Responsive Scrollable Menu

Emami का Q1 शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत घटा, परिचालन आय बढ़कर 1,039.21 करोड़ रुपये हुई

कोलकाता, चार अगस्त रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) प्रमुख कंपनी इमामी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में लगभग 15 प्रतिशत घटकर 138.94 करोड़ रुपये रहा। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, महंगाई के दबाव और पश्चिम एशिया संघर्ष से पैदा हुई बाधाओं के बीच खर्च बढ़ने से कंपनी के लाभ पर असर पड़ा। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 164.26 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय करीब 15 प्रतिशत बढ़कर 1,039.21 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 904.09 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि हालांकि, एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 182.22 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान अवधि में 163.09 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च लगभग 18 प्रतिशत बढ़कर 813.03 करोड़ रुपये हो गया।

कच्चे तेल से जुड़े कच्चे माल और पैकेजिंग सामग्री सहित अन्य प्रमुख लागत में बढ़ोतरी के कारण कंपनी का सकल लाभ मार्जिन 3.6 अंक घटकर 65.8 प्रतिशत रह गया। हालांकि, लागत नियंत्रण और परिचालन दक्षता के बल पर कंपनी की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) छह प्रतिशत बढ़कर 226 करोड़ रुपये हो गई। क्षेत्रवार आधार पर भारत में परिचालन आय लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 911.96 करोड़ रुपये रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय कारोबार से आय करीब 10 प्रतिशत घटकर 127.25 करोड़ रुपये रह गई।

इमामी के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हर्ष वी. अग्रवाल ने कहा कि भू-राजनीतिक चुनौतियों, महंगाई और असामान्य गर्मी के मौसम के बावजूद कंपनी ने मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी और कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी की विकास रणनीति के प्रमुख आधार बनते जा रहे हैं। कपंनी के वाइस चेयरमैन एवं पूर्णकालिक निदेशक मोहन गोयनका ने कहा कि अनुशासित क्रियान्वयन, लागत नियंत्रण और परिचालन दक्षता के कारण कंपनी बढ़ी हुई लागत के बावजूद आय में वृद्धि दर्ज करने में सफल रही।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जिंस कीमतों में नरमी और नए उत्पादों की मजबूत श्रृंखला से आगे लाभप्रदता को समर्थन मिलेगा।

Continue reading on the app

कम से कम 90 सिविलियन मारे गए, ये चुनाव नहीं ढोंग है...! PoK चुनाव पर भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

रणधीर जायसवाल ने कहा कि जून से अब तक पीओके में करीब 90 आम नागरिकों की मौत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के विरोध का जवाब पाकिस्तान प्रशासन गोलियां चलाकर, ब्लैकआउट करके, डराने-धमकाने और दमन के जरिए दे रहा है। साथ ही, वह चुनाव कराकर अपने शासन को सही साबित करने की कोशिश कर रहा है

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 2 मैच में 332 रन ठोकने वाला खिलाड़ी गॉल में खेलेगा, श्रीलंका की आई शामत!

साई सुदर्शन ने फिटनेस हासिल कर ली है. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का फिट होना टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी है. Wed, 05 Aug 2026 16:49:08 +0530

  Videos
See all

विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार की बड़ी तैयारी | Parliament Mansoon Session | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:45:59+00:00

Punjab Police: पंजाब में बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा ! #shorts #isimodule #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:45:05+00:00

PM Modi News: जनता पर Middle East का संकट न पड़े-PM Modi #shorts #ytshorts #pmmodi #middleeast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:46:00+00:00

Nishikant Dubey। Mark Zuckerberg। "जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगनी होगी.."। #shorts #viral #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T11:43:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers