Responsive Scrollable Menu

UN की रिपोर्ट पर भारत का पलटवार, युवाओं के खिलाफ आरोपों को बताया बेबुनियाद

India in UN: भारत ने संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिवेदक जीना रोमेरो की उस रिपोर्ट पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें भारतीय युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य और लैंगिक न्याय जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण कथित तौर पर उत्पीड़न, बदले की कार्रवाई और सामाजिक भेदभाव का सामना करने की बात कही गई है. भारत ने इन आरोपों को खारिज करते हुए रिपोर्ट की निष्पक्षता और उसमें इस्तेमाल किए गए तथ्यों पर सवाल उठाए हैं.

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने रखा अपना पक्ष

संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति के 81वें सत्र में भारत का पक्ष रखते हुए प्रथम सचिव अनुज स्वरूप ने कहा कि देश का संविधान नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने का अधिकार देता है. उन्होंने इन अधिकारों की रक्षा में स्वतंत्र न्यायपालिका, स्वतंत्र प्रेस और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की भूमिका का भी जिक्र किया

रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भारत ने उठाए सवाल

इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र में भारतीय प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में कई दावों के समर्थन में ऐसे सुझावों और जानकारियों का हवाला दिया गया है, जिनके स्रोतों की पहचान स्पष्ट नहीं है. उनके मुताबिक, बिना पर्याप्त पुष्टि के इस तरह के निष्कर्ष निकालना संयुक्त राष्ट्र की संस्थागत विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है. यूएन में भारत के प्रथम सचिव अनुज स्वरूप ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देशों में शामिल है. ऐसे में गुमनाम और अपुष्ट जानकारियों के आधार पर पूरे देश के युवाओं की स्थिति को लेकर व्यापक निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है. भारत ने रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

Continue reading on the app

Navratri 2026 Ashtami-Navami: क्या 19 अक्टूबर को साथ मनाई जाएगी अष्टमी-नवमी? जानें कन्या पूजन किस दिन होगा

Navratri 2026 Ashtami-Navami: शारदीय नवरात्रि 2026 का प्रारंभ हो चुका है. आज 17 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि की सप्तमी मनाई जा रही है. इस प्रकार कल यानी 18 अक्टूबर को महाष्टमी होनी चाहिए. मगर इस वर्ष सप्तमी तिथि में वृद्धि हो गई है. ऐसे में अष्टमी तिथि 18 को नहीं बल्कि 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी. दोनों तिथियां इस बार 19 अक्टूबर को पड़ रही है. इस दिन माता महागौरी और सिद्धिदात्री माता की पूजा की जाएगी. कन्या पूजन करने वाले भक्तों को भी तिथि का सही चुनाव करना होगा. नवरात्रि में अष्टमी-नवमी पर कन्याओं को भोजन करवाया जाता है. ऐसे में भक्तों को पूजा की तैयारी से पहले तिथि और शुभ मुहूर्त की जानकारी प्राप्त करें.

अष्टमी और नवमी तिथि कब शुरू होगी?

द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को प्रात:काल 9 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी. अष्टमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 मिनट तक रहेगी. इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. नवमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12:50 मिनट तक रहेगी. इस तरह 19 अक्टूबर को सूर्योदय के समय अष्टमी तिथि रहेगी. इस तरह 19 अक्टूबर को सूर्योदय के समय अष्टमी तिथि और सुबह 10 बजकर 51 मिनट से नवमी तिथि का प्रारंभ होगा. इस कारण महाष्टमी और महानवमी, दोनों की पूजा 19 अक्टूबर को की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026 Wishes: "बोलो अम्बे मात की जय", शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये प्यारे संदेश 

अष्टमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि के आठवें दिम पर माता महागौरी की पूजा की जाती है. इस दिन कन्या पूजन का भी बेहद खास महत्व होता है. पंचांग के अनुसार, 19 अक्टूबर को कन्या पूजन करने के लिए सुबह 08:29 मिनट से लेकर 10:16 मिनट तक का समय सबसे शुभ है. इस मुहूर्त में अष्टमी के दौरान ही कन्या पूजन हो जाएगा. कंजक पूजन के लिए छोटी कन्याओं को दुर्गा माता का स्वरूप मानकर उनको भोजन करवाएं. भोजन के बाद उन्हें दक्षिणा व उपहार जरूर दें.

नवमी कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन पर सिद्धिदात्री माता की पूजा करते हैं. इस बार नवमी तिथि 19 अक्टूबर को 10:51 मिनट पर शुरू होगी. नवमी पूजन के लिए इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12:34 तक रहने वाला है. इस दिन पर कई घरों में हवन किया जाता है. पूजा करने के बाद कन्या पूजन और भोजन करवाएं. नवमी पर व्रत रखने वाले लोग इस तिथि पर पूजा तथा हवन कर सकते हैं और फिर व्रत का पारण कर सकते हैं.

संधि पूजन किस दिन होगी?

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, अष्टमी और नवमी के बीच संधि पूजा की जाती है. इस बार संधि पूजा 19 अक्टूबर को सुबह 10:27 मिनट से लेकर 11:15 तक होगी. पूजा के लिए आपको 48 मिनट का समय मिलेगा. इसमें अष्टमी के आखिरी 24 मिनट और नवमी की शुरुआत 24 मिनट शामिल होते हैं. इस दौरान दुर्गा मां के चामुंडा स्वरूप की पूजा की जाती है.

दशहरा कब मनाया जाएगा?

शारदीय नवरात्रि के बाद 20 अक्टूबर, मंगलवार को विजयदशमी मनाई जाएगी. इस दिन दशहरा होता है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. इस दिन भगवान राम की रावण पर जीत हुई थी और उसी याद में हर साल रावण दहन किया जाता है. कई जगहों पर इस दिन दुर्गा माता का विसर्जन भी किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Mata Kalaratri Ki Aarti: नवरात्रि के सातवें दिन करें कालरात्रि माता की आरती, हर प्रकार के संकट से मुक्ति दिलाएगा उनका शक्ति कवच

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: विलेन नहीं हीरो हैं अंशुल कंबोज, 3 वजहें जो साबित करती हैं आकिब नबी की जगह उनका चयन सही

Anshul Kamboj IND vs NZ: 19 नवंबर से शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप और अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है. चोट से उबरकर वापसी करने वाले आकाशदीप ने पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेला था, जहां उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था. वहीं, अंशुल कंबोज को इंग्लैंड में टेस्ट पदार्पण के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था, इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की शृंखला खेली जाएगी, जिसका आगाज चार नवंबर से होगा. Sat, 17 Oct 2026 14:01:27 +0530

  Videos
See all

News18 UP Mega Survey: सर्वे में CM Yogi का जलवा, क्या बोली Ghaziabad की जनता? | Public Reaction #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:15:29+00:00

Breaking News: पंजाब को लेकर शाह को सुनील जाखड़ की चिट्ठी, नशे को लेकर केंद्र सरकार का कड़ा रुख! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:11:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers