरत कुशवाहा समेत संगठन से जुड़े कुछ अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। खंडेलवाल ने उपचुनाव परिणाम आने के बाद सोमवार को कहा था कि समीक्षा में अनुशासन को सर्वोपरि रखा जाएगा और उसके निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

Muskurata Bastar: बस्तर के बच्चों की कल्पना ने कैनवास पर भरी नई उड़ान

जगदलपुर में आयोजित ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कैनवास कार्यशाला में बच्चों ने कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया तथा विशेषज्ञों से नई तकनीकें सीखीं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ‘पप्पा’ से कैसे बचेगी टीम इंडिया? विराट कोहली से खास कनेक्शन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी. ये परीक्षा लेंगे प्रभात जयसूर्या, जिन्हें लोग पप्पा के नाम से जानते हैं. जानिए क्यों हैं पप्पा टीम इंडिया के लिए खतरा? Wed, 05 Aug 2026 13:47:51 +0530

  Videos
See all

Giriraj Singh। Rahul gandhi। “अपन बियाह न सूरदास के बरतुहारी” राहुल पर गिरिराज का तंज!। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:45:53+00:00

बेगम ने LONG DRIVE से किया इंकार..तो असगर ने काटा गला #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:45:00+00:00

Pakistan News | Owaisi News: PoJK में कत्लेआम पर क्या बोले ओवैसी? #owaisi #pakistannews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:46:32+00:00

Sambhal Violence Report : संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में रखी गई! | Top News | UP Assembly | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:45:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers