Responsive Scrollable Menu

2 साल बाद आज क्या कहेंगी शेख हसीना, भारत से क्यों उलझा बांग्लादेश?

बांग्लादेश इन दिनों घबराया हुआ है। इसकी बजाय देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर हुई नई घोषणा। आज बांग्लादेश में हुए तख्तापलट को दो साल हो गए हैं। इस तख्तापलट के बाद आज पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सबके सामने आने वाली हैं। शेख हसीना शाम 6 बजे आज मीडिया को संबोधित करने वाली हैं। 5 अगस्त 2024 को हुए इस तख्तापलट का मुख्य कारण बना था छात्रों का आंदोलन। छात्रों का आंदोलन इतना हिंसक हो गया था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपना ही देश छोड़ना पड़ गया था। 2 साल से शेख हसीना भारत में निर्वासन कर रही थी। लेकिन आज वे मीडिया के सामने आने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय का Pakistan पर तीखा प्रहार, PoK Elections को बताया ढकोसला, Sheikh Hasina और China से संबंधों को लेकर भी कह दी बड़ी बात

दरअसल बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण लेने वाली शेख हसीना दो सालों में पहली बार मीडिया से लाइव जुड़ेंगी। वह मीडिया से सीधा मुखातिब होंगी और उनके सवालों के जवाब भी देंगी। इस कार्यक्रम के ऐलान के बाद से बांग्लादेश बेचैन हो गया है। ढाका ने भारत से इस कार्यक्रम को रोकने की गुहार लगाई है। हालांकि भारत ने बांग्लादेश को टका सा जवाब दे दिया। बता दें आपको बांग्लादेश में अगस्त 2024 में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना देश छोड़कर भारत आ गई थी और तब से यहां किसी गुप्त स्थान पर रह रही हैं। बुधवार को वे वर्चुअल तरीके से विदेशी पत्रकार क्लब में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगी। इससे पहले उन्होंने सिर्फ लिखित बयान ही जारी किए थे। अब भारत पहुंचने के बाद वह पहली बार वर्चुअल तरीके से ही सही पहली बार लोगों से रूबरू होंगी। 
बांग्लादेश सरकार ने इस आयोजन पर सवाल उठाए। बांग्लादेश के विदेशी राज्य मंत्री शमा ओबेद इस्लाम ने बयान दिया है कि एक भगोड़े नेता को भारत किस आधार पर ऐसी राजनीतिक गतिविधियों की अनुमति दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ भविष्य की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम नहीं चाहते कि इस प्रक्रिया पर कोई असर पड़े इसलिए भारत को अपना रुख साफ करना चाहिए। व शेख हसीना के इस कदम को लेकर जानकारों का कहना है कि अपना पक्ष रखने से हसीना बांग्लादेश के लोगों की सहानुभूति बटोर सकती हैं। ढाका इस बात को लेकर ही चिंतित है। गौरतलब है कि इससे पहले बांग्लादेश की एक ट्रिब्यूनल ने मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी मानते हुए हसीना को मौत की सजा सुनाई थी। उन पर जुलाई अगस्त 2024 में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर हिंसक कारवाई के आरोप लगे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina Virtual Address: यह भारत का Official Event नहीं, पूर्व राजनयिक ने बताया FCC का कार्यक्रम

हालांकि हसीना ने इन आरोपों से पूरी तरह इंकार किया है। ऐसे में तारिक रहमान सरकार को डर है कि शेख हसीना अपना पक्ष मजबूत करने के लिए यह तरीका अपना रही है। इस बीच भारत ने बांग्लादेश को सदा हुआ जवाब दे दिया है। बांग्लादेश की चिंताओं पर सवाल पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम है। इससे सरकार का कोई लेना देना नहीं है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक साक्षात्कार की प्रक्रिया में सरकार की भूमिका नहीं है। मीडिया ईमेल के जरिए सीधे उनसे संपर्क कर रहा है। और साक्षात्कार देना या ना देना उनका फैसला है। सुद्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में कई और साक्षात्कार देकर शेख हसीना बांग्लादेश की जनता समेत दुनिया के समक्ष अपना पक्ष रखेंगी। यह बात बांग्लादेश सरकार को नागवार गुजर रही है। बांग्लादेश की सरकार ने कई बार शेख हसीना को ढाका भेजने की मांग दोहराई। बांग्लादेश ने उनके प्रतारण के लिए औपचारिक अनुरोध भी किया। हालांकि भारत में भी अभी कोई कानूनी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जानकारों की मानें तो भारत का मानना है कि अगर हसीना खुद वापस जाने का फैसला करती हैं तो फिर इसकी जरूरत ही नहीं रहेगी। इससे पहले हसीना ने पिछले महीने एक इंटरव्यू में संकेत दिए थे कि वह दिसंबर में वतन वापसी कर सकती हैं। 

Continue reading on the app

CJP प्रोटेस्ट में ब्लास्ट की साजिश रच रहा था ISI:जंतर-मंतर पर पेट्रोल बम लेकर आए थे, पंजाब पुलिस ने 9 आरोपी पकड़े

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा करते हुए पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में चार नाबालिगों समेत कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस, चार पेट्रोल बम, सीसीटीवी कैमरे, एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिस समय जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन चल रहा था तभी आरोपी ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचे थे। पाकिस्तान स्थित हैंडलर के निर्देश पर उन्हें पेट्रोल बम उपलब्ध कराए गए थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस की मौजूदगी के कारण वो साजिश को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस जांच में क्या सामने आया… 1. ISI हैंडलरों से मिल रहे थे निर्देश पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों के संपर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हैंडलरों से थे। उन्हें पुलिसकर्मियों पर हमला करने और जंतर-मंतर पर दहशत फैलाने के निर्देश दिए जा रहे थे। 2. जंतर-मंतर में ब्लास्ट की थी साजिश जांच में पता चला कि नेटवर्क के तार दिल्ली के जंतर-मंतर तक जुड़े थे। हैंडलरों की ओर से आरोपियों को वहां सामग्री उपलब्ध कराई गई थी और विस्फोट की योजना बनाई गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस और आरएएफ की बड़ी टीम की मौजूदगी के कारण साजिश सफल नहीं हो सकी। 3. अमृतसर रेलवे ट्रैक की रेकी कर भेज रहे थे लाइव फुटेज गिरोह का पहला मॉड्यूल अमृतसर रेलवे ट्रैक के पास गुप्त सीसीटीवी कैमरे लगाकर लाइव फुटेज पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलरों तक भेज रहा था। इसका मकसद संवेदनशील स्थानों की रेकी कर सुरक्षा संबंधी जानकारी जुटाना था। 4. हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने सबसे पहले वंश कुमार (19) निवासी पट्टी (जिला तरनतारन) नाम के युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से .32 बोर का देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। उसकी निशानदेही पर अनमोल सिंह उर्फ साहिल (20) निवासी पट्टी (जिला तरनतारन), हरमन सिंह उर्फ हम्मू (24), सुखदेव सिंह (30) निवासी गांव झंजोटी (जिला अमृतसर) तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपी पहले भी अवैध हथियारों के मामलों में गिरफ्तार हो चुके थे। 5. पेटीएम से मिल रही थी फंडिंग पुलिस के अनुसार आरोपियों को पेटीएम के जरिए आर्थिक मदद भी मिल रही थी। इस फंडिंग के सोर्स और लेन-देन की जांच की जा रही है। 6. दूसरे मॉड्यूल से पेट्रोल बम और पिस्तौल बरामद दूसरे मॉड्यूल के सदस्य विदेश में बैठे हैंडलरों से ऑनलाइन निर्देश ले रहे थे। उनके कब्जे से चार पेट्रोल बम, एक पिस्तौल, लाइटर और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। शुरुआती जांच में पुलिस थानों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश का भी खुलासा हुआ। CJP के प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने दिया था इस्तीफा बता दें कि सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के बैनर तले 6 जून 2026 से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही और तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया। प्रदर्शन में देशभर के युवा शामिल हुए और कई राज्यों में विरोध मार्च निकले। जिसमें भूख हड़ताल, 'संसद चलो' मार्च भी हुआ। इसके बाद केंद्र सरकार के साथ कई दौर की वार्ता भी हुई और धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। सरकार के साथ बातचीत के बाद सीजेपी ने प्रदर्शन वापस ले लिया। ----------------- अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश:गैंगस्टर गोपी बराड़ नेटवर्क के 8 आरोपी गिरफ्तार; 11 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद पंजाब पुलिस को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 11 अत्याधुनिक पिस्तौल और 8 कारतूस बरामद किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ‘पप्पा’ से कैसे बचेगी टीम इंडिया? विराट कोहली से खास कनेक्शन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी. ये परीक्षा लेंगे प्रभात जयसूर्या, जिन्हें लोग पप्पा के नाम से जानते हैं. जानिए क्यों हैं पप्पा टीम इंडिया के लिए खतरा? Wed, 05 Aug 2026 13:47:51 +0530

  Videos
See all

Pakistan News | Owaisi News: PoJK में कत्लेआम पर क्या बोले ओवैसी? #owaisi #pakistannews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:46:32+00:00

Sambhal Violence Report : संभल हिंसा की रिपोर्ट विधानसभा में रखी गई! | Top News | UP Assembly | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:45:49+00:00

Jharkhand Protest | JPSC Paper Leak | रांची का 'जंतर-मंतर' ...Rahul-Akhilesh को नहीं आ रहा नजर ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:46:18+00:00

Giriraj Singh। Rahul gandhi। “अपन बियाह न सूरदास के बरतुहारी” राहुल पर गिरिराज का तंज!। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T08:45:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers