‘हर कोई उनसे बहुत डरता है’:विशाल भारद्वाज ने बताया कि कई सालों से जानने के बावजूद उन्होंने नाना पाटेकर के साथ काम क्यों नहीं किया?
फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज हुई। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे। गौरतलब है कि फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नाना पाटेकर भी अहम भूमिका में हैं और उन्होंने विशाल भारद्वाज के साथ पहली बार काम किया है। वहीं, शो के दौरान कपिल शर्मा ने विशाल से पूछा कि दो दशक से अधिक समय से जानने के बावजूद उन्होंने पहले नाना के साथ काम क्यों नहीं किया। इस पर विशाल ने कहा, “असल में यह मेरी गलती है। मैं ऐसा रोल पहले कभी उनके पास लेकर नहीं गया। हर कोई नाना पाटेकर से डरता है, जबकि वह बहुत नरम दिल इंसान हैं। मेरे साथ काम न करने को लेकर नाना मुझसे नाराज भी रहे। वह मुझे याद दिलाते थे कि वह एक एक्टर हैं और पूछते थे कि मैं उन्हें कब कास्ट करूंगा। आखिरकार हमने साथ काम किया, लेकिन इसमें समय लगा।” कपिल ने बातचीत में कहा कि नाना पाटेकर बहुत कम सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखाई देते हैं और अभी तक वो उनके शो में नहीं आए हैं। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि आजकल नाना के किसी इवेंट से चले जाने की खबर, उनके इवेंट में आने की खबर से ज्यादा वायरल हो जाती है। बता दें कि कपिल की यह टिप्पणी हाल ही में ‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर लॉन्च से जुड़ी घटना के संदर्भ में थी। दरअसल, एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इवेंट में नाना समय पर पहुंचे थे, लेकिन फिल्म की टीम ने उन्हें एक घंटे से अधिक इंतजार कराया। जिसके चलते वह इवेंट शुरू होने से पहले ही चले गए। विशाल भारद्वाज ने दिया था रिएक्शन फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने नाना पाटेकर के जल्दी जाने पर रिएक्शन भी दिया था। उन्होंने इवेंट में नाना पाटेकर पर कहा था, 'नाना यहां से चले गए हैं, लेकिन उनके लिए बोलना चाहिए। नाना जो हैं, जैसे स्कूल में बदमाश बच्चा होता है न जो सबका मजाक उड़ाता है, जो सबसे ज्यादा एंटरटेन करता है और जिसके साथ सब रहना चाहते हैं, नाना के अंदर वो है। 27 साल की दोस्ती है हमारी और पहली बार साथ में काम किया है। अगर वो होते तो बहुत अच्छा होता, लेकिन वो अपने सिग्नेचर स्टाइल में उठे कि ‘एक घंटा मुझे वेट करवाया, मैं जा रहा हूं’ और हमें कुछ बुरा नहीं लगा, क्योंकि हम जानते हैं कि यही वो चीज है, जो उन्हें नाना पाटेकर बनाती है।' बता दें कि विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना और अविनाश तिवारी नजर आए हैं। फिल्म ने पहले दो दिनों में 23.51 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
उदय कोटक गुजरात की GIFT City के चेयरमैन बने:दोस्तो से उधार लेकर कंपनी शुरू की, इंजरी ने क्रिकेटर बनने का सपना तोड़ा; जानें प्रोफाइल
13 फरवरी 2026 को गुजरात सरकार ने बैंकर उदय कोटक को गिफ्ट सिटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। GIFT City भारत का प्रमुख ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट है, जो 886 एकड़ में फैला हुआ है। उदय कोटक पूर्व चेयरमैन हसमुख अधिया की जगह लेंगे, जो जून 2023 से इस पद पर थे। उदय कोटक, कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक हैं और 2023 तक इसके MD और CEO रहे। एक ही छत के नीचे परिवार के 60 सदस्य रहते थे उदय कोटक मिडल क्लास गुजराती हिंदू लोहाना परिवार से आते हैं। उनका परिवार कपास के व्यापार में लगा हुआ था। वे एक जॉइंट फैमिली में पले-बढ़े हैं, जहां एक ही छत के नीचे लगभग 60 लोग रहते थे। इसे वे ‘कैपिटलिज्म एट वर्क एंड सोशलिज्म एट होम’ कहते हैं। उदय का परिवार मूल रूप से गुजराती था, लेकिन मुंबई में बसा हुआ था। उनकी पत्नी पल्लवी कोटक है और उनके दो बच्चे हैं। दोस्तों से 30 लाख उधार लेकर कंपनी की शुरुआत की 1982 में एमबीए पूरा करने के बाद उदय ने पारिवारिक फर्म में कोटक कैपिटल नामक एक अलग डिवीजन शुरू किया। 1985 में, महज 26 साल की उम्र में, उन्होंने दोस्तों और परिवार से उधार लिए 30 लाख रुपये से कोटक कैपिटल मैनेजमेंट फाइनेंस लिमिटेड की स्थापना की। उन्होंने बिल डिस्काउंटिंग से शुरुआत की, जहां उन्होंने कंपनियों को तत्काल नकदी उपलब्ध कराई और जमाकर्ताओं को बेहतर ब्याज दिया। खुद के रिसेप्शन में फाइनल किया कंपनी का नाम उदय कहते हैं कि दुनिया में बड़े फाइनेंशियल घराने जैसे जेपी मॉर्गन, गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली अपने परिवार के नाम पर चलते हैं। यह नार्सिसिज्म नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। 1992 में अमेरिका जाकर वे और प्रेरित हुए और कंपनी के नाम में कोटक रखने का फैसला किया। एक इंटरव्यू में उदय बताते हैं कि अपने खुद के रिसेप्शन में उन्होंने अपने एडवाइजर सिडनी पिन्टो और अपनी कंपनी के क्लाइंट महिंद्रा यूजीन स्टील के ऑफिसर आनंद महिंद्रा से अपनी कंपनी के बारे में बातचीत की। उदय की कंपनी में आनंद महिंद्रा निवेश करना चाहते थे। इसके बाद 30 लाख से शुरू हुई कंपनी का नाम कोटक महिंद्रा रखा गया। 26 की उम्र में की कंपनी की शुरुआत क्रिकेट खेलते समय घायल हुए, इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ी उदय क्रिकेटर बनना चाहते थे। वे रामाकांत आचरेकर से ट्रेनिंग लिया करते थे, जो सचिन तेंदुलकर के कोच रह चुके हैं। 1979 में मुंबई के कांगा लीग मैच में क्रिकेट खेलते वक्त उनके सिर पर बॉल लगने से गंभीर चोट आई। इसके बाद वे बेहोश हो गए और 3 घंटे की इमरजेंसी सर्जरी के बाद उन्हें होश आया और उनकी तबीयत में सुधार हुआ। आईएल एंड एफएस को करोड़ों के उधार से बचाया 2018 में भारत सरकार ने उदय कोटक को आईएल एंड एफएस का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया। कंपनी 1 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी थी, डिफॉल्ट का खतरा मंडरा रहा था और पूरे फाइनेंशियल सिस्टम पर असर पड़ रहा था। उदय ने इसे राष्ट्रीय कर्तव्य मानकर स्वीकार किया। चार साल तक उन्होंने कंपनी संभाली और 55,000 करोड़ से ज्यादा कर्ज सुलझाकर संकट से बाहर निकाला। उनका कार्यकाल अप्रैल 2022 में खत्म हुआ। लाइफटाइम अचीवमेंट समेत 7 बड़े अवॉर्ड मिले स्टोरी - सृष्टि सिंह ……………………………………………… यह खबर भी पढ़ें- चेक बाउंस मामले में तिहाड़ पहुंचे राजपाल यादव: स्ट्रगलिंग एक्टर्स को फ्री खाना-रहना देते थे, बेटी के जन्म पर पत्नी को खोया; जानें प्रोफाइल फरवरी 2026 में 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में सजा के बाद राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। यह मामला उनकी होम-प्रोडक्शन फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है। इस फिल्म के लिए उन्होंने कर्ज लिया था, जो ब्याज समेत बढ़ता गया और मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें.…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















