कितने बजे पीएम मोदी करेंगे AI इंपैक्ट एक्सपो का उद्घाटन? जानें एक्सपो में क्या होगा खास
भारत 16 से 20 फरवरी 2026 के बीच नई दिल्ली में India AI Impact Expo 2026 की मेजबानी करने जा रहा है. इस बड़े इवेंट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इवेंट की खास बात यह है कि यहां 13 अलग-अलग देशों के इंटरनेशनल पवेलियन भी लगाए जाएंगे, जहां नई टेक्नोलॉजी और AI से जुड़े इनोवेशन देखने को मिलेंगे.
The post कितने बजे पीएम मोदी करेंगे AI इंपैक्ट एक्सपो का उद्घाटन? जानें एक्सपो में क्या होगा खास appeared first on Prabhat Khabar.
J&K: कठुआ में 5 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें जारी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
J&K: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने 5 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं. इन आतंकियों के जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. एजेंसियों को इनपुट मिला है कि ये संदिग्ध आतंकी हाल ही में सीमा पार से भारत में घुसपैठ कर चुके हैं और कठुआ के आसपास के इलाकों में उनकी मौजूदगी देखी गई है.
संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील
सुरक्षा एजेंसियों ने आम लोगों के लिए एक विशेष सूचना जारी की है. इस सूचना में आतंकियों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा गया है कि अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो तुरंत सेना, सीआरपीएफ या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दें. लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें.
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं. बॉर्डर के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है. सेना और पुलिस संयुक्त रूप से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके.
बॉर्डर के 5 किलोमीटर में पाबंदी लागू
कठुआ के डिप्टी कमिश्नर ने पहले ही एहतियात के तौर पर बॉर्डर से 5 किलोमीटर के दायरे में लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगा दी है. प्रशासन का कहना है कि फिलहाल बॉर्डर की स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और सीमा पार से फायरिंग की भी आशंका बनी हुई है. प्रशासन के अनुसार कठुआ बॉर्डर का कुछ हिस्सा पहले भी आतंकियों द्वारा घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसी कारण सुरक्षा को और मजबूत किया गया है. इसके अलावा बॉर्डर इलाके में ट्रकों और अन्य वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.
सुरक्षा एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि सीमा पार कई आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय हैं, जहां से आतंकियों को भारत में भेजने की कोशिश की जाती है. ऐसे में सेना और पुलिस पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















