Responsive Scrollable Menu

Greater Noida में विषाक्त भोजन से दंपती समेत तीन बच्चों की मौत, मायावती ने की जांच की मांग

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर खाद्य विषाक्तता के कारण पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने इस घटना की जांच की मांग की है, वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस मामले को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

पुलिस के अनुसार, महेश (37), पत्नी ललिता (35), बेटी मिष्टी (सात) और बेटे लड्डू (11) तथा साक्षत (तीन) शनिवार सुबह नगला श्री पदम गांव में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खाद्य विषाक्तता का लग रहा है। महेश की मां के अनुसार, परिवार ने पिछली रात नूडल्स खाए थे।

घटना के बाद फॉरेंसिक अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य और नमूने एकत्र किए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जेवर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक धीरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि उन्होंने इस दुखद घटना के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय को जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा, ‘‘इस बात का पता लगाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि परिवार ने जो भोजन किया था, उसमें कोई जहरीला पदार्थ मौजूद था या किसी अन्य कारण से मौत हुई। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकती है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘एक परिवार के पांच सदस्यों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है।

पुलिस, प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम जांच में जुटी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि घटना के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जल्द से जल्द यह पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर किस वजह से पूरे परिवार के सदस्यों की मौत हुई।’’ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, नयी दिल्ली सीमा पर ग्रेटर नोएडा में संभवतः ज़हरीला खाना खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो जाने की ख़बर अति-दुखद व चिंताजनक है।

सरकार इस घटना की सही से जांच कराकर दोषियों के ख़िलाफ सख्त कार्रवाई करे। समाजवादी पार्टी मीडिया प्रकोष्ठ ने भी एक्स पर एक पोस्ट में नोएडा की घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने पोस्ट में कहा, उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक घर में पांच लाशें मिली हैं।

खाद्य विषाक्तता की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री बिष्ट ठाकुर आदित्यनाथ और भाजपा के राज में मिलावटी खाद्य पदार्थ, दूषित भोज्य पदार्थ, जहरीली सब्जी और फल धड़ल्ले से बिक रहे हैं और इस सब जहरीले व नकली भोज्य पदार्थ के धंधों के पीछे भाजपाई हैं तथा इन सबको सीधा-सीधा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का वरदहस्त प्राप्त है। सपा ने कहा, पहले भी हिंदू युवा वाहिनी का एक नेता मिलावट करता हुआ पकड़ा गया था, सोचिए जरा, कि यह भाजपा की सरकार हम सबको किस तरह से एक-एक करके जान से मार रही है।

Continue reading on the app

Fact Check: ब‍िहार में आरजेडी की रैली का पुराना वीड‍ियो CJP के त‍िरंगा मार्च के नाम पर वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) ने सौरभ दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के खिलाफ 16 अक्‍टूबर 2026 को द‍िल्‍ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च निकालने का आह्वान किया था। इस दौरान सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा […]

The post Fact Check: ब‍िहार में आरजेडी की रैली का पुराना वीड‍ियो CJP के त‍िरंगा मार्च के नाम पर वायरल appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli Bat: विराट कोहली के बल्ले की कीमत कितनी? मेरठ में 2 लाख तक मिलते हैं बैट, जानिए खासियत

Virat Kohli Bat: विराट कोहली जैसे स्टार क्रिकेटर किस बल्ले से छक्के लगाते हैं और उनके बैट की कीमत कितनी होती है? मेरठ के स्पोर्ट्स कारोबारी शोभित त्यागी ने इंग्लिश विलो बैट की खासियत बताई. इस बल्ले की कीमत 10 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक हो सकती है. Mon, 19 Oct 2026 12:20:15 +0530

  Videos
See all

Firing On Tiger Shroff News Live : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा ! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T07:14:10+00:00

Tiger Shroff Firing Case Shooter's Arrested LIVE : टाइगर शूटिंग केस में बहुत बड़ा खुलासा ! | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T07:13:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers