Responsive Scrollable Menu

West Bengal में मतदाता सूची का नया SIR कराए चुनाव आयोग: Samik Bhattacharya

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद नए सिरे से कराने की मांग करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि पिछली प्रक्रिया के दौरान हिंसा हुई और उसमें बाधाएं डाली गईं। इस प्रक्रिया में अनियमितताओं के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सदस्य भट्टाचार्य ने दावा किया कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए एसआईआर के दौरान लोगों से दस्तावेज छीनकर जला दिए गए, चुनाव अधिकारियों पर हमले किए गए और कार्यालयों में आग लगा दी गई। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाने के बजाय, चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराने के लिए उन्हें पुरस्कार देने पर विचार किया जाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर का एक और दौर जरूरी है, क्योंकि पिछली बार यह प्रक्रिया सुचारू रूप से नहीं हुई थी। उस दौरान दस्तावेज जला दिए गए, अधिकारियों पर हमले किए गए और कार्यालयों में आग लगा दी गई।’’ भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के दौरान प्रखंड विकास अधिकारियों (बीडीओ), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और भाजपा के बूथ स्तर के एजेंट (बीएलए) पर हमले किए गए। इस मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जारी विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों को आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन उन्होंने इस आंदोलन के पीछे सक्रिय राजनीतिक ताकतों पर सवाल उठाए।

उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन को ऐसी राजनीतिक ताकतें चला रही हैं, जिन्हें मतदाताओं ने नकार दिया है और जिनका राजनीतिक महत्व नहीं रह गया है। भट्टाचार्य ने कहा कि इस आंदोलन को जनता का समर्थन हासिल नहीं है।

Continue reading on the app

Amazon को चुनौती देने Elon Musk तैयार, जल्द ला सकते हैं नया X Shop

काफी समय से ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बना हुआ है। आजकल की युवा से लेकर बड़े भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद कर रहे है। ऑनलाइन शॉपिंग के चलते हर एक चीज आसान हो गई है, अब घर बैठे हुए ग्राहक को सामान मिल जाता है।

इस बीच, एलन मस्क ने खुलकर इशारा किया है कि वे अमेजन का मुकाबला करने के लिए एक नया एआई-फ्रेंडली ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लेकर आ सकते हैं।

क्या है पूरा मामला?

असल में पूरे विवाद की शुरुआत ट्विटर पर एक यूजर के पोस्ट से हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि अमेजन उनके Grok AI बॉट्स को प्लेटफॉर्म से ऑर्डर देने से रोक (ब्लॉक) रहा है। उन्होंने यह भी लिखा कि मस्क का जवाब तो बस यह है कि अपने बॉट से कहो कि वह सामान कहीं और से खरीद लें।

यूजर ने खुलासा किया कि उनके एक ग्रोक बॉट का कार्य अमेजन के रिटर्न हैंडल करना था, इसलिए वे इस डेवलपमेंट पर करीब से नजर रख रहे हैं। यूजर ने आगे पूछा कि क्या आप अपने बॉट के लिए स्टोर बदलेंगे? और सीधे एलन मस्क को सुझाव दिया "Elon, i think its time for an X Shop?" (एलन, मुझे लगता है कि अब X Shop लाने का सही समय आ गया है?)

फिर इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने कहा कि शायद हमें अमेजन का एक प्रतिद्वंद्वी शुरु करना चाहिए।

Agent First, America First प्लेटफॉर्म का अनोखा आइडिया

एजेंट फर्स्ट: इसे इंसानों से अधिक पर्सनल एआई एजेंट्स के जरिए शॉपिंग करने के लिए बनाया जाए।

अमेरिका फर्स्ट: इसको सिर्फ अमेरिका में बने (USA-made) प्रोडक्ट्स ही बेचे जाएं।

अमेजन आखिरकार AI शॉपिंग एजेंट्स को ब्लॉक क्यों कर रहा है?

असल में अमेजन और एआई कंपनियों के बीच सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर भारी खींचतान चल रहा है। अमेजन अपने मार्केटप्लेस पर थर्ड-पार्टी एआई एजेंट्स को डेटा क्रॉल करने या ऑर्डर प्लेस करने की इजाजत नहीं दे रहा है।

आपको बताते चलें कि, मेटा (Meta) के म्यूज पर रोक: इसी साल सितंबर में अमेजन ने साफ कर दिया था कि उसने मेटा के नए म्यूज पर्सनल एआई एजेंट को यूजर्स की तरफ से  Amazon.com पर खरीदारी करने से पूरी तरह रोक दिया जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 Auction कोच्चि में 28 अक्टूबर को, Sophia Dunkley और Sophie Molineux की बेस प्राइस 50 लाख

महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है। इस बार इंग्लैंड की सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू ने सबसे ऊंची आधार कीमत 50 लाख रुपये रखी है। वहीं, जी कमालिनी, किरण नवगिरे, हीदर ग्राहम और जेस जोनासन ने 40 लाख रुपये की आधार कीमत के साथ अपना नाम दर्ज कराया है। खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी 5 टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में होगी। इसमें कुल 146 खिलाड़ी शामिल होंगी, जबकि टीमों के पास भरने के लिए 27 जगह खाली हैं। इनमें 20 जगह भारतीय खिलाड़ियों और 7 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में सीमित जगहों के कारण टीमों को अपनी जरूरत और उपलब्ध बजट के हिसाब से खिलाड़ियों का चुनाव करना होगा।

नीलामी में 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये की आधार कीमत रखी है। इस सूची में चमारी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, क्लो ट्रायन और स्नेह राणा शामिल हैं। वहीं, 4 खिलाड़ियों ने अपनी आधार कीमत 20 लाख रुपये तय की है। बाकी 106 खिलाड़ियों ने 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पंजीकरण कराया है।

पूरी सूची में 119 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 22 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुकी हैं, जबकि 97 ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 27 है, जिनमें 6 खिलाड़ी ऐसे देशों से आती हैं जो क्रिकेट के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह के पूर्ण सदस्य नहीं हैं।

टीमों की तैयारी की बात करें तो मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ग्रेस हैरिस समेत 4 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया है। गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा और डैनी वायट-हॉज समेत 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया। मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को बरकरार रखा और 6 को छोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा, जबकि लिजेल ली और स्नेह राणा समेत 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया।

यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें डिएंड्रा डॉटिन, क्लो ट्रायन और किरण नवगिरे शामिल हैं। टीम ने तारा नॉरिस को 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड भी किया है। इसके बाद यूपी वॉरियर्ज के पास 3.75 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बजट बचा है। साथ ही उसे 8 खिलाड़ियों की जगह भरनी है, जिनमें 5 भारतीय और 3 विदेशी खिलाड़ी हो सकती हैं।

अन्य टीमों के पास उपलब्ध बजट और खाली जगहों पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 1.15 करोड़ रुपये और 5 जगह हैं। मुंबई इंडियंस के पास 90 लाख रुपये और 6 जगह हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.10 करोड़ रुपये और 5 जगह खाली हैं। गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़ रुपये और 3 जगह बची हैं। मुंबई को सभी 6 जगह भारतीय खिलाड़ियों से भरनी हैं, जबकि बाकी टीमों के पास विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने का भी मौका है।

गौरतलब है कि नीलामी में टीमों को सीमित बजट में मजबूत संयोजन तैयार करना होगा। ऊंची आधार कीमत वाली खिलाड़ियों के अलावा कम कीमत पर उपलब्ध प्रतिभाओं पर भी सबकी नजर रहेगी। नीलामी के बाद ही साफ होगा कि कौन सी टीम अपने खाली स्थानों को सबसे बेहतर तरीके से भर पाती है और आगामी सीजन के लिए मजबूत टीम तैयार करती है।

Mon, 19 Oct 2026 22:14:00 +0530

  Videos
See all

Bihar News : Munger में CM Samrat Choudhary ने मां दुर्गा के दरबार में टेका माथा #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T18:36:07+00:00

Tiger Shroff Shooting Incident: Shams Tahir Khan से समझिए Tiger Shroff पर हुए हमले की पूरी कहानी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T19:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers