Responsive Scrollable Menu

दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा फैसला, 761 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दिग्गज को बनाया गेंदबाजी कोच

Dalhi Capitals: आईपीएल 2026 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा ऐलान किया है. फ्रेंचाइजी ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास को शनिवार को अपने साथ जोड़ा है और उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम दिल्ली कैपिटल्स का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया. वास अब एक ऐसी कोचिंग टीम का हिस्सा बन गए हैं जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं. इसमें युवराज सिंह सहायक कोच के तौर पर हैं और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हेड कोच हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने नए बॉलिंग कोच का ऐलान किया. फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक पोस्ट शेयर करते हुए एक्स पर लिखा- "विश्व कप विजेता और श्रीलंका के अब तक के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक. 'टाइगर टेरिटरी' (दिल्ली कैपिटल्स) में आपका स्वागत है, कोच."

श्रीलंका के महानतम गेंदबाजों में से एक चामिंडा वास IPL के शुरुआती सीजन में भी खेले थे. उन्होंने लीग के पहले तीन सीजन में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेला था और 2009 में उनके साथ खिताब भी जीता था. हालांकि, उन तीन सीजन में वास को बहुत कम मौके मिले. उन्होंने 13 मैचों में कुल 18 विकेट लिए थे.

श्रीलंका को जिताया वर्ल्ड कप का खिताब

श्रीलंका की 1996 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे चामिंडा वास, नई गेंद को स्विंग कराने, सटीक लाइन-लेंथ बनाए रखने और हर तरह की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते थे. वास ने श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट मैचों में 355 विकेट लिए. इसके अलावा, उन्होंने 322 वनडे मैचों में 400 विकेट और 6 T20I मैचों में 6 विकेट लिए. 52 साल की उम्र में उन्होंने फरवरी 1994 में भारत के खिलाफ वनडे मैच से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी, और उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जुलाई 2009 में कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच था.

चामिंडा वास के पास है कोचिंग का अनुभव

इससे पहले चामिंडा वास तीन अलग-अलग मौकों पर श्रीलंकाई पुरुष टीम के गेंदबाजी कोच रह चुके हैं. उनके कोचिंग करियर की शुरुआत न्यूजीलैंड के साथ एक छोटे कॉन्ट्रैक्ट से हुई थी, जिसके बाद 2013 से 2015 तक वे श्रीलंकाई टीम के साथ जुड़े रहे. 2016 में, उन्हें T20 विश्व कप के लिए आयरलैंड का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था, जिसके बाद वे फिर से श्रीलंकाई टीम में शामिल हो गए. दिल्ली की टीम अभी भी अपने पहले IPL खिताब की तलाश में है. यह टीम अब तक केवल एक बार (2020 सीज़न में) फाइनल तक पहुंची है, जबकि पिछले दो सीजन में यह प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई.

पिछले सीजन में DC एक अंक से प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी. उन्होंने 14 मैचों में 15 अंक हासिल किए और पांचवें स्थान पर रहे. शुरुआत में वे काफी मजबूत नजर आ रहे थे. उन्होंने लगातार अपने पहले चार मैच जीते और शुरुआती आठ मैचों में से छह में जीत हासिल की. ​​हालांकि, इसके बाद वे लगातार पांच मैचों में कोई जीत दर्ज नहीं कर पाए, जिसमें चार हार शामिल थीं, जिसकी वजह से वे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए.

ये भी पढ़ें: फैंस की बढ़ी टेंशन! बारिश में धुल सकता है पांचवां टी-20, यहां जानिए बेंगलुरु का लेटेस्ट वेदर फॉरकास्ट

Continue reading on the app

पाकिस्तान में भूकंप से कांपी धरती, 5.8 रही तीव्रता; भारत तक महसूस हुए झटके

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई. इसका केंद्र खुजदार शहर से करीब 48 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में था. कुछ एजेंसियों ने भूकंप की तीव्रता 5.6 से 5.9 के बीच बताई है. इस भूकंप की सबसे अहम बात इसकी कम गहराई है. धरती के भीतर केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर आए इस भूकंप से आसपास के इलाकों में तेज झटके महसूस होने की आशंका है. शुरुआती रिपोर्टों में बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है.

सुबह करीब 10 बजे आया भूकंप

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 10:06 से 10:07 बजे के बीच दर्ज किया गया. इसका केंद्र खुजदार शहर से लगभग 48 किलोमीटर दूर था. पाकिस्तान मौसम विभाग (PMD) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 28.02 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 66.20 डिग्री पूर्वी देशांतर के आसपास था. भूकंप की तीव्रता अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में थोड़ी अलग बताई गई है. हालांकि, सभी शुरुआती आकलन इसे मध्यम से तेज झटके वाला भूकंप मानते हैं.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: सीजेपी नेता अभिजीत दिपके को आज स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने किया जाएगा पेश

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: विलेन नहीं हीरो हैं अंशुल कंबोज, 3 वजहें जो साबित करती हैं आकिब नबी की जगह उनका चयन सही

Anshul Kamboj IND vs NZ: 19 नवंबर से शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप और अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है. चोट से उबरकर वापसी करने वाले आकाशदीप ने पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेला था, जहां उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था. वहीं, अंशुल कंबोज को इंग्लैंड में टेस्ट पदार्पण के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था, इससे पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की शृंखला खेली जाएगी, जिसका आगाज चार नवंबर से होगा. Sat, 17 Oct 2026 14:01:27 +0530

  Videos
See all

Breaking News: पंजाब को लेकर शाह को सुनील जाखड़ की चिट्ठी, नशे को लेकर केंद्र सरकार का कड़ा रुख! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:11:53+00:00

News18 UP Mega Survey: सर्वे में CM Yogi का जलवा, क्या बोली Ghaziabad की जनता? | Public Reaction #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers