Rajasthan Accident: ड्राइवर को आई झपकी और पलट गई पूरी बस, 8 की मौत, 15 से ज्यादा घायल
Rajasthan Accident: राजस्थान में शनिवार को खाटू श्याम की यात्रा पर निकले लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया. मध्य प्रदेश से आ रही बस कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. आठ यात्रियों की जान चली गई. छह से अधिक लोग घायल हैं. इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई गई है.
The post Rajasthan Accident: ड्राइवर को आई झपकी और पलट गई पूरी बस, 8 की मौत, 15 से ज्यादा घायल appeared first on Prabhat Khabar.
पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर, ताजा चुनावी सर्वे में AAP को 82 सीटों का अनुमान
Punjab News: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले स्कोर इंटेलिजेंस का नया ओपिनियन पोल सामने आया है. जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है. सर्वे में बताया गया है कि सत्ता विरोधी नाराजगी और विपक्ष की आलोचनाओं के बावजूद आम आदमी पार्टी को 117 सदस्यीय विधानसभा में 69 से 82 सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें पंजाब में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 59 सीटों का बहुमत होना जरूरी है. ऐसे में सर्वे के अनुमान का निचला आंकड़ा भी बहुमत से 10 सीटें ज्यादा है.
सर्वे में 28 हजार से ज्यादा लोगों की ली गई राय
बता दें कि ये सर्वे 13 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 के बीच किया गया. जिसमें कुल 28,347 लोगों की राय ली गई. सर्वे के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 17 से 34 सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी 4 से 12 सीटें हासिल कर सकती है. वहीं शिरोमणि अकाली दल को 2 से 6 सीटों का अनुमान है तो वहीं वारिस पंजाब दे को भी 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं. जबकि अन्य के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही. जबकि राज्य की छह सीटों पर मुकाबला करीबी या बराबरी का बताया गया है. बता दें कि सर्वे के ये आंकड़ा अनुमानित दायरा है, इसलिए इनके अधिकतम आंकड़ों को जोड़कर कुल सीटों पर निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









