Responsive Scrollable Menu

सोने के दाम में लगातार गिरावट:10 ग्राम की कीमत तीन दिन में ₹2 हजार कम हुई, चांदी भी ₹5 हजार नीचे आई

सोना की कीमतों में 14 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,553 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 5,216 रुपए घटकर 2.14 लाख रुपए हो गई है। वहीं तीन दिन में सोना 2 हजार रुपए और चांदी 5 हजार रुपए सस्ती हुई है। सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती इससे पहले बीते महीने यानी सितंबर में सोना 8 हजार और चांदी 15 हजार सस्ती रुपए हुई। 31 अगस्त को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो 30 सितंबर को 1.48 लाख रुपए पर आ गया। इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई। क्या यह गिरावट लंबी चलेगी? विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

देश का सबसे बड़ा IPO 21-23 अक्टूबर तक खुलेगा:JIO 27 करोड़ शेयर से ₹30 हजार करोड़ जुटाएगी; एक शेयर की कीमत ₹1065-₹1119 होगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल सर्विसेज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा। कंपनी 27 करोड़ शेयर जारी करेगी। एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 तय किया है। कंपनी का टारगेट IPO से 30 हजार करोड़ रुपए जुटाने का है। एंकर इन्वेस्टर्स 19 अक्टूबर से लगा सकेंगे बोली एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, एंकर इन्वेस्टर्स यानी बड़े इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए बिडिंग की तारीख 19 अक्टूबर तय की गई है। यानी इश्यू खुलने से दो दिन पहले एंकर इन्वेस्टर्स बोली लगा सकेंगे। आम निवेशकों के लिए यह आईपीओ तीन दिनों तक खुला रहेगा। कर्मचारियों और शेयरहोल्डर्स के लिए ₹3,000 करोड़ रिजर्व कंपनी ने आईपीओ में अपने कर्मचारियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्वेशन रखा है… देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा जियो प्लेटफॉर्म्स देश में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। इसके जरिए कंपनी लगभग 30,213 करोड़ रुपए जुटाएगी। इससे पहले 2024 में हुंडई मोटर इंडिया का 27,858 करोड़ रुपए का IPO देश का सबसे बड़ा IPO था। किन्हें मिलेगा शेयरहोल्डर रिजर्वेशन का फायदा? एलिजिबल रिलायंस शेयरहोल्डर्स में वे व्यक्ति और हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली (HUF) शामिल हैं, जिनके पास RHP दाखिल करने की तारीख यानी 14 अक्टूबर तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के पब्लिक इक्विटी शेयर थे। यह छूट लागू एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और रेगुलेटरी नियमों के अधीन होगी। 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी होंगे SEBI से अगस्त में मिली थी मंजूरी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने डिस्क्लोजर में बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स ने इससे पहले 19 जून को ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा किया था। इसके बाद 28 अगस्त को मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से ऑब्जर्वेशन लेटर यानी मंजूरी मिली थी। जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है जियो प्लेटफॉर्म्स इस समय देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। FY26 के अंत तक कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस 52.44 करोड़ था। एक साल पहले FY25 में यह 48.82 करोड़ था। रिलायंस की टेक कंपनी है जियो प्लेटफॉर्म्स जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस की टेक कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है। भारत में सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क चलाने के साथ-साथ यह कंपनी दुनिया की दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को भी एडवांस 5G सर्विस और तकनीक देती है। इसके पास 5G से जुड़े सभी जरूरी सॉफ्टवेयर, नेटवर्क सर्विसेज और AI टूल्स मौजूद हैं। इस तकनीक की मदद से बड़ी कंपनियों और प्राइवेट नेटवर्क्स के लिए 5G का इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है, जिसे इंटरनेट क्लाउड पर भी चलाया जा सकता है। कंपनी ने RHP दाखिल किया IPO के लिए कंपनी ने बुधवार को रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी RHP दाखिल कर दिया है। गुजरात के अहमदाबाद में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के पास RHP फाइल किया गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। क्या होता है RHP (Red Herring Prospectus)? यह एक ऐसा आधिकारिक दस्तावेज होता है जिसे कोई कंपनी IPO लाने से पहले SEBI और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के पास जमा करती है। इसमें कंपनी के बिजनेस, वित्तीय स्थिति, प्रमोटर्स और रिस्क फैक्टर्स का पूरा ब्यौरा होता है। इसमें केवल शेयरों की फाइनल कीमत (इश्यू प्राइस) या प्राइस बैंड और शेयर्स की संख्या की जगह अनुमानित दायरा होता है, जिसे बाद में तय किया जाता है। ये खबर भी पढ़ें… थोक महंगाई 5 महीने में सबसे ज्यादा: खाने-पीने की चीजें महंगी होने का असर; फुटकर महंगाई में भी तेजी थोक महंगाई सितंबर में बढ़कर 11.39% पहुंच गई है। सरकार ने आज, 14 अक्टूबर को ये आंकड़े जारी किए। यह पांच महीने में सबसे ज्यादा है। अगस्त में यह 9.92% थी। थोक महंगाई बढ़ने की वजह खाने-पीने की चीजें, फ्यूल, पावर और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स का महंगा होना है। सितंबर में रिटेल महंगाई भी बढ़कर 5.54% पर पहुंच गई है। अगस्त में यह 4.82% थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: न्यूजीलैंड दौरे से पहले शुभमन गिल को बड़ा झटका, सिर्फ 1 रन बनाकर हुए क्लीन बोल्ड

Ranji Trophy 2026-27: भारतीय कप्तान शुभमन गिल की रणजी ट्रॉफी में वापसी कुछ खास नहीं रही. छत्तीसगढ़ के खिलाफ वो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने 5 गेंदों का सामना किया. Sun, 18 Oct 2026 12:14:18 +0530

  Videos
See all

Weather Update:अगले 24 घंटे में भयंकर बारिश का अलर्ट! मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! Weather News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T04:46:07+00:00

Nitin Nabin At Durga Puja: पटना में मां दुर्गा की शरण में पहुंचे नितिन नवीन | BJP National President #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T04:31:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers