Responsive Scrollable Menu

Mumbai Metro Pillar Collapse पर Hrithik Roshan ने जताई चिंता, अधिकारियों से की सख्त कार्रवाई की मांग

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने मुंबई के मुलुंड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-4 के पुल का स्लैब गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अभिनेता ने इस हादसे को "हृदयविदारक" बताते हुए अधिकारियों से जवाबदेही तय करने और भविष्य में सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देने की अपील की है।   उन्होंने इस घटना को हृदयविदारक और दर्दनाक बताते हुए अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: Vijay Varma का Valentine's Day पोस्ट प्रैंक था या 'Soft Launch'? मिस्ट्री गर्ल की सच्चाई ने सबको उलझाया

 

 ऋतिक रोशन (52) ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें घटना स्थल को दिखाया गया था। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा। अभिनेता ने लिखा, दिल दहला देने वाला और दर्दनाक हादसा। मृतकों के परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना... मैं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की सराहना करता हूं। लेकिन सुरक्षा जांच और ऐसी दुर्घटनाओं की रोकथाम करना एक प्राथमिकता है, खासकर मुंबई सबसे व्यस्त सड़कों पर चल रहे विकास कार्यों के साथ यह जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri पर Nagabandham की पहली झलक, Mega-Budget फिल्म का टीजर देख फैन्स हुए क्रेजी

 

उन्होंने लिखा ‘‘निर्माण कार्य में लगे लोगों और आम आदमी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।’’ मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार को निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-चार के पुल के स्लैब का एक हिस्सा गुजर रहे वाहनों पर गिर गया था, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

क्या था पूरा हादसा?

शनिवार को मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो लाइन-4 (वडाला-कासरवडवली मार्ग) के निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन पुल के स्लैब का एक हिस्सा अचानक नीचे गुजर रहे वाहनों पर गिर गया। हताहत: इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। 

Continue reading on the app

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले 4 आरोपी अरेस्ट:हरियाणा और मुंबई STF ने मिलकर दबोचे, लॉरेंस गैंग ने पोस्ट कर ली थी जिम्मेदारी

हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ एसटीएफ यूनिट ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के लिंक गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़े हैं। आरोपियों ने रंगदारी के लिए घटना को अंजाम दिया था। सभी आरोपी गैंग के निर्देश पर फिल्मी हस्तियों को डराने के लिए उनके घरों पर फायरिंग करते थे ताकि रंगदारी वसूली जा सके। इससे पहले मामले में मुंबई पुलिस ने 5 फरवरी को आरोपी आसाराम फसाले को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच के मुताबिक, आसाराम फसाले पिछले चार वर्षों से गैरेज मैकेनिक के तौर पर काम कर रहा था और लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ था। वह गैंग के मास्टरमाइंड शुभम लोंकर के निर्देश पर हथियारों की सप्लाई करता था। ये आरोपी हुए गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव निवासी बहाबीजौली जिला आगरा, दीपक निवासी सेक्टर-45 सादरपुर नोएडा, सनी निवासी बहाबीजौली आगरा और सोनू निवासी बहाबीजौली आगरा के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए बहादुरगढ़ एसटीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई से रंगदारी और गैंगवार से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों रितिक यादव, दीपक, सनी और सोनू पर फिलहाल एक-एक केस दर्ज है। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, एमपीए की धारा 37(1), 37(2) तथा 3, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल, 31 जनवरी की रात करीब 12:45 बजे मुंबई के जुहू इलाके में स्थित फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान कम से कम पांच राउंड फायरिंग की गई, जिनमें से एक गोली इमारत में बने जिम के शीशे से जा टकराई थी। वहीं, हमले के बाद एक स्क्रीनशॉट भी वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। यह स्क्रीनशॉट शुभम लोंकर आरजू बिश्नोई नाम के अकाउंट की फेसबुक पोस्ट का है। हालांकि, भास्कर ऐप इसकी पुष्टि नहीं करता है। पोस्ट में लिखा था- अगली बार छाती पर गोली लगेगी इस पोस्ट में लिखा गया था, सभी भाइयों को आज जो ये मुंबई में (शेट्टी टावर) फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, हरमन संधू हम लेते हैं। हमने इसको बहुत बार मैसेज लगाया कि हमारे काम में दखल ना दे, लेकिन इसको समझ में नहीं आया। इसको ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। अगर इसने आगे फिर हमारी बात नहीं समझी और हमारी बात नहीं मानी, तो अब घर के बाहर नहीं, अंदर इसके बेडरूम में गोली चलेगी, इसकी छाती पर।" इसी पोस्ट में आगे लिखा था, "और आगे बॉलीवुड को चेतावनी है कि टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो बहुत बुरा हाल होगा। तुम्हारा बाबा सिद्दीकी से भी बुरा हाल करेंगे। हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है, या तो टाइम रहते लाइन पर आ जाओ, वरना छिपने के लिए जगह कम पड़ जाएगी। और जितने भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहो, जल्दी ही मुलाकात होगी तुमसे। नोट- एक ही था, एक ही है और एक ही रहेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग।" कौन है शुभम लोंकर और आरजू बिश्नोई? शुभम लोंकर लॉरेंस गैंग का एक प्रमुख "की ऑपरेटिव" माना जाता है। शुभम एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या (अक्टूबर 2024) का मुख्य संदिग्ध और साजिशकर्ता है। उसने फेसबुक पर उस हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। वहीं, आरजू बिश्नोई को गैंग का एक सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया और धमकियों के जरिए गैंग की गतिविधियों को संचालित करने में मदद करता है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs ITA: फिर बाल-बाल बचा इंग्लैंड, इटली को हराने में छूटा पसीना, किसी तरह सुपर-8 में बनाई जगह

इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 105 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद किसी तरह टीम 202 रन तक पहुंच पाई. मगर ये स्कोर भी उसके लिए सुरक्षित नजर नहीं आ रहा था क्योंकि इटली के बल्लेबाजों ने छक्कों की बारिश करते हुए मैच को रोमांचक बना दिया था. Mon, 16 Feb 2026 18:28:06 +0530

  Videos
See all

Swami Avimukteshwaranand पर खुलकर बोली Varanasi की जनता! CM Yogi | Top News | Latest Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T13:09:43+00:00

पाकिस्तान की हार देख फैन्स ने खुद को कोसा | #pakistan #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T13:09:01+00:00

एलियंस और UFO का अस्तित्व 'सच' है | #barackobama #aliens #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T13:07:28+00:00

AIMIM के प्रवक्ता ने टीपू सुल्तान को राम भक्त बताया | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T13:06:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers