IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा पांचवां टी-20 मैच? सीरीज के विजेता का होगा फैसला, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन
IND VS WI Live Streaming Details: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी-20 मैच खेला जाएगा. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में 5 मैचों की टी-20 सीरीज का फैसला होगा, क्योंकि फिलहाल ये सीरीज 2-2 पर खड़ी हुई है. एक ओर जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया होगी, तो उनका सामना करने उतरेगी शे होप एंड कंपनी, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है. ऐसे में आज के मैच का हाईवोल्टेज होना तय है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आप भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों को लाइव कब, कहां और कितने बजे से देख सकेंगे?
IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा पांचवां टी-20?
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के बाकी के मैचों की ही तरह पांचवां मैच भी शाम को 7 बजे शुरू होगा. इस मैच के टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे और इसी के साथ फैसला होगा कि पहले बल्लेबाजी कौन सी टीम करेगी.
A crucial update ahead of the series decider! ????????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 16, 2026
India’s bowling coach Morne Morkel shares an update on Arshdeep Singh’s shoulder injury and speaks about the excitement of having Bhuvneshwar Kumar back in the T20I squad! ????????#INDvWI | 5th T20I ???? SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/FQ41vejjaL
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसे हैं टीम इंडिया के आंकड़े?
चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत ने अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. पिछला मैच टीम इंडिया ने इस मैदान पर 2 साल पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने सुपर ओवर में एक रोमांचक जीत दर्ज की थी.
2-2 की बराबरी पर पहुंची सीरीज
5 मैचों की टी-20 सीरीज अब बराबरी पर आकर खड़ी हो गई है. इस सीरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था. फिर, दूसरा मैच रांची में खेला गया, जिसे मेहमान टीम ने 6 विकेट से जीत लिया.
तीसरे मैच में टीम इंडिया ने वापसी की और 14 रन से जीत दर्ज कर ली. फिर कैरेबियाई टीम ने वापसी की और हैदराबाद में खेले गए चौथे मैच को वेस्टइंडीज ने 24 रनों से जीत लिया और इसी के साथ 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई. ऐसे में अब पांचवां मैच सीरीज डिसाइडर होगा. जो टीम जीतेगी, वह सीरीज पर कब्जा करेगी और जो मैच आखिरी मैच हारेगी, वह सीरीज में पिछड़ जाएगी.
???????????? ???????????????? ????????????????, ????????????????????! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 17, 2026
The series is locked at 2-2. Now, it's time to turn the belief into a series-winning finish. ????#INDvWI | 5th T20I ???? SAT, OCT 17, 6 PM pic.twitter.com/Z7Q1LHYqgL
IND VS WI: कहां देख सकेंगे आज का मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पांचवें टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा. वहीं तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी. ऐसे में फैंस इस ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का भी मजा ले सकते हैं, मगर यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. इस मैच का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं.
ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर लगे कड़े प्रतिबंध हटाए, भारत को बड़ी राहत, 100% टैरिफ का खतरा भी टला
Russia sanctions tariffs: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा 100% टैरिफ
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV









