Responsive Scrollable Menu

Surya Gochar 2026: आज सूर्य का तुला राशि में गोचर हुआ, 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

Surya Gochar 2026: ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व और पद-प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है. सूर्य की चाल में बदलाव का असर 12 राशियों पर अलग-अलग प्रकार से होने वाला है. बता दें कि पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर को सूर्य का कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. वैदिक ज्योतिष में तुला राशि में सूर्य का गोचर नीच का माना जाता है. ऐसे में इस गोचर के दौरान कुछ राशियों को लाभ तो वहीं कुछ राशियों को नुकसान भी हो सकता है. इन राशियों को करियर, पैसों को लेकर और रिश्तों के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से मतभेद हो सकते हैं. आइए जानते हैं सूर्य गोचर से किन राशियों को इस अवधि में सतर्क रहने की आवश्यकता है.

सूर्य गोचर 2026 कब होगा? (Sun Transit 2026 October)

पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर को शाम 07:57 मिनट पर तुला राशि में सूर्य प्रवेश करने वाले हैं. यहां वे 16 नवंबर तक इस स्थिति में ही रहेंगे. करीब एक महीने तक सूर्य तुला राशि में रहने की वजह से कौन सी राशियों को सावधान रहना होगा. ज्योतिष में सूर्य का आत्मबल, अधिकार और प्रतिष्ठा से जोड़ा जाता है, जबकि तुला राशि संतुलन और साझेदारी का प्रतीक माना जाता है. इस गोचर के दौरान कामकाज और रिश्तों में तालमेल बनाएं रखना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Ashtami-Navami: क्या 19 अक्टूबर को साथ मनाई जाएगी अष्टमी-नवमी? जानें कन्या पूजन किस दिन होगा

इन राशियों को होगा सूर्य गोचर से नुकसान (Sun Transit Negative Impact on These Zodiacs)

1.मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों को इस अवधि में अपने खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है. आर्थिक योजनाओं में उतार-चढ़ाव आने की आशंकाएं हैं. नौकरी और कारोबार में मनचाहे परिणाम पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. किसी नई योजना में पैसा लगाने से पहले से उसके सभी रिस्क और टर्म एंड कंजिशन्स को जरूर समझ लें. परिवार के साथ बातचीक करते समय भी धैर्य बनाए रखें.

2.कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले लोगों को तुला राशि में सूर्य गोचर होने से आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. अनावश्यक खर्च बढ़ने से आपका बजट बिगड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में अपनी बात रखते समय शब्दों का सही चयन करें. परिवार में किसी मुद्दे को लेकर मतभेद हो सकता है. ऐसे में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने की जगह बातचीत से समाधना निकालने की कोशिश करें.

3.धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कामकाज में रुकावटें आने से तनाव महसूस हो सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा. आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचने की जरूरत है. अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें.

4.कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले लोगों को इस दौरान बजट और बचत, दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है. सुख-सुविधाओं या महंगी वस्तुओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में ज्यादा सावधानी बरतें और डॉक्यूमेंट्स की अच्छी तरह जांच करें. कार्यक्षेत्र में विरोध या मतभेद की स्थिति बने तो शांत रहे और फिर समाधान निकालें.

सूर्य गोचर के दौरान किन बातों का ख्याल रखें?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य का तुला राशि में गोचर कुछ लोगों के लिए आत्मविश्वास, रिश्तों और कामकाज से जुड़े मामलों में संतुलन बनाने का समय है. इस दौरान आर्थिक फैसलों को सोच-समझकर ही लें. कार्यक्षेत्र में विवादों से बचना ही उपयोगी रहेगा.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026 Wishes: "बोलो अम्बे मात की जय", शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये प्यारे संदेश 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

उत्तराखंड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि

उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम पर्वतीय भू-दृश्यों, ऐतिहासिक स्थलों और फिल्म शूटिंग के अनुकूल वातावरण के चलते बड़े फिल्म निर्माताओं की पसंद बनता जा रहा है. राज्य में इन दिनों बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग की जा रही है. अक्षय कुमार मसूरी और लैंढौर क्षेत्र में तो जाह्नवी कपूर  नैनीताल में शूटिंग कर रहे है. बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स के उत्तराखंड पहुंचने से राज्य की फिल्म-अनुकूल छवि को मजबूती मिलने के साथ ही पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध भौगोलिक परिस्थितियों के कारण फिल्म निर्माण के लिए अपार संभावनाएं रखता है. राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड को एक प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जाए. इसके लिए फिल्म निर्माताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, शूटिंग की अनुमति प्रक्रिया को सरल बनाने और स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म शूटिंग केवल राज्य के पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान दिलाने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय युवाओं, कलाकारों, तकनीशियनों, होटल व्यवसायियों, परिवहन संचालकों और अन्य सेवा प्रदाताओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं. सरकार फिल्म पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.

फिल्म नीति 2024 से शूटिंग प्रक्रिया को सुगम बनाने पर जोर

उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 के अंतर्गत अनुकूल वातावरण विकसित कर रही है. राज्य में सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम के माध्यम से शूटिंग संबंधी अनुमतियों को सरल और समयबद्ध बनाने पर जोर दिया जा रहा है. निर्धारित प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर शूटिंग अनुमति उपलब्ध कराने की व्यवस्था फिल्म निर्माताओं को विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करने में सुविधा प्रदान करती है.

फिल्म नीति के माध्यम से राज्य में फिल्म निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा देने, स्थानीय कलाकारों और तकनीशियनों को अवसर उपलब्ध कराने तथा पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. फिल्म यूनिटों के आगमन से होटल, परिवहन, खान-पान, स्थानीय सेवाओं और अन्य संबंधित क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की संभावनाएं भी मजबूत होती हैं.

फिल्म पर्यटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

उत्तराखंड में एक साथ बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग राज्य की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है. फिल्मों के माध्यम से मसूरी, लैंढौर और नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है. इससे भविष्य में इन क्षेत्रों में पर्यटकों की रुचि बढ़ने और स्थानीय व्यवसायों को लाभ मिलने की संभावनाएं हैं.

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद राज्य की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को फिल्मों के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए फिल्म निर्माताओं को आवश्यक सहयोग और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है. राज्य में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग उत्तराखण्ड को फिल्म निर्माण और फिल्म पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयासों को नई गति प्रदान कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

वसीम जाफर के सामने आए रमेश पोवार, चीफ सिलेक्टर बनना लगभग तय, अजीत अगरकर की लेंगे जगह

New Chief Selector Indian Mens Cricket team: पार्थिव पटेल को पहले अजीत अगरकर का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन नहीं किया, इसके बाद वसीम जाफर की एंट्री और रमेश पोवार-सलील अंकोला जैसे नामों की चर्चा ने चयन प्रक्रिया को नया मोड़ दिया है. Sat, 17 Oct 2026 15:18:35 +0530

  Videos
See all

LIVE: Arrests in Paris as day of protests begins across France | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T10:41:34+00:00

Neha Bora Released: 12 घंटे हिरासत में रहने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा...| Tiranga March #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T10:39:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers