Ranbir Kapoor हुए Dhurandhar के मुरीद हुए, Ranveer Singh की फिल्म को बताया अपनी 'फेवरेट'
आज के दौर में रणबीर और रणवीर को बॉलीवुड के शीर्ष सिंहासन के लिए सबसे बड़ा दावेदार माना जाता है। रणवीर सिंह 'धुरंधर' जैसी फिल्मों के साथ वे एक ऐसे अभिनेता बन गए हैं जो ₹1,000 करोड़ का बिज़नेस देने का दम रखते हैं। उनकी एनर्जी और वर्सटैलिटी (विविधता) उनकी ताकत है। वहीं रणबीर कपूर 'एनिमल' की ऐतिहासिक सफलता और अब 'रामायण' जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स के साथ रणबीर को सिनेमा का सबसे 'ब्रिलियंट एक्टर' और सुपरस्टार माना जाता है। अक्सर इनके फैन्स सोशल मीडिया पर लड़ते हैं, लेकिन रणबीर ने हाल ही में रणवीर की फिल्म 'धुरंधर' को अपनी फेवरेट बताकर यह साफ कर दिया कि वे एक-दूसरे के काम के बड़े प्रशंसक हैं। 'धुरंधर' जैसी फिल्मों के साथ वे एक ऐसे अभिनेता बन गए हैं जो ₹1,000 करोड़ का बिज़नेस देने का दम रखते हैं। उनकी एनर्जी और वर्सटैलिटी (विविधता) उनकी ताकत है।
इसे भी पढ़ें: Vijay Varma का Valentine's Day पोस्ट प्रैंक था या 'Soft Launch'? मिस्ट्री गर्ल की सच्चाई ने सबको उलझाया
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के बीच का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे "मैच्योर और मॉडर्न" रिश्तों में से एक माना जाता है। जहाँ लोग इनके बीच कड़वाहट की उम्मीद करते हैं, वहीं ये दोनों अक्सर साथ में मस्ती करते हुए दुनिया को चौंका देते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म निर्माता आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की प्रशंसा की और इसे अपनी वर्तमान पसंदीदा फिल्म बताया। फिल्म धुरंधर पांच दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे, उनके साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी थे।
इसे भी पढ़ें: अमर प्रेम कहानी Heer Ranjha को Modern Twist देंगे Imtiaz Ali, एकता कपूर ने किया Confirm
फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एकल-हिंदी फिल्म बन गई, जिसका शुद्ध संग्रह 1,000 करोड़ रुपये से अधिक था। कपूर शनिवार को अपने लाइफस्टाइल ब्रांड आर्क के इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव आए और प्रशंसकों से बातचीत की।
फिल्म धुरंधर के बारे में पूछे जाने पर कपूर ने फिल्म की प्रशंसा की और कहा कि सभी कलकारों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, “मेरी हाल ही में देखी सबसे पसंदीदा फिल्म धुरंधर थी और मुझे यह बहुत पसंद आई। सभी कलाकरों और टीम के सदस्यों ने कमाल का काम किया।” उन्होंने कहा, “मेरे पसंदीदा गाने जो मैं आजकल सुन रहा हूं, वे सभी धुरंधर के बेहतरीन गाने हैं, यह फिल्म वाकई बहुत अच्छी है।
Mumbai Metro Pillar Collapse पर Hrithik Roshan ने जताई चिंता, अधिकारियों से की सख्त कार्रवाई की मांग
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने मुंबई के मुलुंड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-4 के पुल का स्लैब गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अभिनेता ने इस हादसे को "हृदयविदारक" बताते हुए अधिकारियों से जवाबदेही तय करने और भविष्य में सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने इस घटना को हृदयविदारक और दर्दनाक बताते हुए अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।
इसे भी पढ़ें: Vijay Varma का Valentine's Day पोस्ट प्रैंक था या 'Soft Launch'? मिस्ट्री गर्ल की सच्चाई ने सबको उलझाया
ऋतिक रोशन (52) ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें घटना स्थल को दिखाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा। अभिनेता ने लिखा, दिल दहला देने वाला और दर्दनाक हादसा। मृतकों के परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना... मैं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करता हूं। लेकिन सुरक्षा जांच और ऐसी दुर्घटनाओं की रोकथाम करना एक प्राथमिकता है, खासकर मुंबई सबसे व्यस्त सड़कों पर चल रहे विकास कार्यों के साथ यह जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: Mahashivratri पर Nagabandham की पहली झलक, Mega-Budget फिल्म का टीजर देख फैन्स हुए क्रेजी
उन्होंने लिखा ‘‘निर्माण कार्य में लगे लोगों और आम आदमी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।’’ मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार को निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-चार के पुल के स्लैब का एक हिस्सा गुजर रहे वाहनों पर गिर गया था, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
क्या था पूरा हादसा?
शनिवार को मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो लाइन-4 (वडाला-कासरवडवली मार्ग) के निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन पुल के स्लैब का एक हिस्सा अचानक नीचे गुजर रहे वाहनों पर गिर गया। हताहत: इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi




















