Responsive Scrollable Menu

अभिषेक शर्मा से शादी, शुभमन गिल के साथ डेट और श्रेयस अय्यर के साथ क्या? अनाया बांगर ने बताई अपनी दिल की बात

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रैपिड फायर राउंड में सवालों के जवाब दे रही हैं. इस दौरान उन्हें मैरी, हुक अप और किल के तीन विकल्प चुनने थे.

Continue reading on the app

मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग के बाद शरीर पर पट्टियां बांधे दिखे टाइगर श्रॉफ, डिप्टी सीएम शिंदे ने की मुलाकात

Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी हुई. जिसमें एक्टर को भी चोट आई हैं. इस घटन के बाद महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार रात उनसे मिलने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने टाइगर श्रॉफ और उनके परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. डिप्टी सीएम शिंदे ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और किसी को भी धमकाकर डराने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

शरीर पर पट्टियां बांधे दिखे टाइगर श्रॉफ

उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और टाइगर श्रॉफ की मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. जिसमें टाइगर श्रॉफ के बाएं हाथ पर पट्टी बंधी नजर आ रही है. उनके कंधे और छाती पर भी मरहम-पट्टी दिखाई दे रही है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि घटना के दौरान पांच राउंड फायरिंग की गई. हालांकि, अभिनेता सुरक्षित हैं, लेकिन उनके हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं. इस घटना में उनका ड्राइवर भी घायल हुआ है.

घटना के बाद डरे हुए हैं टाइगर और उनकी मां- डिप्टी सीएम शिंदे

मीडिया से बातचीत के दौरान उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि गोलीबारी के बाद टाइगर और उनकी मां आयशा श्रॉफ काफी घबराए हुए हैं. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगी. डिप्टी सीएम शिंदे ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को निशाना बनाकर डराने-धमकाने की कोशिशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रशासन इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है. बता दें कि रविवार शाम को टाइगर के एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकलने के दौरान गोलीबारी की खबर सामने आई थी. इसके बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अभिनेता का हाल जानने उनके घर पहुंचे. मुलाकात के समय उनकी मां आयशा श्रॉफ भी मौजूद थीं. बाद में अभिनेत्री दिशा पाटनी भी टाइगर के घर पहुंचीं.

मुंबई में गैंगवार का दौर लौटने नहीं देंगे: शिंदे

गोलीबारी की घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में 1990 के दशक के गैंगवार के दौर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस समय पुलिस ने संगठित आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए कार्रवाई की थी और सरकार अब ऐसी घटनाओं को दोबारा पनपने नहीं देगी. उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को धमकी देकर भय का माहौल बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में आवश्यक कदम उठाएंगे.

सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

इस घटनाके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से बात की. सीएम फडणवीस ने पुलिस प्रमुख से घटना की जानकारी ली. साथ ही हमलावरों को जल्द पकड़ने, जांच तेज करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए. सीएम फडणवीस ने भी अभिनेता से मुलाकात की.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा से शादी, शुभमन गिल के साथ डेट और श्रेयस अय्यर के साथ क्या? अनाया बांगर ने बताई अपनी दिल की बात

पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रैपिड फायर राउंड में सवालों के जवाब दे रही हैं. इस दौरान उन्हें मैरी, हुक अप और किल के तीन विकल्प चुनने थे. Mon, 19 Oct 2026 06:50:28 +0530

  Videos
See all

Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर पुलिस, बढ़ाई सुरक्षा | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T02:13:04+00:00

Tiger Shroff Latest News:हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहले तस्वीर आई सामने! Top News।Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T02:10:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers