Responsive Scrollable Menu

पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर, ताजा चुनावी सर्वे में AAP को 82 सीटों का अनुमान

Punjab News: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले स्कोर इंटेलिजेंस का नया ओपिनियन पोल सामने आया है. जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. सर्वे में बताया गया है कि सत्ता विरोधी नाराजगी और विपक्ष की आलोचनाओं के बावजूद आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में 69 से 82 सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें पंजाब में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 59 सीटों का बहुमत होना जरूरी है. ऐसे में सर्वे के अनुमान का निचला आंकड़ा भी बहुमत से 10 सीटें ज्यादा है.

सर्वे में 28 हजार से ज्यादा लोगों की ली गई राय

बता दें कि ये सर्वे 13 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच किया गया. जिसमें कुल 28,347 लोगों की राय ली गई. सर्वे के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 17 से 34 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी 4 से 12 सीटें हासिल कर सकती है. वहीं शिरोमणि अकाली दल को 2 से 6 सीटों का अनुमान है तो वहीं वारिस पंजाब दे को भी 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं. जबकि अन्य के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही. जबकि राज्य की छह सीटों पर मुकाबला करीबी या बराबरी का बताया गया है. बता दें कि सर्वे के ये आंकड़ा अनुमानित दायरा है, इसलिए इनके अधिकतम आंकड़ों को जोड़कर कुल सीटों पर निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता.

Continue reading on the app

एक परिवार के पांच लोगों की मौत से दहला ग्रेटर नोएडा, जांच में जुटी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल

मृतकों की पहचान महेश (36), उनकी पत्नी ललिता (34), बेटे लड्डू (12), बेटी मिस्टी (8) और सबसे छोटी बेटी साक्षी (4) के रूप में हुई है. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं.

जहर खाने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मामला जहरीला पदार्थ खाने से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. इसके लिए स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह

घटना की सूचना मिलने के बाद रबूपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढ़ें: कश्मीर में LoC पर घुसपैठ की साजिश नाकाम! सेना ने कई आतंकियों को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

 

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा से शादी, शुभमन गिल के साथ डेट और श्रेयस अय्यर के साथ क्या? अनाया बांगर ने बताई अपनी दिल की बात

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रैपिड फायर राउंड में सवालों के जवाब दे रही हैं. इस दौरान उन्हें मैरी, हुक अप और किल के तीन विकल्प चुनने थे. Mon, 19 Oct 2026 06:50:28 +0530

  Videos
See all

Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर पुलिस, बढ़ाई सुरक्षा | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T02:13:04+00:00

Tiger Shroff Latest News:हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहले तस्वीर आई सामने! Top News।Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T02:10:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers