Responsive Scrollable Menu

Muskurata Bastar: बस्तर के बच्चों की कल्पना ने कैनवास पर भरी नई उड़ान

जगदलपुर में आयोजित ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कैनवास कार्यशाला में बच्चों ने कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया तथा विशेषज्ञों से नई तकनीकें सीखीं।

Continue reading on the app

मऊ murder case में पूर्व प्रेमी की हत्या, महिला और वर्तमान प्रेमी गिरफ्तार

मऊ (उप्र), चार अगस्त सरायलखंसी थाना क्षेत्र में कथित पूर्व प्रेमी की हत्या के मामले में एक शादीशुदा महिला और उसके वर्तमान प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मऊ में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेश्वर सुल्तानपुर (कांशीराम कॉलोनी) में सोमवार तड़के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी।

शुरुआत में मृतक की पहचान और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन पुलिस की गहन जांच में पूरा मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश का निकला। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के जंगीपुर निवासी असगर अली के रूप में हुई जो यहां किराये पर रहता था। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने बताया कि अपने पति से करीब ढाई वर्ष से अलग रह रही शहजादी, असगर अली के संपर्क में थी।

महिला के पांच बच्चे हैं जिनमें बड़ी बेटी की शादी भी हो चुकी है। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि पति से अलग रहने के दौरान उसकी दोस्ती असगर अली से हुई जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। महिला ने पुलिस से कहा कि कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और इसी दौरान उसकी नजदीकियां मुन्शीपुरा के निवासी आकाश राव से बढ़ीं।

आरोपी का कहना है कि असगर को इस संबंध की जानकारी होने पर उसने उसका विरोध किया और कथित रूप से उसके साथ मारपीट भी की। एएसपी ने बताया कि इसी के बाद महिला ने आकाश राव के साथ मिलकर असगर को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसके अनुसार सुल्तानपुर में (कांशीराम आवास) एक किराये का कमरा लिया गया। कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4:40 बजे आकाश राव अपने साथी सूरज राजभर के साथ वहां पहुंचा और जैसे ही असगर अली नींद से जागा, सूरज ने उसे पकड़ लिया और आकाश ने उसके सीने में धारदार चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए, जबकि महिला भी कुछ देर बाद कमरे से निकल गई। पुलिस ने आरोपी शहजादी और सूरज राजभर को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया। पुलिस फरार आरोपी आकाश राव की तलाश में दबिश डाल रही है।

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत ने चुकाया सबसे ज्यादा टैक्स, उत्तराखंड में बने नंबर 1

ऋषभ पंत ने लगातार दूसरे साल उत्तराखंड में सबसे ज्यादा कर अदा किया है. Wed, 05 Aug 2026 14:52:19 +0530

  Videos
See all

Sitapur Carpet : सीतापुर की दरी बनी दुनिया की पसंद, ODOP से बदली बुनकरों की तकदीर! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:45:39+00:00

Jharkhand Student Protest: Ranchi में प्रदर्शनकारी छात्रों को कौन खिला रहा भंड़ारा ?JPSC JSSC Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:40:23+00:00

Viral Video | स्कूल जाने के लिए लड़कियों का मौत से मुकाबला | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:40:11+00:00

Bangladesh: चलो उधर हिन्दुओं के घर हैं, जला देते हैं उन्हें.. कोई भी काफिर दिखे उसे फौरन मार डालना #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T09:40:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers