Responsive Scrollable Menu

Apple iPhone 17e Price: जानें कितनी होगी एप्पल 17e की कीमत? जानें क्या होगा इसमें खास...

एप्पल जल्द ही नया बजट आईफोन 17e लॉन्च कर सकता है, जिसकी कीमत लगभग ₹59,900 होगी। इसमें A19 चिप, 48MP कैमरा और नॉच की जगह डायनामिक आइलैंड जैसे अपग्रेड्स की उम्मीद है।

Continue reading on the app

Acharya Balkrishna Tips: मुंह के छालों का रामबाण इलाज है ये पत्ता, आचार्य बालकृष्ण ने बताए फायदे और कैसे करें इसका इस्तेमाल

Acharya Balkrishna Tips: मुंह के छाल एक आम समस्या है जो किसी को भी कभी भी हो सकते हैं. छाले होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे पेट की गर्मी, ज्यादा मसालेदार खाना, तनाव या विटामिन की कमी. वहीं ये छोटे-छोटे घाव बहुत दर्द देते हैं और कई बार खाना भी मुश्किल कर देते हैं. ऐसे  में अगर आप इस  परेशानी से जूझ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां हम आपको मुंह के छासों से छुटकारा दिलाने का एक नेचुरल और असरदार तरीका बता रहे हैं.  ये खास तरीका हाल ही में पतंजलि योगपीठ के प्रमुख आचार्य  बालकृष्ण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में. 

मुंह के छालों से कैसे पाएं छुटकारा? 

आचार्य बालकृष्ण ने इसके लिए बेलपत्र के पत्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि अगर आपके मुंह में छाले हो जाएं तो बेल की पत्तियों को चबाने से लाभ मिल सकता है और कुछ हफ्ते में ही आपके छाले खत्म हो जाएंगे. 

 

कैसे करें इस्तेमाल? 

आचार्य  बालकृष्ण के मुताबिक, सबसे पहले बेलपत्र के कुछ पत्ते तोड़ लें. फिर इन्हें अच्छी तरह से धो लें ताकि धूप या कीटाणु निकल जाएं. अब एक बर्तन में एक गिलास पानी लें और उसमें 8 से 10 बेलपत्र के पत्ते डाल दें. इस पानी को 5 से 10 मिनट तक उबालें. जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे छान लें. इस गुनगुने पानी से दिन में 2 से 3 बार गरारे करें. आप चाहें तो इसे मुंह में रखकर थोड़ी देर कुल्ला भी कर सकते हैं. 

जानें बेलपत्र के फायदे 

गर्मी करें कम 

आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि मुंह के छाले अक्सर शरीर की अत्यधिक गर्मी के कारण होते हैं और बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है जो शरीर मुंह के अंदर की गर्मी को कम करने  में मदद करत है. 

दर्द और जलन से पाएं राहत 

आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि 2 से 3 ताजे बेलपत्रों को सुबह खाली पेट चबाने से छालों से जल्दी राहत मिलती है. ऐसा करने से छालों में दर्द और जलन से राहत मिलती है. 

पेट की समस्या में सुधार 

बेलपत्र पाचन को बेहतर करता है, जिससे कब्ज या पाचन से जुड़ी समस्याओं के कारण होने वाले छाले ठीक होते हैं.

यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Health Tips: पाचन सुधारने के लिए खाएं अजवायन, आचार्य बालकृष्ण से जानें खाने का तरीका

Continue reading on the app

  Sports

चिंता में South Africa! Super 8 से पहले Dewald Brevis को फॉर्म में लाने का आखिरी मौका, UAE से भिड़ंत

 दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप के ग्रुप डी के अपने अंतिम और महत्तवहीन जैसे मुकाबले में बुधवार को यहां जब संघर्ष कर रहे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ उतरेगा तो उसकी निगाहें युवा विस्फोटक बल्लेबाज डेवॉल्ड ब्रेविस की फॉर्म पर टिकी होंगी। दक्षिण अफ्रीका तीन जीत के साथ पहले ही सुपर आठ में जगह बना चुका है।इसमें अफगानिस्तान के खिलाफ दो सुपर ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में जीत और न्यूजीलैंड पर सात विकेट की प्रभावशाली विजय शामिल है। यूएई के लिए यह मुकाबला मार्को यानसन, कागिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी जैसे तेज गेंदबाजों के खिलाफ खुद को परखने का मौका होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें ऐसी आक्रमण पंक्ति का सामना कम ही करने को मिलता है, क्योंकि प्रोटियाज के अधिकांश खिलाड़ी एसए20 में खेलते हैं। एसए 20 का आयोजन यूएई की घरेलू टी20 लीग आईएलटी20 से टकराती है।

 ब्रेविस पर सबकी नजर

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच अभ्यास जैसा होगा और टीम फिरोजशाह कोटला मैदान की सपाट पिच का पूरा फायदा उठाने के लिए पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। शीर्ष क्रम में क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन तीन मैचों में कम से कम एक-एक अर्धशतक जड़ चुके हैं, लेकिन ब्रेविस (छह, 23 और 21) अभी तक अपनी पूरी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। महान एबी डिविलियर्स से बल्लेबाजी शैली की समानता के कारण ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर ब्रेविस के शानदार शॉट्स के बीच गैर-जिम्मेदाराना स्ट्रोक खेलने की प्रवृत्ति उनके अगले स्तर पर पहुंचने में बाधा बनी है। यही कारण है कि 22 वर्षीय ब्रेविस को अभी शुभमन गिल, हैरी ब्रूक और यशस्वी जायसवाल जैसे समकालीन युवा सितारों की श्रेणी में नहीं रखा जाता।

 यूएई के पास ज्यादा तेज रफ्तार वाले गेंदबाज नहीं हैं और कोटला की बल्लेबाजों के अनुकूल पिच ब्रेविस को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ होने वाले सुपर आठ मुकाबले से पहले लय हासिल करने का अवसर दे सकती है। दक्षिण अफ्रीका अपनी बल्लेबाजी क्रम में शायद ही बदलाव करे लेकिन कप्तान मारक्रम मुख्य तेज गेंदबाज रबाडा और एनगिडी को आराम देकर एनरिक नॉर्किया और युवा क्वेना मफाका को मौका दे सकते हैं। यूएई के लिए रन बनाने की जिम्मेदारी जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्र सोहैब खान पर होगी, जिन्होंने टूर्नामेंट में लगातार दो अर्धशतक जड़कर टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ की भूमिका निभाई है। कप्तान मोहम्मद वसीम और अलीशन शरफू से भी लालचंद राजपूत की कोचिंग वाली टीम को अहम योगदान की उम्मीद होगी।

 टीम इस प्रकार है

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवॉल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, क्वेना मफाका, एनरिक नोर्कयाजे, डोनोवन फरेरा, डेविड मिलर।

यूएई: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशन शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर (विकेटकीपर), आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मयंक कुमार, हर्षित कौशिक, ध्रुव पराशर, मोहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद जवादुल्लाह, मोहम्मद अरफान, मोहम्मद रोहिद, सिमरनजीत सिंह। 

Tue, 17 Feb 2026 14:15:12 +0530

  Videos
See all

Bangladesh New PM Breaking: शपथ ग्रहण से इस पद से Tarique Rahman का इस्तीफा? | Tarique Oath Ceremony #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T09:03:56+00:00

Shajapur Balloon Incident: आसमान से आता एक बलून डरे ग्रामीण #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T09:00:33+00:00

Noida News: नोएडा अथॉरिटी की लापरवाही, 31 करोड़ का स्काईवॉक अधूरा क्यों? | UP News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T09:00:29+00:00

Delhi Scorpio Crash: एकल मां का इकलौता सहारा… बिलख-बिलख कर सुनाती रही सच… #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-17T09:04:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers