Responsive Scrollable Menu

इलाज के लिए छतरपुर से आया कैदी फरार, आरक्षक ने भाई के घर रुकाया था, पुलिस कर रही तलाश

छतरपुर से इलाज के लिए ग्वालियर लाया गया एक कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया, उसे तीन आरक्षक लेकर आये थे, उसमें से एक आरक्षक ने उसे अपने भाई के फ़्लैट पर रात को रुकवा लिया और मौका देखते ही कैदी सुबह फरार हो गया, ग्वालियर पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है ।

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छतरपुर से तीन आरक्षक चोरी के आरोपी कैदी सनी पाल को इलाज के लिए कल  ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर लेकर आये थे, रात को  अस्पताल में मिली टीम ने सुबह आने के लिए कहा , उसके बाद ये लोग लौट गए लेकिन तीनों आरक्षकों में से एक शुभम शर्मा ने कैदी और अपने साथियों को अपने भाई के लोटा विला मल्टी स्थित फ़्लैट में रुकवा दिया।

ग्वालियर पुलिस कर रही तलाश, सूचना देने के लिए जारी किये नंबर  

रात में सभी फ़्लैट में ही रहे लेकिन सुबह कैदी सनी पाल फरार हो गया, पुलिस के मुताबिक सनी पाल चोरी का आरोपी है वो हरिद्वार उत्तराखंड का रहने वाला है उसके बाएं हाथ में हथकड़ी है उसके दायें हाथ में फ्रैक्चर है, पुलिस ने आरोपी की फार होने की सूचना सार्वजानिक की है पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर का मोबाइल नंबर  7049101029 एवं विश्वविद्यालय थाना प्रभारी का मोबाइल नम्बर 9977250874 जारी किये हैं और लोगों से अपील की है कि कैदी की जानकारी मिले तो इस नम्बर पर सूचित करें।

मल्टी के गार्ड ने उसे गेट के बाहर जाते हुए देखा 

लोटस विला मल्टी के गार्ड कल्याण राजौरिया ने बताया कि एक युवक जिसके हाथ में पट्टी बंधी है उसे सुबह करीब 8 और साधे आठ बजे के बीच मल्टी से बाहर जाने की पुष्टि की है, चौकीदार ने कहा कि उसे ये नहीं मालूम  कि कैदी है नहीं उसने तो उसे बाहर जाते हुए देखा है, उसके जाने के कुछ देर बार पुलिस आई थी और उसके सम्बन्ध में पूछताछ कर रही थी, मुझे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है।

Continue reading on the app

यामी गौतम की 'नई नवेली' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़, इस OTT पर स्ट्रीम होगी फिल्म! मचेगा धमाल

Nayyi Navelli Box Office Collection Day 1/OTT Release: यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. हॉरर और कॉमेडी के मेल से बनी इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जिसे उसका ससुराली डायन समझने लगता है. 16 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर भी दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. वहीं, पहले दिन की कमाई ने भी चर्चा बटोरी है.

Continue reading on the app

  Sports

Video: जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करने वाली निकी प्रसाद ने बताया ड्रेसिंग रूम का क्या है माहौल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी निकी प्रसाद ने बताया कि आज के मैच में कुछ मिसफील्ड्स हुईं, लेकिन टीम लगातार अपने प्रयासों को बेहतर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बॉलर्स ने अपनी योजनाओं को अच्छे से लागू किया और बैटर्स ने अपनी ताकत पर फोकस किया। रायपुर में खेलने का अनुभव भी उनके लिए नया और अच्छा रहा, और उन्होंने दर्शकों के समर्थन की सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि टीम का माहौल बहुत सकारात्मक है और सभी खिलाड़ी अपनी योजनाओं पर काम कर रहे हैं। निकी ने कहा कि अगर किसी मैच में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो वे उससे सीखकर अगले मैच में सुधार करने की कोशिश करती हैं। Mon, 19 Oct 2026 17:38:53 +0530

  Videos
See all

Kannauj PDA सम्मेलन में भीड़ गायब! अखिलेश यादव पर बरसे Omprakash Rajbhar | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T12:12:45+00:00

Sanatani Yuva Shankhnaad: सनातन, विज्ञान और राष्ट्र निर्माण पर युवाओं का महा-संवाद | Greater Noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T12:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers