Lava Bold N2 17 फरवरी को होगा लॉन्च: 13MP डुअल रियर कैमरा के साथ मिलेगा बहुत कुछ; जानें खासियत
Lava ने घोषणा की है कि उसका नया Lava Bold N2 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन को “Be Fearless, Be Bold” टैगलाइन के साथ टीज किया है। यह स्मार्टफोन देश में Amazon के जरिए एक्सक्लूसिव रूप से बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।
Amazon पर मिलेगा एक्सक्लूसिव
Lava Bold N2 के लिए Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स की झलक मिलती है। फोन कम से कम दो कलर ऑप्शन ग्रे और ब्लैक में उपलब्ध होगा।
कंपनी ने फिलहाल डिस्प्ले साइज, बैटरी क्षमता, प्रोसेसर और कीमत से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
13MP डुअल रियर कैमरा से होगा लैस
Lava Bold N2 में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी, जो स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल में मौजूद होगी। कंपनी ने पुष्टि की है कि फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ LED फ्लैश भी मिलेगा। यह कैमरा सेटअप रोजमर्रा की फोटोग्राफी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Some follow trends.
— Lava Mobiles (@LavaMobile) February 16, 2026
Some set standards.
Bold N2
Be fearless. Be bold.
Launching 17th Feb | 12PM
Only on Amazon#BoldN2 #BeFearlessBeBold #ComingSoon pic.twitter.com/h3DWGWiZd2
डिजाइन और कनेक्टिविटी फीचर्स
फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम डिजाइन दिया जाएगा। पीछे की तरफ Lava की ब्रांडिंग नीचे बाईं ओर नजर आएगी। राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन मिलेंगे। नीचे की तरफ USB Type C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल दी जाएगी।
Lava Bold N1 का अपग्रेड वर्जन
Lava Bold N2, पिछले साल मई 2025 में लॉन्च हुए Lava Bold N1 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। Bold N1 की शुरुआती कीमत 5999 रुपये थी और इसमें 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, Unisoc 9863A चिपसेट और 5000mAh बैटरी दी गई थी। अब उम्मीद की जा रही है कि नया Bold N2 बेहतर स्पेसिफिकेशन और अपग्रेड फीचर्स के साथ एंट्री लेगा।
लॉन्च के दिन फोन की कीमत और बाकी फीचर्स का खुलासा होगा। बजट सेगमेंट में Lava का यह नया स्मार्टफोन किफायती विकल्प तलाश रहे ग्राहकों के लिए एक अहम विकल्प बन सकता है।
मेटरनिटी शूट में व्यस्थ रह गई मां, उधर पूल में डूबकर बच्चे की चली गई जान; किलकारियों की जगह पसर गया मातम
Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक परिवार में जहां नए मेहमान के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक मातम पसर गया. आठ महीने की गर्भवती स्वाती अपने मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान तस्वीरें खिंचवा रही थीं. इसी दौरान उनका छोटा बेटा लक्ष्मीर खेलते-खेलते पानी से भरे पूल में गिर गया और उसकी डूबने से मौत हो गई.
कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि शनिवार को स्वाती और उनके पति चरण अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशी में वाटर पूल के किनारे फोटोशूट करवा रहे थे. स्वाती फोटोशूट में व्यस्त थीं, जबकि उनका छोटा बेटा पास में खेल रहा था. खेलते-खेलते अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. वहां मौजूद लोग फोटोशूट में इतने व्यस्त थे कि किसी का ध्यान बच्चे पर नहीं गया.
सदमे में है परिवार
कुछ देर बाद जब बच्चे को आसपास नहीं देखा गया तो उसकी तलाश शुरू हुई. काफी खोजबीन के बाद वह पूल में बेसुध हालत में मिला. तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे के शव का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल में कराया गया है. घटना के समय बच्चे के पिता विदेश में काम के सिलसिले में गए हुए थे. उनके लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस घटना के बाद परिवार सदमे में है.
यह भी पढ़ें: Lucknow Car Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार का कहर, 12वीं के छात्र ने 6 लोगों को कुचला; 1 की मौत, सामने आया वीडियो
पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में यह देखा जा रहा है कि फोटोशूट के दौरान पूल के पास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं. क्या वहां सुरक्षा गार्ड मौजूद था? क्या पूल के चारों ओर कोई बैरिकेडिंग थी? पुलिस फोटोशूट टीम और आयोजन से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में फिर हुआ दर्दनाक हादसा, पानी से भरे गड्ढे में डूबकर 3 साल के मासूम की मौत
यह भी पढ़ें: Maharashtra: मुंबई के मुलुंड में बड़ा हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, ऑटो और कार क्षतिग्रस्त, एक की मौत, 3 घायल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation



















