Responsive Scrollable Menu

How can technology find fires hidden beneath the forest floor? | BBC News

The Cairngorms National Park is home to a quarter of the UK’s rare and endangered species. But in the summer of 2026 wildfire tore through 33 square kilometres of this landscape. Beneath the forest floor, fires are still burning. Tech Now's Shiona McCallum spent time with the team there to see how cutting-edge tech is being used to find hidden hotspots, monitor damage and help vulnerable landscapes recover. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #CairngormsNationalPark #Scotland #BBCNews

Continue reading on the app

मक्का की फसल के बीच उगा रखा था अवैध गांजा, बैतूल पुलिस ने हरे पौधे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बैतूल: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुये आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। इसी क्रम में बैतूल जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के हरे पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि जिले के बोरदेही थाना पुलिस ने ग्राम बोदुड़ में मक्का की बाड़ी के बीच अवैध रूप से उगाए गये गांजे के 29 हरे पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने मामले में 42 वर्षीय आरोपी भूरा अखण्डे को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे के पौधों का कुल वजन 7.450 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 44,700 रुपये है।

पुलिस के अनुसार, बोरदेही थाने की पुलिस को मु​खबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोदुड़ रैय्यत निवासी भूरा अखण्डे ने मक्का की बाड़ी में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई एवं सीधा खेत पर पहुंच गई। पुलिस को तलाशी के दौरान मक्का की फसल के बीच गांजे की हरे पौधे मिले। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से गांजे की फसल को उखाड़कर पौधों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक ने लोगों से की अपील

गांजे की कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, निर्माण, परिवहन एवं बिक्री जैसी गतिविधियों से वेधियों से दूर रहें। गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों का अवैध कारोबार कानूनन अपराध है और इसमें संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि.. यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास अवैध मादक पदार्थों की खेती, बिक्री या तस्करी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखने का यथासंभव ध्यान रखा जाएगा। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

धार में भी गांजे की खेती का खुलासा

बता दें कि शुक्रवार को धार जिले में भी गांजे की खेती का खुलासा हुआ था। जहां राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चोबारा में आरोपी द्वारा कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाये गये थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये मौके से 3345 पौधे बरामद किये। जो करीब 37 क्विंटल वजनी पौधे हैं। बरामद किये गये गांजे के पौधों की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 43 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Continue reading on the app

  Sports

नतीजा कुछ और हो सकता था... टी20 सीरीज नहीं जीत पाने पर कप्तान का छलका दर्द, श्रेयस ने गेंदबाजों पर मढ़ा दोष

Shreyas Iyer angrily: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई, निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम दूसरे और चौथे मैच में बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी. हालांकि, उन्होंने टीम की आक्रामक मानसिकता और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के भविष्य पर भी खुलकर बात की. Sat, 17 Oct 2026 23:36:22 +0530

  Videos
See all

Gold Price Today : सोने के दाम अचानक धड़ाम, ₹1 लाख रह जाएगा भाव? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T20:30:00+00:00

Trump 'completely wrong' to restrict support for Ukraine, Italian minister tells BBC | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T20:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers