Responsive Scrollable Menu

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

Continue reading on the app

केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का इंतजार, जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, जुलाई 2026 से 3% वृद्धि संभव

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ते को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। चर्चा है कि बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ( विजयादशमी) को होने वाली मोदी कैबिनेटे बैठक में वित्त मंत्रालय द्वारा डीए वृद्धि का प्रस्ताव रखा सकता है। इस बार जुलाई 2026 से मंहगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

यह अनुमान अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही आंकड़ों से लगाया गया है। चुंकी श्रम मंत्रालय के तहत आने वाले लेबर ब्यूरो द्वारा जून 2026 तक AICPI-IW आंकड़े के आधार पर डीए का कैलकुलेशन करीब 63.76% तक पहुंचा है, जो 3% वृद्धि की ओर संकेत कर रहा है। चूंकि सरकार दशमलव के बाद के अंकों को छोड़कर केवल पूर्ण संख्या को ही आधार मानती है, इसलिए जुलाई 2026 से कुल डीए 63% होने की संभावना है।

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2026 से 60% की दर से DA का लाभ मिल रहा है। अगर 3% और वृद्धि होती है तो यह बढ़कर 63% हो जाएगा। चुंकी नई दरें जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त, सितंबर 2026 का एरियर भी मिलेगा।  इसका लाभ 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों की मासिक पेंशन (DR) पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, DA 60% से 63% होने पर 18 हजार बेसिक वालों को 540 रु, 25 हजार वालों को 750 रु, 40 हजार वालों को 1200 रु, 50 हजार वालों को 1500 रु और 1 लाख बेसिक वालों को 3000 रुपए महीना ज्यादा मिलने की संभावना है।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा साल में 2 बार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन किया जाता है। यह दरें श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के छमाही (जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों पर निर्भर करती हैं। जनवरी 2026 से केंद्र सरकार ने 2% DA में वृद्धि की थी, जिसका ऐलान अप्रैल 2026 में किया गया। अब जुलाई 2026 से लागू होने वाली दरों का इंतजार है।

यह डीए बढ़ोतरी 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग के औपचारिक समापन के बाद दूसरी समीक्षा होगी। बता दें कि जब तक 8वें वेतन आयोग के सैलरी स्लैब लागू नहीं हो जाते, तब तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत DA मिलता रहेगा।

​AICPI इंडेक्स और DA गणना के मुख्य आंकड़े:

  • जून 2026 AICPI-IW इंडेक्स: 151.9
  • ​12 महीनों का औसत AICPI-IW: 148.65
  • ​गणना के अनुसार कुल DA: 63.76% (राउंड ऑफ होकर 63%)
  • ​वर्तमान DA दर (जनवरी 2026 से): 60%
  • ​संभावित वृद्धि: 3%
  • ​प्रभावी तिथि: 1 जुलाई 2026

Continue reading on the app

  Sports

Shafali Verma बनीं एक साल में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाली बैटर, Raipur T20I में रचा इतिहास

तीन मैचों की मौजूदा सीरीज के दूसरे T20I में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। 18 अक्टूबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने थीं, जहाँ भारतीय टीम ने जीत दर्ज की और सीरीज भी अपने नाम कर ली। पहले गेंदबाजी करते हुए, भारत ने जिम्बाब्वे को पहली पारी में 102 रनों पर रोक दिया और फिर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस जीत में शैफाली वर्मा का प्रदर्शन सबसे खास रहा; उन्होंने 25 गेंदों में 55 रन बनाए, जिससे भारत को 9 विकेट से जीत हासिल करने में मदद मिली।

इसे भी पढ़ें: Ind W vs Zim W: शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के तूफानी खेल से भारत ने जीती T20I सीरीज

इस अर्धशतक के साथ, शैफाली वर्मा एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में स्मृति मंधाना से आगे निकल गईं। कल की अपनी पारी के बाद, शैफाली वर्मा इस सूची में सबसे ऊपर आ गई हैं। 2026 में यह उनका नौवां 50+ स्कोर था, जबकि 2024 में स्मृति मंधाना ने 8 बार 50+ का आंकड़ा छुआ था।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा बार 50 से ज़्यादा रन बनाना

9 - शैफाली वर्मा (IND-W), 2026 में

8 - स्मृति मंधाना (IND-W), 2024 में

7 - मिताली राज (IND-W), 2018 में

7 - नताशा माइल्स (HKG-W), 2026 में

मैच के बाद शैफाली वर्मा ने क्या कहा?


जीत के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुनी गईं शैफाली वर्मा ने अपने प्रदर्शन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि सीरीज़ के पहले T20I में खराब प्रदर्शन (जल्दी आउट हो जाने) के बाद, उन्होंने खुद को मानसिक रूप से कैसे तैयार किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि मैच के लिए मानसिक रूप से फिट रहना और सही ज़ोन में होना कितना ज़रूरी है। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शैफाली वर्मा ने कहा कि हाँ, बिल्कुल। मैं जैसे शॉट्स खेलना चाह रही हूँ, वैसे ही लग रहे हैं। इसलिए मैं बहुत खुश हूँ। मैं जो करना चाहती हूँ, उसे अच्छे से लागू कर पा रही हूँ। उन्होंने कहा कि कल के मैच के बाद, जिस तरह से मैं आउट हुई थी, उसके कारण मुझे नींद भी नहीं आ रही थी। लेकिन हाँ, मैंने खुद को संभाला और बस यही सोचा कि अगले दिन मुझे क्या करना है। और फिर मैंने उसे मैदान पर लागू किया।

Mon, 19 Oct 2026 13:28:00 +0530

  Videos
See all

Jyotiraditya Scindia On Digvijay Singh | “ दिग्विजय सिंह कभी-कभी चीजें भूल जाते हैं” #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T08:15:38+00:00

UP Driving License News: अब परमानेंट DL बनवाने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T08:08:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers